Apaar I’d Kaise Banaye: भारत सरकार ने अपने देश के सभी छात्रों के लिए एकीकृत पहचान पत्र प्रणाली के लिए अपार आईडी कार्ड की शुरुआत की है। यह अपार आईडी कार्ड आपकी शैक्षिक योग्यता का ब्यौरा एक डिजिटल तौर पर रखेगा। इस कार्ड की मदद से छात्र अपने दस्तावेजों को कभी भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आप भी भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई अपार आईडी बनाना चाहते हैं लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आप हमारे इस Apaar I’d Kaise Banaye आर्टिकल की मदद से जानकारी प्राप्त करके अपार आईडी बनवा सकते हैं। जिसके लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना है।

Apaar I’d Kya Hai
अपार आईडी को भारत के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के अंतर्गत शुरू किया है। जिसके अंतर्गत छात्रों को डिजिटल रूप से एक आधार कार्ड की तरह पहचान दी गई है। इस आईडी कार्ड में छात्रों की पढ़ाई से जुड़े सभी दस्तावेज होते हैं।
जब आप अपना अपार आईडी कार्ड बनवा लेते हैं, तो आपको आपकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर इसमें पॉइंट दिए जाते हैं। जैसे-जैसे आप उच्च शिक्षा प्राप्त करते चले जाएंगे तो आपको पॉइंट मिलते चले जाएंगे।
Apaar I’d Kaise Banaye Highlights
आर्टिकल का नाम | Apaar I’d Kaise Banaye |
कार्ड की शुरुआत कब हुई | 2024 |
शुरू किया | भारत के शिक्षा मंत्रालय के द्वारा |
मुख्य उद्देश्य | अपने देश के छात्रों को डिजिटल पहचान देना |
लाभार्थी | देश के सभी छात्र |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Bihar Govt Schemes for Youth 2025
Apaar I’d के लाभ और विशेषताएं
अपार आईडी के लाभ और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गई है-
- जब आप अपना अपार आईडी कार्ड बनवाते हैं, तो आपको 12 अंकों का एक विशिष्ट पहचान नंबर दिया जाता है।
- अपार आईडी कार्ड में आप अपनी सभी शैक्षिक योग्यताओं को दर्ज कर सकते हैं।
- अपार आईडी कार्ड की मदद से आप अपनी योग्यता के दस्तावेज कहीं पर भी निकाल सकते हैं।
- यदि आप अपनी अपार आईडी बनवा लेते हैं, तो आपके प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन आसान तरीके से हो जाता है।
Apaar I’d की पात्रता
शिक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए अपार आईडी कार्ड को बनवाने के लिए आपके पास नीचे दी गई सभी योग्यता होनी चाहिए-
- अपार आईडी बनवाने वाला भारतीय मूल निवासी होना चाहिए।
- अपार आईडी बनवाने के लिए छात्र की उम्र कम से कम 5 साल होनी चाहिए।
- अपार आईडी बनाने के लिए छात्र के माता-पिता की सहमति बहुत जरूरी होती है।
Apaar I’d के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप अपनी अपार आईडी बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता के सभी दस्तावेज
- रक्त की जांच रिपोर्ट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Bihar Udyami Yojana 2025 Selection List
Apaar I’d Kaise Banaye
दोस्तों यदि आप अपना अपार आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है और उसके बाद अपना अपार आईडी कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवा लेना है-
- अपार आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर आ जाना है।
- उसके बाद आपका My Account पर Tab करके Student के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुलकर आ जाता है।
- यदि आप नए यूजर है, तो आपको साइन अप के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने Sign Up for Digilocker का पेज खुलकर आ जाता है।
- इसमें आपको सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर डालने के बाद जेनरेट ओटीपी पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको सिलेक्ट आईडेंटिटी टाइप को सेलेक्ट करके अपना पूरा नाम दर्ज कर देना है।
- फिर आपको अपनी जन्मतिथि, लिंग, यूजर आईडी और पिन डालने के बाद Verify के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको फिर से लॉगिन पेज पर आने के बाद Other में जाकर Aadhar का चुनाव करके अपना यूजर आईडी और पिन डालकर साइन इन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिसे डालने के बाद आपको साइन इन कर लेना है।
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज आता है, जिसमें आपको Purpose में आकर Educational के बटन पर क्लिक करके Allow के लिंक पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको कुछ विकल्प का चयन करना है जैसे कि
- Identity Type
- Identity Value
- I am Student At…
- Admission Year
- उसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने आपका अपार आईडी नंबर आ जाता है।
- उसके बाद आपको Go to Dashboard के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- फिर आपके सामने आपके Credit Point देखने को मिल जाते हैं जैसे-जैसे आप इसमें क्वालिफिकेशन करते जाएंगे आपका Credit Point बढ़ता जाएगा।
- यदि आपको अपना अपार आईडी कार्ड डाउनलोड करना है, तो आपको डिजी लॉकर की मदद से कर लेना है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Apaar I’d बना सकते हैं।