AP Free Power Supply Yojana: सरकार मछुआरों व किसानों को सस्ती बिजली देगी, जानिए संपूर्ण जानकारी

AP Free Power Supply Yojana: आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा भी अपने राज्य के किसानों और मछुआरों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा किसानों और मछुआरों को दिन में 9 घंटे बिजली सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के जरिए सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या कमजोर वर्ग के किसानों को बिजली प्रदान की जा रही है। 

यदि आप आंध्र प्रदेश के द्वारा शुरू की गई फ्री पावर सप्लाई योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करना चाहते हैं और सस्ती दरों पर बिजली लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको AP Free Power Supply Yojana योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए तभी आप इसमें अपना आवेदन करके कम दरों पर दिन में 9 घंटे बिजली प्राप्त कर सकते हैं। अपने इस आर्टिकल में हम आपको फ्री पावर सप्लाई योजना क्या है, इसकी पात्रता, लाभ और विशेषता और साथ में आवेदन की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
AP Free Power Supply Yojana

AP Free Power Supply Yojana 

आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा फ्री पावर सप्लाई योजना की शुरुआत अपने राज्य के किसानों एवं मछुआरों के लिए शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत राज्य के पात्र पाए गए मछुआरों और किसानों को एक दिन में 9 घंटे बिजली दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा लगभग 53649 लोगों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाकर किसान और मछुआरे लगभग 1.50 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से भुगतान करके बिजली प्राप्त कर सकते हैं। 

आंध्र प्रदेश सरकार ने फ्री सप्लाई योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों और मछुआरों को दिया है। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इन श्रेणी से और सभी पात्रताएं पुरी होनी चाहिए, तभी आप आंध्र प्रदेश फ्री पावर सप्लाई योजना का लाभ ले सकते हैं।

AP Free Power Supply Yojana Highlights 

योजना का नाम AP Free Power Supply Yojana 
योजना की शुरुआत कब हुई2024
योजना को शुरू कियाआंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यकिसान और मछुआरों को सस्ती बिजली देना
योजना से लाभार्थी राज्य के किसान और मछुआरे
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके से

AP Free Power Supply Yojana के लाभ और विशेषताएं 

आंध्र प्रदेश फ्री पावर सप्लाई योजना में आवेदन करने के बाद आपको नीचे दिए गए लाभ मिलते हैं-

  • इस योजना का लाभ आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा लगभग 53649 परिवारों को सस्ती बिजली देकर किया जा रहा है। 
  • इस योजना के अंतर्गत पात्र पाए गए किसान और मछुआरों को सरकार के द्वारा केवल 1.5 प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली दी जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत एक दिन में आंध्र प्रदेश सरकार के द्वारा 9 घंटे बिजली दी जाएगी।
  • फ्री पावर सप्लाई योजना का लाभ उठा कर किसान अपने खेतों की सिंचाई और मछुआरे अपने तालाब में पानी नलकूपों से भर सकते हैं।

PM Kisan 19th Installment

AP Free Power Supply Yojana की पात्रता

आंध्र प्रदेश की फ्री सप्लाई योजना में अपना आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए सभी योग्यताएं होनी चाहिए-

  • फ्री पावर सप्लाई योजना में आवेदन करने के लिए आप आंध्र प्रदेश के मूल निवासी होने चाहिए। 
  • फ्री पावर सप्लाई योजना का लाभ केवल आंध्र प्रदेश के मछुआरों व किसान को ही दिया जाएगा। 
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए आप आंध्र प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या ईडब्ल्यूएस से होने चाहिए। 
  • फ्री पावर सप्लाई योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सभी मांगे गए दस्तावेज होने चाहिए। 
  • फ्री पावर सप्लाई योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष या ज्यादा होनी चाहिए।

AP Free Power Supply Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज 

आंध्र प्रदेश फ्री पावर सप्लाई योजना में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है-

  • आधार कार्ड 
  • आंध्र प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • बिजली का बिल 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

AP Free Power Supply Yojana Online Apply 

आंध्र प्रदेश फ्री पावर सप्लाई योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके लाभ ले सकते हैं-

  • फ्री पावर सप्लाई योजना में आवेदन करने के लिए पहले आपको अपने नजदीकी ऊर्जा विभाग ग्राहक सेवा केंद्र में जाना होता है। 
  • वहां जाने के बाद आपको कर्मचारी से फ्री पावर सप्लाई योजना के बारे में जानकारी लेने के बाद इसका आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको फ्री सप्लाई पावर योजना के आवेदन फार्म में सभी जानकारी का ध्यानपूर्वक और सही तरीके से भर देना है। 
  • फिर इस आवेदन फार्म के साथ आपको अपने बिजली के बिल और मूल निवास प्रमाण पत्र को संलग्न कर देना है। 
  • जब आपके आवेदन की सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आपको अपने फ्री पावर सप्लाई योजना के आवेदन फार्म को ऊर्जा विभाग ग्राहक सेवा केंद्र में जमा कर देना है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon