Mahtari Vandana Yojana App: महतारी वंदन योजना ऐप के बारे में जानिए, संपूर्ण जानकारी

Mahtari Vandana Yojana App: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जिसमें सरकार के द्वारा इस योजना को डिजिटल बनाने के लिए महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन को भी लॉन्च कर दिया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा सके।

यदि आप भी महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता रखते हैं और आप महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो अब आपको इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप हमारे इस आर्टिकल की मदद से जानकारी ले सकते हैं जिसमें हमने आपको महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है। इस Mahtari Vandana Yojana App आर्टिकल में हमने आपको महतारी वंदन योजना ऐप से ऑनलाइन आवेदन, पेमेंट स्टेटस आदि के बारे में जानकारी दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Mahtari Vandana Yojana
Mahtari Vandana Yojana

Mahtari Vandana Yojana

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। जिसमें महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता महिलाओं के बैंक खाते में सीधे तौर पर डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 70 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा इस योजना का संचालन अच्छे से करने के लिए 2025-26 के लिए 5500 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 13 किस्तों का भुगतान महिलाओं के बैंक खाते में दे दिया गया है, अब 14वीं किस्त का भुगतान सरकार जल्दी ही देने वाली है।

Voter Id Card Me Name Kaise Change Kare

Mahtari Vandana Yojana App 

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना को डिजिटल रूप से चलने के लिए महतारी वंदन योजना ऐप को लांच कर दिया गया है। इस एप्लीकेशन में आप नई आवेदन कर सकते हैं या अपने पुराने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। 

इस एप्लीकेशन की मदद से आपको मिलने वाली किस्तों का विवरण देख सकते हैं। इसमें आप यह भी देख सकते हैं कि आपको कौन सी किस्त किस तारीख को आपके बैंक के खाते में भेजी गई है या आगे भेजी जाने वाली है। इन सभी की जानकारी अब आपको एक प्लेटफार्म पर मिल जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana App के लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लांच की गई महतारी वंदन योजना के लाभ नीचे दिए गए हैं-

  • इस योजना का आवेदन फॉर्म आप महतारी वंदन एप्लीकेशन से कर सकते हैं। 
  • इस एप्लीकेशन का उपयोग आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप पर बहुत आसानी से कर सकते हैं। 
  • इस एप्लीकेशन पर आप अपने आवेदन की स्थिति और मिलने वाली किस्तों का विवरण देख सकते हैं। 
  • इस ऐप में आप यह देख सकते हैं, कि आपको ₹1000 की राशि कब मिलने वाली है।
  • इस एप्लीकेशन को चलाना बहुत ही सरल है, इसे कोई भी महिला बहुत आसानी से उपयोग कर सकती है।

Mahtari Vandana Yojana App की पात्रता

महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन का उपयोग करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यताएं होनी चाहिए-

  • इस एप्लीकेशन का उपयोग केवल छत्तीसगढ़ राज्य की मूलनिवासी महिला ही कर सकती हैं। 
  • महिला की आयु 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं महतारी वंदन योजना का उपयोग करके अपना आवेदन भर सकती हैं। 
  • महिला के परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन ट्रैक्टर के अलावा नहीं होना चाहिए। 
  • महिला के पूरे परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपया या उससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Mahtari Vandana Yojana App के लिए जरूरी दस्तावेज 

महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन में अपना आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए-

  • महिला का आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • संपत्ति का विवरण 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

NSP Scholarship Online Apply

Mahtari Vandana Yojana App Registration कैसे करें?

यदि आप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा लांच की गई महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन में अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-

  • सर्वप्रथम आपको अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाकर महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में ओपन कर लेना है। 
  • फिर आपके सामने सबसे पहले भाषा का चयन करने को कहा जाता है। 
  • उसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करके आने वाले ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है। 
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाता है, जिसमें आपके सामान्य जानकारी जैसे कि नाम, आधार नंबर, जन्मतिथि, लिंग, ईमेल आईडी आदि देखने को मिल जाती है। 
  • उसके बाद आपको एक पासवर्ड याद रखने योग्य बनाकर सबमिट कर देना होता है। 
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है कि आप महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन में रजिस्टर्ड हो गए हैं।
  • इस तरह से बहुत आसानी से आप मात्र कुछ स्टेप को फॉलो करके महतारी वंदन योजना एप्लीकेशन में पंजीकरण कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon