Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding: लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से ऐसे करें लिंक, यहां जानिए संपूर्ण जानकारी

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding: महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जा रही है। जिसमें महिला के खाते का डीबीटी Activate नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

यदि महाराष्ट्र की महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो उन्हें अपने लाडकी बहीण योजना बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। यदि आपने अभी तक आधार से लिंक नहीं कराया है, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको अपने इस Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding आर्टिकल में कुछ ऐसे चरणों के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद आप बहुत आसानी से बैंक खाते को आधार से Seeding कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding 

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding एक ऐसा तरीका है जिससे आप अपनी लाडकी बहीण योजना को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। उसके बाद आप डीबीटी के विकल्प को अपने बैंक खाते से एक्टिवेट करके इस योजना का सीधा लाभ अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपने अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग को एक्टिवेट नहीं कराया है, तो आपको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

राज्य की ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन महिलाओं का आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक नहीं है लेकिन फिर भी वह इस योजना के लिए पात्र पाई गई है। ऐसी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है, इसलिए इन महिलाओं को जल्द से जल्द अपना आधार सीडिंग करा लेना है।

Ladki Bahin Yojana को आधार से लिंक कैसे करें

महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा, विवाहित, तलाकशुदा महिलाएं जिनकी उम्र 21 वर्ष से लेकर 65 वर्ष के बीच है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत ₹2100 की राशि दी जाती है। यदि उनका आधार इस योजना से लिंक है। महिलाएं अपने आधार के सीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कर सकती हैं।

Bihar E Labharti Payment Status Check

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding के लिए जरूरी दस्तावेज 

यदि आपने महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना में अपनी आधार सीडिंग नहीं कराई है, तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेज की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड 
  • ईमेल आईडी 
  • बैंक खाते की पासबुक 
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • लाडकी बहीण योजना का पंजीकरण नंबर

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding कैसे करें 

यदि आप महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत अपनी आधार सीडिंग करने चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप तरीके से फॉलो करना है-

  • सबसे पहले आपको NPCI की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है। 
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर जाने के बाद आपको कंज्यूमर के विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपको Bharat Aadhar Seeding Enable के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाता है, जिसमें आपको Aadhar Seeding के लिंक पर क्लिक कर देना होता है।
  • उसके बाद आपके सामने अगले पेज पर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके Request For Aadhar में जाकर Seeding Type में Fresh Seeding के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपको अपने बैंक खाते का चयन करके उसका विवरण दर्ज कर देना है। 
  • फिर आपके सामने कुछ टर्म एंड कंडीशन आती है, जिन्हें पढ़ने के बाद आपको Captcha code को दर्ज कर देना होता है। 
  • अब इसमें आपको नीचे की ओर Proceed के बटन पर क्लिक कर देना होता है। 
  • उसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आ जाता है। 
  • इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट कर देना होता है। 
  • जब आप इतना काम कर लेते हैं, तो आपका डीबीटी का विकल्प एक्टिवेट हो जाता है।
  • इस तरह से बहुत आसानी से आप अपना Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding कर सकते हैं।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding Status Check 

यदि आप महाराष्ट्र की लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत अपनी आधार सीडिंग का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-

  • सर्वप्रथम आपको एनपीसीआई की ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाना है। 
  • वेबसाइट के मुख्य पेज पर कंज्यूमर में जाकर Bharat Aadhar Seeding Enable के लिंक पर क्लिक कर देना होता है। 
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाता है, जिसमें आपको Aadhar Mapped Status के विकल्प पर क्लिक कर देना होता है। 
  • अब आपको अपना आधार नंबर डालने के बाद कैप्चर कोड को दर्ज कर देना होता है। 
  • उसके बाद आपको नीचे Check Status के बटन पर क्लिक कर देना होता है। 
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए एक ओटीपी आता है। 
  • इस ओटीपी को भरने के बाद आपको डीबीटी के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद आपके सामने Active का स्टेटस खुलकर आ जाता है।
  • इस तरह से बहुत आसानी से आप अपना Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding Status Check कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon