Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana 2024: महिलाओं को मिलेगा हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें आवेदन

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana 2024 : हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सरकार ने 1500 रूपए प्रति माह की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। यह सहायता राशि जिस योजना के माध्यम से दी जाएगी उसका नाम है इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना। जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उनकी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करेगी।

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana

यदि आप हिमाचल प्रदेश की ऐसी महिलाएं हैं जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है तो आप इस योजना में आवेदन करके हर महीने 1500 रूपए प्राप्त कर सकती हैं। Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana के बारे में विस्तार से जानने तथा इसमें आवेदन करके योजना का लाभ लेने के लिए आर्टिकल में दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना क्या है?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने लाहौल स्पीति से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। यह योजना राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जिसके तहत प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1500 रुपए देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि यह राशि पहले 1100 रखी जा रही थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया गया।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजनाका प्राथमिक लक्ष्य महिलाओं को उनकी बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए हर महीने कुछ धनराशि प्रदान करना है। ताकि उनको छोटे-मोटे और जरूरी खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर न रहना पड़े। वैसे इस योजना का लाभ 18 वर्ष से ऊपर तथा 59 वर्ष से कम उम्र की कोई भी महिला ले सकती है, इसीलिए यह योजना बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए पेंशन राशि के रूप में काम करेगी। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को चेक वितरित किए गए थे लेकिन बाद में यह राशि लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाने लगी।

Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Indira Gandhi Pyari Behna Sukh-Samman Nidhi Yojna
वर्ष2024
उद्देश्य18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देना।
लाभार्थीहिमाचल प्रदेश की महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://esomsa.hp.gov.in/?q=about-department

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लाभ तथा विशेषताएं-

  • यह योजना सभी आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को कवर करती है।
  • इन महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • यह धनराशि महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
  • महिलाएं अपने रोज के कुछ छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकेंगी।
  • छात्राएं पढ़ाई में उपयोग होने वाली सामग्रियों जैसे कॉपी, किताब, पेन आदि को खरीद सकेंगी।
  • सरकार का लक्ष्य गरीब पृष्ठभूमि की लगभग 2 लाख 42000 महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

सरकार देगी सभी कामगारों को हर महीने ₹3000 की पेंशन राशि, जाने आवेदन प्रक्रिया

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • ऐसे परिवार की महिलाएं जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि में आती हैं वहीं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 59 वर्ष होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में पाया जाता है तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। 

केवल आधार कार्ड से मिलेगा 20 लाख रुपए तक का लोन, जल्दी करें आवेदन

आवश्यक दस्तावे

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?

कोई भी पात्र महिला इस योजना में केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती है। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के लिए कोई लिंक जारी नहीं किया है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलोकरें-

  • सबसे पहले आपको अपनी तहसील के कल्याण अधिकारी या फिर ब्लॉक या जिले के समाज कल्याण अधिकारी से संपर्क करना होगा।
  • यहां जाकर सबसे पहले योजना की जानकारी प्राप्त कर ले।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन फॉर्म दे दिया जाएगा।
  • आप चाहे तो इस आवेदन फार्म को ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकती हैं, जिसकी प्रक्रिया अगली हेडिंग में दे दी गई है।
  • अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके इस कार्यालय में जमा करते हैं जहां से इसे लिया था।

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के आवेदन फार्म को डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको Empowerment of SC’s,OBC’s, Minorities and the Specially Abled की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर मेनू में Scheme पर CLICK करके ड्रॉप डाउन मेनू में StateScheme पर CLICK कर दें।
  • इसके बाद इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिंक पर CLICK कर दें।
  • यहां से आप इसका नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं तथा DownloadableForm पर CLICK करके आवेदन फार्म भी डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon