Samagra Portal: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अपने राज्य में नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए समग्र पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को एकीकृत सामाजिक सुरक्षा की सेवा प्रदान की जाती है। मध्य प्रदेश के इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाएं और सरकारी सेवाओं का लाभ दिया जाता है।
समग्र पोर्टल में आए दिन नए-नए अपडेट होते रहते हैं। यदि आप समग्र पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस Samagra Portal आर्टिकल से अंत तक जुड़ सकते हैं। जिसमें हम आपको समग्र पोर्टल क्या है, लाभ, विशेषता, पात्रता और इसमें क्या-क्या अपडेट देखने को मिल रही है, के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Samagra Portal
मध्य प्रदेश सरकार की समग्र पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसके अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक आईडी प्रदान की है और उस समग्र आईडी की मदद से सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ राज्य के परिवार को दिया जाता है। इस पोर्टल पर आप ऑनलाइन सेवाएं जैसे कि बिजली के बिल का भुगतान, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र या अन्य किसी भी तरह का प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
समग्र पोर्टल पर जब भी कोई मध्य प्रदेश का परिवार आवेदन करता है, तो उन्हें एक समग्र आईडी प्रदान की जाती है। जिसके जरिए मध्य प्रदेश का परिवार किसी भी सरकारी योजना या ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकता है।
Samagra Portal Highlights
Portal का नाम | Samagra Portal |
Portal की शुरुआत कब हुई | 2012 |
Portal को शुरू किया | मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा |
Portal का मुख्य उद्देश्य | मध्य प्रदेश के नागरिकों को एकीकृत सामाजिक सुरक्षा सेवा देना |
Portal से लाभार्थी | मध्य प्रदेश के सभी नागरिक |
Portal की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Samagra Portal Latest Update
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा समग्र पोर्टल में समय-समय पर नई-नई अपडेट की जाती रही है। अब हाल ही में 7 फरवरी से 14 फरवरी रात 8:00 बजे तक समग्र पोर्टल आपको बंद मिलेगा क्योंकि इस पर कुछ अपडेट की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है, कि समग्र पोर्टल पर माइग्रेशन को भी अपडेट किया जा रहा है, जिसके आ जाने से इसकी क्षमता में वृद्धि होगी। इसे आ जाने के बाद पोर्टल पहले की तुलना में अधिक बेहतर तरीके से काम करेगा और इसमें जो भी पहले डाटा है सब सुरक्षित रहेगा।
Samagra Portal के लाभ और विशेषताएं
- समग्र पोर्टल की मदद से आप मध्य प्रदेश की सभी एकीकृत योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
- समग्र पोर्टल पर राज्य के नागरिक अपने घर बैठे ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
- इसमें हर परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक समग्र आईडी प्रदान की जाती है।
- यदि आप अपनी समग्र आईडी को आधार से लिंक कर देते हैं, तो आपको सभी योजनाओं का लाभ सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।
- यदि आपको समग्र पोर्टल में कोई समस्या आती है, तो आप इनके कस्टमर केयर 0755-2700800 से बात कर सकते हैं।
Samagra Portal की पात्रता
- समग्र पोर्टल में आवेदन करने के लिए आप मध्य प्रदेश के मूल नागरिक होने चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर अपना आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- समग्र पोर्टल पर परिवार और सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग आईडी दी जाती है।
- समग्र पोर्टल पर वे सभी अपना आवेदन कर सकते हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं।
Aadhaar Card Online Correction
Samagra Portal के लिए जरूरी दस्तावेज
समग्र पोर्टल में अपनी आईडी बनाने के लिए आपको नीचे दिए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- मध्य प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Samagra Portal Id कैसे बनाएं
यदि आप मध्य प्रदेश के समग्र पोर्टल पर अपनी आईडी बनाना चाहते हैं, तो आपका हमारे द्वारा बताई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद उसे फॉलो करना है-
- सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश के समग्र पोर्टल की वेबसाइट पर चले जाना है।
- उसके बाद आपको परिवार को पंजीकृत करें कि विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने पंजीकृत करने के दिशा निर्देश आ जाते हैं, जिसके नीचे आपको अपना आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर को दर्ज करना है।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी जनरेट करें कि विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपने मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके ओटीपी सत्यापित कर लेना है।
- उसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालने के बाद ओटीपी का अनुरोध करे के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- फिर आपके सामने परिवार के मुखिया की व्यक्तिगत जानकारी खुलकर आ जाती है।
- उसके बाद आपको अपने स्थाई पते के बारे में जानकारी भरने के बाद आगे बढ़े के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको सदस्य जोड़े के विकल्प पर जाने के बाद इस आईडी में सदस्य को जोड़ लेना है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Samagra Portal Id बना सकते हैं।