Krishi Sakhi Yojana 2024 : कृषि सखी बनकर महिलाएं कमा सकेगी 60 से 80 हजार रूपये, यहाँ देखें पूरी जानकारी

Krishi Sakhi Yojana

Krishi Sakhi Yojana 2024 : खेती के कार्यों में न केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। इसीलिए केंद्र सरकार ने महिलाओं को प्रशिक्षित करके खेती के आधुनिक तरीकों को सीखने के लिए कृषि सखी योजना को लागू किया है। जिसमें महिलाओं को बैंक सखी की तरह कृषि सखी के रूप में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद यह महिलाएं हर साल 60 हज़ार से 80 हजार रुपए की अतिरिक्त कमाई भी कर सकेंगी। यदि आप कृषि सखी योजना के बारे में नहीं जानते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने इससे मिलने वाले लाभ तथा आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को बताया है।

Table of Contents

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कृषि सखी योजना क्या है?

कृषि सखी योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 जून 2024 को वृहद स्तर पर लागू किया गया। हालांकि इससे पहले यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू हो चुकी थी। इसलिए 15 जून को ही कुछ कृषि सखियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आधुनिक कृषि के तरीकों, जैसे- जैविक खेती, फसल संरक्षण कटाई, जैविक खाद्य निर्माण,बीज संस्करण, नवीन मृदा परीक्षण तथा कृषि ड्रोन उपयोग जैसी नई तकनीकी के प्रयोग को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि महिलाओं में उद्यमी बनने की जिज्ञासा का विकास हो और कृषि की उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

आपने ग्रामीण क्षेत्र में अक्सर देखा होगा कि पुरुषों के साथ महिलाएं भी कृषि संबंधी गतिविधियों में बराबर का योगदान देती हैं। ऐसे में यदि इन महिलाओं को कृषि में प्रयोग होने वाली आधुनिक तकनीकी तथा बेहतर खेती के बारे में ट्रेनिंग दे दी जाए तो इससे न केवल कृषि में सुधार होगा बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी लक्ष्य के साथ कृषि सखी योजना को लागू किया जा रहा है। यह योजना पहले से चल रही बैंक सखी योजना की तर्ज पर लाई गई है। क्योंकि बैंक सखी योजना अपने उद्देश्यों में बहुत सफल रही इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि कृषि सखी योजना भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Krishi Sakhi Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Krishi Sakhi Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यमहिलाओं को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तरीकों तथा तकनीकी के बारे में ट्रेंनिंग देना।
लाभार्थीसभी किसान महिलाएं
आधिकारिक वेबसाइटNA

कृषि सखी योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इसके माध्यम से महिलाओं को कृषि सखी के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • सरकार का लक्ष्य 2 करोड़ महिलाओं को कृषि सखी के रूप में प्रशिक्षित करना है।
  • यह कृषि सखियां खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तरीकों को लागू करेंगी।
  • इसके माध्यम से कोई महिला हर साल लगभग 80 हजार रुपए की अतिरिक्त कमाई भी कर सकती हैं।
  • अब तक लगभग 34000 कृषि सखियों को पैरा एक्सटेंशन एक्टिविस्ट का सर्टिफिकेट भी मिल चुका है।
  • पहले चरण में 12 राज्यों की 90000 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • यदि यह महिलाएं अच्छा प्रदर्शन करेंगी तो इनको पैरा एक्सटेंशन सर्टिफिकेट प्रदान कर अतिरिक्त 56 दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात महिलाओं को रोजगार भी दिया जाएगा।
  • यह योजना ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी।

पीएम आवास योजना से पक्का घर हेतु मिलेगा 6.5% ब्याज पर लोन, मिलेगी 1.3 लाख की सब्सिडी

Krishi Sakhi Yojana के लिए पात्रता-

  • सभी आवेदक महिलाओं को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • निम्न आय वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए पात्रहोंगी।
  • कृषि सखी बनने के लिए महिला को कृषि संबंधी जानकारी का होना आवश्यक है।
  • केवल ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।

राज्य की 1 लाख 25 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति, यहां देखें पूरी जानकारी

Krishi Sakhi Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कृषि सखी योजना 2024 में आवेदन कैसे करें?

कृषिसखीयोजनाकेलिएआवेदनप्रक्रियापूरीतरहऑफलाइनहै।ऑफलाइनआवेदनकरनेकेलिएनीचेदिएगएस्टेपकोफॉलोकरें-

  • सबसे पहले अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
  • यहां आवेदन करने से पहले कृषि सखी योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
  • अब आपको एक आवेदन फॉर्म दे दिया जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • अंत में फॉर्म को संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  • इसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी जिसे संभाल कर रखें।
  • अब आपके आवेदन का सत्यापन होने के बाद आपको कृषि सखी के रूप में चयनित कर लिया जाएगा।

पहले चरण के 12 राज्य,जिनमे कृषि सखी योजना को लागू किया जा रहा है

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
  • तमिलनाडु
  • उड़ीसा
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • आंध्र प्रदेश
  • मेघालय

कृषि सखी योजना में इन क्षेत्रों में दिया जाएगा प्रशिक्षण

  • मृदा स्वास्थ्य प्रशिक्षण तथा नमी संरक्षण।
  • जैविक इनपुट की स्थापना, तैयारी तथा उसका प्रयोग।
  • सीड बैंक की स्थापना और उसका प्रबंधन।
  • भूमि तैयार करने से लेकर फसल काटने तक की बेहतर कृषि प्रणालियां पर अभ्यास।
  • एकीकृत कृषि प्रणाली।
  • किसान फील्ड विद्यालयों का आयोजन।
  • मैनेज तथा हॉलीडे नरल एम के माध्यम से प्राकृतिक खेती करना।
  • पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण आदि।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon