Bihar eNibandhan Portal: अब अपना कोई भी रजिस्ट्रेशन, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज के लिए, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar eNibandhan Portal: बिहार राज्य सरकार के द्वारा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य बिहार राज्य में रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शिता बनाना है। इस पोर्टल के द्वारा बिहार के लोग अपना विवाह प्रमाण पत्र, संपति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र जैसे सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन तरीके से बना सकते हैं।

इन सभी प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाने के लिए सरकार के द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। यदि आप इस पोर्टल के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस Bihar eNibandhan Portal आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आप इस आर्टिकल की मदद से अपने किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Bihar eNibandhan Portal

Bihar eNibandhan Portal 

ई निबंधन पोर्टल को बिहार राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के नागरिकों को डिजिटल की सुविधा देने के लिए शुरुआत की है, क्योंकि इस पोर्टल की मदद से राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालय की बड़ी-बड़ी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। अब वह अपने घर बैठे ही कोई भी सरकारी दस्तावेज इस पोर्टल की मदद से बना सकते हैं।

बिहार राज्य सरकार के द्वारा इस पोर्टल की शुरुआत अपने राज्य में सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से सरकारी कार्यालय में होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है।

Bihar eNibandhan Portal Highlights 

Portal का नाम Bihar eNibandhan Portal 
Portal की शुरुआत कब हुई2024 में
Portal को शुरू कियाबिहार की राज्य सरकार के द्वारा
Portal का मुख्य उद्देश्यराज्य के नागरिक को घर बैठे प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा देना
Portal से लाभार्थी बिहार के सभी नागरिक
Portal की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन

Bihar eNibandhan Portal की सेवाएं 

बिहार के ई निबंधन पोर्टल की मदद से आप नीचे दिए गए सभी दस्तावेज बना सकते हैं-

  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • संपत्ति का रजिस्ट्रेशन 
  • विवाह का पंजीकरण 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • विकलांगता का प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र

Bihar eNibandhan Portal के लाभ और विशेषताएं 

बिहार के ई निबंधन पोर्टल के लाभ और इसके प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से चर्चा की गई है-

  • इस पोर्टल के आ जाने से अब राज्य के नागरिकों को सरकारी कार्यालय के लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। 
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य के सभी नागरिक अपना कोई भी प्रमाण पत्र अपने घर बैठे इस पोर्टल की मदद से बना सकते हैं।
  • इस पोर्टल की मदद से राज्य में हो रहे सरकारी ऑफिस में भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है। 
  • इस पोर्टल से जब भी आप किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हैं, तो वह प्रमाण पत्र केवल 5 दिन से लेकर 7 दिन के भीतर आ जाता है।

Bihar Mudra Loan Apply

Bihar eNibandhan Portal की पात्रता

बिहार के ई निबंधन पोर्टल की पात्रता की बात करें तो इसके पात्रता इतनी है कि आप बस बिहार के मूल निवासी होने चाहिए तभी आप इस पोर्टल से अपना कोई भी दस्तावेज या सरकारी कागज बनवा सकते हैं।

Bihar eNibandhan Portal के लिए जरूरी दस्तावेज 

बिहार के ई निबंधन पोर्टल में अगर आप किसी भी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको उस प्रमाण पत्र के आधार पर ही दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज होने चाहिए-

  • आधार कार्ड 
  • प्रधान का स्टांप और पैड 
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • पानी या बिजली का बिल की रसीद 
  • मोबाइल नंबर 
  • हस्ताक्षर और ईमेल आईडी

Bihar eNibandhan Portal Registration 

बिहार के ई निबंधन पोर्टल में किसी भी दस्तावेज को बनाने के लिए आपको इसमें पहले अपना रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता होती है, जिसके बारे में आपको नीचे जानकारी दी है-

  • सर्वप्रथम आपको बिहार के ई निबंधन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाना है। 
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको Citizen Login के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपके सामने सिटीजन लॉगिन का पेज खुलकर आ जाता है, जिसमें से आपको New User Please Sign Up Here के लिंक पर क्लिक कर देना होता है। 
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर, नाम, ईमेल आईडी और यूजरनेम को सिलेक्ट करके आगे बढ़ जाना होता है। 
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिसे डालने के बाद आपको Validity & Registration के बटन पर क्लिक कर देना होता है। 
  • उसके बाद आपके ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिए जाते हैं। 
  • इन यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आपको वेबसाइट में लॉगिन हो जाना होता है। 
  • अब आपके सामने पासवर्ड डालने के लिए कहा जाता है, जिसमें से आपको पुराना पासवर्ड और नए पासवर्ड में अपने याद रखने योग्य पासवर्ड डाल देना होता है।
  • उसके बाद आपके सामने दस्तावेजों की लिस्ट खोल कर आ जाती है, जिस भी तरीके का आप सरकारी दस्तावेज बनवाना चाहते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon