Jharkhand Bhulekh: झारभूमि झारखण्ड पोर्टल, खाता खेसरा विवरण, जमीन का खतियान कैसे चेक करें

Jharkhand Bhulekh 2024: झारखंड सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को अपनी जमीन संबंधी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने और पूरा डाटा देखने के लिए भूल पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस भूलेख पोर्टल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड द्वारा संचालित किया जाता है। इस भूलेख पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपना भूलेख, खतौनी, भूलेख खसरा, भू नक्शा आदि सर्विस का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

Jharkhand Bhulekh

अगर आप झारखंड राज्य में रहते हैं और अपनी जमीन से संबंधित खतियान देखना चाहते हैं। तो आप इसके लिए भूलेख पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही, अपने जमीन संबंधी दस्तावेजों को आप चेक और डाउनलोड भी इस पोर्टल की मदद से कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल में आपको झारखंड भूलेख पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इसे समझने के लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Bhulekh – Overview

Name of ServiceJharkhand Bhulekh
Started Byराजस्व विभाग, झारखंड सरकार
Official Websitehttps://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/
Beneficiaryझारखण्ड के लोग
Services Nameभू अभिलेख, खतौनी, खसरा, रजिस्ट्री विवरण, भू नक्शा

Jharkhand Bhulekh क्या है?

झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को जमीन संबंधी सर्विस ऑनलाइन प्रदान करने के लिए झारभूमि पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिसे हम झारखंड भूलेख के नाम से भी जानते हैं। इस पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी हुई सभी प्रकार की जानकारी जैसे खतौनी, भू नक्शा, भूलेख खसरा आदि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए उन्हें किसी भी कार्यालय में यह सरकारी दफ्तर में जाकर चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विशेष रूप से यह सर्विस किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस सर्विस के माध्यम से राज्य की नागरिकों को अपना खसरा खतौनी की दस्तावेज जमीन की स्वामित्व में परिवर्तन करने से संबंधित विवरण आदि की जानकारी मिल जाती है, साथ ही प्रॉपर्टी और जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलती है।

Jharkhand Bhulekh के लाभ क्या है

झारभूमि या झारखंड भूलेख के लाभ राज्य की नागरिकों को बहुत ही ज्यादा है। क्योंकि पूरी दुनिया इस समय डिजिटल होती जा रही है और सभी सर्विस धीरे-धीरे ऑनलाइन आ गई है। ऐसे में राज्य की जमीन संबंधी जानकारी को अभी डिजिटलीकरण कर दिया गया है, जिससे अब किसी भी दफ्तर में की गए बिना आप अपनी जमीन संबंधी विवरण आसानी से चेक कर सकते हैं।

  • एक ही पोर्टल पर आपको सभी प्रकार की जमीन संबंधी और प्रॉपर्टी से संबंधित सेवाएं मिल जाती है।
  • भूलेख कि जब ऑफलाइन जांच करते हैं तो बहुत समय लगता है जबकि ऑनलाइन आपका समय बच जाता है।
  • भूलेख मैनेजमेंट में पारदर्शिता आ जाती है।
  • किसी भी प्रॉपर्टी के ऊपर अगर कोई अवैध कब्जा है, तो उसे रोकने में मदद मिलती है।
  • यूजर्स आसानी से वेबसाइट का उपयोग कर सके, उस हिसाब से उसे तैयार किया जाता है।
  • प्रॉपर्टी से संबंधित टैक्स का भुगतान करने में भी आपको मदद मिल जाती है।
  • यह सर्विस पूरी तरीके से मुक्त है इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज आपको नहीं देना होता है।

Abua Awas Yojana से हर गरीब को मिलेगा 3 कमरों का पक्का घर, ऐसे करें आवेदन

Jharkhand Bhulekh की जरुरत क्यों है?

झारखंड भूलेख की जरूरत आपको नीचे बताएं किसी एक कारण की वजह से हो सकती है।

  • बैंक से लोन लेने के लिए आपको भूलेख की आवश्यकता होती है।
  • बैंक खाता खोलने के लिए भी आप भूलेख का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • भूमिका बटवारा करने के लिए भूलेख की आवश्यकता होती है।
  • जमीन पर किसका अधिकार है, यह सत्यापित करने के लिए भूलेख की आवश्यकता होती है।
  • किसी भी कानूनी मामले में या व्यक्तिगत वजह से भी आपको भूलेख की जरूरत पड़ सकती है।

Jharkhand Bhu Naksha: कैसे चेक करे अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन

Jharkhand Bhulekh पर अपना खाता कैसे देखे

झारखंड भूलेख पर आप अपना खाता देख सकते हैं, इसके लिए आपको नीचे बताइए प्रक्रिया को सही प्रकार से फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारभूमि की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज अपने सामने ओपन कर लेना है।
  • यहां पर आपको अपना खाता देखें का विकल्प नजर आ रहा होगा, आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • एक नया पेज आपके सामने खुलता है, जहां पर पूरे राज्य का मैप आपको नजर आ रहा होगा, जिसमें सभी जिलों का नाम देख सकते हैं।
  • आपके यहां पर जिस जिले का खाता देखना है, उसके नाम पर क्लिक करें।
  • इसके बाद में एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहां पर आपको जिला, अंचल, हल्का, जमीन की किस्म आदि सेलेक्ट करना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद में आपको खाता खोजें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक पूरा अभिलेख नजर आने लगेगा, आप इसको चेक कर सकते हैं या फिर इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

Jharkhand Bhulekh पोर्टल के ऊपर जमीन का खतियान कैसे चेक करें

झारखंड भूमि पोर्टल पर आप खतियान चेक कर सकते हैं, इसकी स्टेप्स नीचे बता रहे हैं, उसे सही प्रकार से फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको झारखंड भूलेख पोर्टल का ऑफिशियल होम पेज अपने सामने स्क्रीन पर ओपन कर लेना है।
  • यहां पर आपको बाएं तरफ देखेंगे तो खाता एवं रजिस्टर-II के विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिससे आपका नया पेज खुल जाएगा।
  • अगले पेज पर आप देखेंगे कि आपको दो अलग-अलग विकल्प नजर आ रहे हैं, जिसमें आपको खतियान का विकल्प सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको अपना जिला, अंचल, हल्का, मौजा, खाता नंबर, जमीन की किस्म जैसी जानकारी सेलेक्ट करनी होगी।
  • सभी जानकारी के बाद में आपको खतियान के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लगेगा, जहां से आप अपना खतियान डाउनलोड कर सकते हैं, चेक कर सकते हैं और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

झारखंड भूलेख पोर्टल के ऊपर रजिस्टर 2 कैसे चेक करें और डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आपको झारखंड भूलेख पोर्टल की ऑफिशियल होम पेज अपने सामने स्क्रीन पर ओपन करना होगा।
  • यहां पर आप दाएं तरफ देखेंगे तो आपको  खाता एवं रजिस्टर-II देखें का विकल्प नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर दो विकल्प आपको नजर आ रहे होंगे। आपके यहां पर रजिस्टर 2 का विकल्प सेलेक्ट करना है।
  • इसके बाद में आपके यहां पर जिला, अंचल, हल्का, मौजा, खाता नंबर जैसी जानकारी यहां पर दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद में आपको रजिस्टर 2 का विकल्प नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आप रजिस्टर 2 की नकल देख सकते हैं।
  • यहां से आप इसको प्रिंट करने का ऑर्डर दे सकते हैं या डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सुरक्षित रख सकते हैं।

Jharkhand Bhulekh पर भूमि खसरा का संपूर्ण विवरण चेक करें

झारखंड भूलेख पोर्टल पर आप अपने खसरा का संपूर्ण विवरण चेक कर सकते हैं, कैसे चेक करना है इसका पूरा तरीका हम आपको नीचे बता रहे हैं उसे फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको झारभूमि पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
  • यहां पर आपको बाएं तरफ खेसरा का संपूर्ण विवरण देखें का विकल्प नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर पूरे झारखंड का नक्शा ओपन हो जाएगा, जिसमें सभी जिलों के नाम आपको नजर आ रहे होंगे।
  • इसके बाद आपको अपनी पसंद के जिले के नाम पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अलग-अलग ब्लॉक और तहसील नजर आने लगेगी, आपको अपनी तहसील पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुलेगा, जहां पर आपको हल्का नाम, मौजा नाम जैसी जानकारी सेलेक्ट करनी होगी।
  • इसके बाद आपके समस्त पंजी 2 को नाम के अनुसार देखें की विकल्प को सेलेक्ट कर लेना है।
  • फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है।

सर्च के बटन पर जैसे ही क्लिक करेंगे, आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपके खेसरा का संपूर्ण विवरण खुलकर आपको नजर आने लगेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon