Awas Plus Survey: Report, Registration, App, Garmin List and Last Date

Awas Plus Survey: आवास प्लस सर्वे एक सरकारी योजना के अंतर्गत किया गया सर्वेक्षण है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत गरीब लाभार्थियों की पहचान करना है। यह उन गरीब परिवारों को पक्का मकान देने की योजना का हिस्सा है। जिन्हें पहले 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा में शामिल नहीं किया गया था।

यदि आप आवास प्लस सर्वे के बारे में अधिक जानकारी जैसे की रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन, ऐप, ग्रामीण लिस्ट और लास्ट डेट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस Awas Plus Survey आर्टिकल की मदद से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवास आवास प्लस सर्वे से जानकारी लेकर अपना पक्का मकान बनवा सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Awas Plus Survey

Awas Plus Survey 

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्का मकान दिया जाता है। लेकिन कुछ गरीब परिवार ऐसे भी हैं जिनका डाटा 2011 के सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना डाटा में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे परिवारों को पक्का मकान देने के लिए आवास प्लस सर्वे की शुरुआत की गई है।

आवास प्लस सर्वे को 2020-21 में पूरा कर लिया गया है अब सरकार के द्वारा जिनके पास भी घर नहीं है और उनका नाम 2011 की जनगणना के डाटा में नहीं है। ऐसे लोगों को पक्का मकान देने के लिए सूची बनाई जा रही है। अगर आपने भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है। अभी तक आपको लाभ नहीं मिल पाया है तो जल्दी आपको इसका लाभ देखने को मिल सकता है।

Awas Plus Survey के लाभ और विशेषताएं 

आवास प्लस सर्वे के प्रमुख लाभ और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है-

  • आवास प्लस सर्वे से उन गरीबों की पहचान होगी, जिन्हें अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है। 
  • आवास प्लस सर्वे का मुख्य काम केंद्र और राज्य की भागीदारी को देखना है। 
  • इसमें लाभार्थियों की पहचान का सत्यापन आधार कार्ड और राशन कार्ड प्रमाण पत्र से किया जाता है। 
  • इसमें सरकार के द्वारा घर बनाने के लिए 1.2 लाख रुपए दिए जाते हैं।
  • लाभार्थियों की सूची को ऑनलाइन पोर्टल और आवास प्लस ऐप के माध्यम से देखा जा सकता है।
  • लाभार्थियों को सरकारी सहायता की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

Awas Plus Survey की पात्रता

आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत उन परिवार वालों को आवास योजना का लाभ मिलेगा, जो नीचे दी गई योग्यताएं रखते हैं-

  • ग्रामीण इलाके के ऐसे परिवार जिनके पास का मकान नहीं है, वह अपने कच्चे घरों में रह रहे हैं। 
  • ऐसे परिवार जिनके नाम 2011 की जनगणना के डाटा में नहीं है, ऐसे परिवार वालों सरकार के द्वारा पक्का मकान दिया जा रहा है।
  • ऐसे ग्रामीण जिनके पास अपना स्थाई घर नहीं है, उन्हें भी पक्का का मकान दिया जा रहा है।
  • ग्रामीण इलाकों में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवार वालों को पक्का मकान दिया जा रहा है।
  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विधवा महिला, विकलांग को अधिक प्राथमिकता दी गई है।

Awas Plus Survey के लिए जरूरी दस्तावेज 

आवास प्लस सर्वे से अपना आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेज की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड 
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Awas Plus Survey App Download 

यदि आप अपने फोन में आवास प्लस एप्लीकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं और अपना सर्वे करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करना-

  • आवास प्लस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए आपको अपने गूगल प्ले स्टोर पर जाकर टाइप कर देना होता है। 
  • उसके बाद आपके सामने आवास प्लस सर्वे एप्लीकेशन आ जाती है, जिसे आपको इंस्टॉल कर लेना होता है।
  • फिर आपको अपनी लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होता है। 
  • यदि आपके पास Login करने के लिए डिटेल नहीं है तो उसके लिए आपको अपने नजदीकी ब्लॉक में जाकर जानकारी ले लेनी है।
  • यदि आपके पास Login करने की संपूर्ण डिटेल है तो आपके लॉगिन कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको हाउसहोल्ड सर्वे सेक्शन में चले जाना है। 
  • फिर आपको अपने पूरे परिवार और खुद की जानकारी को भर देना है। 
  • उसके बाद आपसे जो भी दस्तावेज इस एप्लीकेशन में मांगे गए उन सभी को अपलोड करते हैं। 
  • जब आप सारी जानकारी भर देते हैं, तो आपको इस सबमिट कर देना होता है।
  • इस तरह से आप आवास प्लस सर्वे ऐप से अपना ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत सर्वे करके भी आवेदन कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Rojgar Yojana

How to Check PM Gramin Awas Yojana New List 

यदि आप पीएम ग्रामीण आवास योजना की नई सूची देखना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-

  • सबसे पहले आपको PMAY-G की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
  • वेबसाइट का होम पेज पर जाने के बाद आपको Stakeholders में PMAYG Beneficiary पर क्लिक कर देना होता है।
  • उसके बाद आपको अपना ग्रामीण आवास योजना का पंजीकरण नंबर डालकर सर्च के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने ग्रामीण आवास योजना की सूची खुलकर आ जाती है। जिसमें आपको अपना नाम, जिला पंचायत, ब्लॉक आदि को डालकर नाम देख लेना है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon