Ladki Bahin Yojana 10th Installment List : लड़की बहिन योजना से संबंधित सूची को ऐसे देखें, जानें प्रक्रिया

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List : महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई लाड़की बहिन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह योजना राज्य की उन महिलाओं के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से आती हैं और जिन्हें सरकारी सहायता की आवश्यकता है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना की 10वीं किस्त जल्द ही जारी होने जा रही है, इसीलिए राज्य की लाखों महिलाएं यह जानने को उत्सुक हैं कि वे इस सूची में शामिल हैं या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Ladki Bahin Yojana 10th Installment List

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List योजना का उद्देश्य

लाड़की बहिन योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके जरिए सरकार चाहती है कि महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित न रहें, बल्कि आर्थिक फैसलों में भी भागीदार बनें। ₹1500 की राशि भले ही छोटी लगे, लेकिन यह महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है,चाहे वह अपने बच्चों की पढ़ाई हो, घरेलू खर्च या किसी छोटे व्यवसाय की शुरुआत सभी में सहायक है‌।

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List 10वीं किस्त की स्थिति

2024 में योजना शुरू होने के बाद अब तक 9 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और लाभार्थियों को उनके खातों में राशि भेजी गई है। अब 10वीं किस्त को लेकर सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जोकि मई 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में यह राशि डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

Haryana RTE Scheme Admission

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List हेतु पात्रता

इस योजना का लाभ हर महिला को नहीं मिलेगा। इसके लिए कुछ जरूरी पात्रताएं निर्धारित की गई हैं –

  • महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला उम्मीदवार की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वार्षिक पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • इसी के साथ लाभार्थी महिला सरकारी कर्मचारी न हो।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए (ट्रैक्टर को छोड़कर)।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • e-KYC अनिवार्य रूप से पूरा होना चाहिए।

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List हेतु जरूरी दस्तावेज

10वीं किस्त पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों‌ की आवश्यकता होती है –

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List किस्त सूची कैसे देखें?

इस योजना से संबंधित बहुत सी महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि वे लाभार्थियों की सूची में शामिल हैं या नहीं। इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई है। सूची देखने के लिए आप इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं –

  1. माझी लाडकी बहिन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “लाभार्थी सूची” या “पेमेंट स्टेटस” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. OTP डालने के बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसके अलावा, “महिला सशक्तिकरण ऐप” के जरिए भी स्टेटस चेक किया जा सकता है।

Ladki Bahin Yojana 10th Installment List संबंधित अपात्र महिलाओं की सूची

हाल ही में सरकार ने कुछ महिलाओं को योजना से बाहर किया है क्योंकि वे पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करती थीं। जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया, जो सरकारी सेवा में हैं, या जिनकी पारिवारिक आय ₹2.5 लाख से अधिक है, उन्हें 10वीं किस्त नहीं दी जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करवाएं और जरूरी दस्तावेज़ सही तरीके से जमा करें।

लड़की बहिन योजना की 10वीं किस्त उन लाखों महिलाओं के लिए राहत की खबर है जो इस योजना से जुड़ी हुई हैं। अगर आपने अब तक योजना के लिए आवेदन नहीं किया है, तो जल्द से जल्द सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करें और ई-केवाईसी पूरा करें। यह योजना न केवल आर्थिक सहारा देती है बल्कि महिलाओं को स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी अग्रसर करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon