Jharkhand Bhu Naksha: कैसे चेक करे अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन, jharbhunaksha.nic.in

Jharkhand Bhu Naksha: झारखंड में निवास करने वाली सभी नागरिकों के लिए सरकार ने जमीन से संबंधित सर्विस को ऑनलाइन कर दिया है। अब झारखंड राज्य का कोई भी निवासी अपने मोबाइल या लैपटॉप का उपयोग करके अपनी जमीन का नक्शा आसानी से चेक कर सकता है और डाउनलोड कर सकता है। अगर आप भी झारखंड राज्य में रहते हुए ऐसा करना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

Jharkhand Bhu Naksha

आज यहां पर आपको बताया जाएगा कि झारखंड भू नक्शा क्या है? झारखंड भू नक्शा पोर्टल का उपयोग कैसे करें, इसका क्या लाभ आपको होता है? ऐसी सभी जानकारी आपको यहां पर मिलेगी। अगर आप यह सभी जानकारी समझना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Bhu Naksha – Overview

Name of ServiceJharkhand Bhu Naksha
StateJharkhand
BeneficiaryState Citizens
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
Email id, NIC Jharkhand State Centre[email protected]

Jharkhand Bhu Naksha क्या है?

झारखंड भू नक्शा सर्विस, राज्य के राजस्व पंजीकरण तथा भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस विभाग के अंदर राज्य में सभी नागरिकों की जमीन और सरकारी जमीन के रिकॉर्ड रहते हैं। यहां पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। अपनी जमीन का नक्शा डाउनलोड कर सकता है। यह जमाबंदी और भूलेख से संबंधित सर्विस का उपयोग कर सकता है।

कोई भी व्यक्ति बिना अपने घर से बाहर निकले ऑनलाइन ही, अपनी जमीन का नक्शा खाता आदि जानकारी चेक कर सके और सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध रहे। इसी को ध्यान में रखकर झारखंड भू नक्शा पोर्टल शुरू किया गया है। आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप झारखंड भू नक्शा का उपयोग करके कैसे अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Bhu Naksha के लाभ क्या है

  • झारखंड भू नक्शा का उपयोग करके राज्य के निवासी, अपनी खसरा खतौनी, भूलेख, भू नक्शा, गाटा संख्या आदि की जानकारी कहीं से भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार की कार्रवाई हेतु नागरिकों को अब अलग-अलग कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • ऑनलाइन सर्विस होने की वजह से नागरिकों का समय भी बचता है और उनका पैसा भी बचता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
  • अपनी जमीन से संबंधित दस्तावेज, भू-नक्शे आदि की प्रिंटिंग नागरिक कर सकते हैं, ऐसे में उन्हें बहुत सुविधा हो जाती है।
  • कार्यालय के चक्कर काटने पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार का भी अंदेशा रहता है जो ऑनलाइन सर्विस में खत्म हो जाता है।

स्टेट बैंक महिलाओं को दे रहा बिना गारंटी 25 लाख का लोन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Jharkhand Bhu Naksha पर कौन-कौन से जिले हैं?

झारखंड राज्य के सभी जिले इस भू नक्शा पोर्टल पर नहीं है। यहां पर नीचे हम आपको झारखंड राज्य के उन जिलों की लिस्ट दे रहे हैं जो भू नक्शा पोर्टल पर उपलब्ध है।

लातेहार (Latehar)देवघर (Deoghar)
राँची (Ranchi)गढवा (Garhwa)
सिमडेगा (Simdega)पलामू (Palamu)
हजारीबाग (Hazaribagh)सराइकेला खरसावाँ (Saraikela Kharsawan)
कोडरमा ( Koderma)पश्चिमी सिंहभूम (East Singhbhum)
खुटी (Khunti)जामताड़ा (Jamtara)
पाकुड़ (Pakur)लोहरदग्गा (Lohardaga)
रामगढ़ (Ramgarh)चतरा (Chatra)
दुमका Dumka)पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum)
धनबाद (Dhanbad)गिरीडीह (Giridih)
साहिबगंज (Sahebganj)गुमला (Gumla)
बोकारो (Bokaro)गोड्डा Godda)

Jharkhand Bhu Naksha को डाउनलोड कैसे कर सकते हैं?

अगर आप भी अपनी जमीन खेती की जमीन का नक्शा चेक करना चाहते हैं और डाउनलोड करना चाहते हैं तो पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप आपको नीचे बता रहे हैं। उसे आपको ध्यानपूर्वक फॉलो करना है ताकि आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

  • सबसे पहले आपको झारखंड भू नक्शा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना है।
  • होम पेज ओपन होते ही आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसमें आपका जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, सीट नंबर जैसी जानकारी दर्ज कर देनी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आप देखेंगे कि स्क्रीन पर एक नक्शा खुल जाएगा, जहां पर आपको खसरा नंबर भी दिखाई देगा।
  • आपकी स्क्रीन पर आपको अपने गांव का पूरा नक्शा नजर आ रहा होगा, जहां पर अलग-अलग खसरा नंबर आपको दिखाई देने लग जाएंगे।
  • नक्शे के ऊपर आपका जो खसरा नंबर है, आपको उसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आप देखेंगे कि बायीं तरफ आपकी प्लॉट की इनफार्मेशन, जैसे प्लॉट किसके नाम है, क्षेत्रफल कितना है आदि जानकारी नजर आने लगेगी।
  • आप इस जानकारी का यहां से प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Jharkhand Bhu Naksha मैप रिपोर्ट कैसे देखें

अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में भू नक्शा मैप रिपोर्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको झारखंड भू नक्शा पोर्टल की ऑफिशियल होम पेज ओपन कर लेना है।
  • यहां पर आने के बाद आपको अपना जिला, सर्कल, हल्का, मौजा, सीट नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद में आप जिस खसरा संख्या को रिपोर्ट चेक करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • आप देखेंगे की दाईं तरफ आपको प्लॉट इनफॉरमेशन नजर आने लगेगी, इसके नीचे आपको Map Info का विकल्प नजर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपके सामने पूरी रिपोर्ट, खुलकर नजर आने लगेगी।
  • आप यहां पर Show Report के ऑप्शन पर क्लिक करके, अपनी पूरी रिपोर्ट चेक कर सकते हैं।
  • आप इसके नीचे नजर आ रहे Show Report PDF के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिससे आपके मोबाइल में एक पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।
  • इस पीडीऍफ़ फाइल का आप प्रिंटआउट निकाल सकते हैं और अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा 50000 रूपये का लोन, ऐसे करे आवेदन

Jharkhand Bhu Naksha मोबाइल एप्लीकेशन कैसे डाउनलोड करें

अगर आप मोबाइल में झारखंड भू नक्शा, मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का गूगल प्ले स्टोर ओपन करना होगा और इसमें Jharkhand Bhu Naksha सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद इस संबंध बहुत सारे ऐप आपको नजर आ जाएंगे।
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से कोई भी एप सेलेक्ट कर सकते हैं और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके मोबाइल में यह एप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाएगा, जिसे ओपन करके आप झारखंड भू नक्शा की सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।

Jharkhand Bhu Naksha – Helpline Number Contact Details

इस आर्टिकल में आपको भू नक्शा पोर्टल की सर्विस के बारे में जानकारी दी गई है। यहां पर अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या है तो हम आपको नीचे अलग-अलग अधिकारियों के कांटेक्ट नंबर और उनकी ईमेल आईडी दे रहे हैं, जिनसे संपर्क करके आप अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

श्री केके सोन (आईएएस)

  • पद – सचिव (राजस्व एवं भूमि सुधार)
  • कॉटैक्ट नंबर – 0651-2446066
  • ई-मेल आईडी- [email protected] n

श्री कर्ण सत्यार्थी (आईएएस)

  • पद – निदेशक, LR & M
  • कॉटैक्ट नंबर- 0651-2446066
  • ई-मेल आईडी- [email protected]

 राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग

  • झारखण्ड सरकार
  • फ़ोन नंबर – +91 0651-2401716

ई-मेल आईडी- [email protected]

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon