Maiya Samman Yojana 7500 Not Received: झारखंड सरकार के द्वारा मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग 38 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 6th, 7th और 8th किस्त का भुगतान 7500 रुपए की राशि के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस योजना में लगभग झारखंड की 57 लाख महिलाओं ने पंजीकरण कराया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से केवल 38 लाख महिलाओं को ही 7500 की राशि का भुगतान किया गया है।
यदि आपको भी मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जनवरी, फरवरी और मार्च की राशि नहीं मिली है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप हमारे इस Maiya Samman Yojana 7500 Not Received आर्टिकल की मदद से मईयां सम्मान योजना 7500 की राशि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिसके लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ सकते हैं।

Maiya Samman Yojana 7500 Not Received
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को और किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक दे दिया गया है लेकिन अब भी कुछ ऐसी महिलाएं रह गई हैं, जिन्हें पिछले 3 महीने की किस्त का भुगतान नहीं दिया गया है। इसमें लगभग सरकार के द्वारा 18 लाख महिलाओं के आवेदन फॉर्म को होल्ड पर रख दिया गया है।
यदि आपको भी इस योजना के अंतर्गत 7500 की राशि नहीं मिली है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार के द्वारा आपकी राशि का भुगतान 17 मार्च 2025 के बाद किया जाएगा। क्योंकि मार्च के महीने में झारखंड सरकार के द्वारा दो चरणों में भुगतान किया जा रहा है। जिसमें पहला चरण 8 मार्च 2025 से शुरू हुआ था, जबकि दूसरा चरण 17 मार्च 2025 से शुरू हो गया है।
UDID Government Card Kaise Banaye
Maiya Samman Yojana 6th,7th,8th Installment
मईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर इस योजना में पात्रता की 38 लाख महिलाओं के बैंक खाता में 6th, 7th और 8th किस्त के रूप में कुल मिलाकर 7500 की राशि भेज दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में राज्य सरकार के द्वारा 24 जिलों में कुल 38 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया है।
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत महिलाओं की सुविधा के लिए मईयां सम्मान योजना की पेमेंट लिस्ट को भी जारी किया गया है। जिसमें सरकार के द्वारा सभी जिलों की महिलाओं के नाम इस सूची में डाले गए हैं, जिन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। अगर आपका नाम इस सूची में शामिल किया गया है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत 7500 की राशि दी जाने वाली है।
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received के प्रमुख कारण
अगर आपका मईयां सम्मान योजना की पिछली तीन किस्तों का भुगतान नहीं मिला है, तो उसके नीचे दिए गए कुछ कारण हो सकते हैं-
- महिला का आधार कार्ड, उसके बैंक खाते से लिंक नहीं होगा।
- महिला के बैंक में डीबीटी की प्रक्रिया एक्टिवेट नहीं होगी।
- महिला की आयु 18 वर्ष से कम या 50 वर्ष से ज्यादा होगी।
- महिला ने मईयां सम्मान योजना का आवेदन करते समय कुछ गलत जानकारी दर्ज कर दी होगी।
- यदि महिला के परिवार में कोई भी चार पहिया वाहन है, तो उनके आवेदन फार्म को होल्ड पर रख दिया गया है।
Maiya Samman Yojana ₹7500 नहीं मिला है तो क्या करें
यदि आपको झारखंड सरकार के द्वारा मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 की राशि नहीं मिली है तो आपको अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवा लेना है, क्योंकि यदि आपका बैंक खाता आपके आधार से लिंक नहीं होता है, तो ऐसी स्थिति में आपके पेमेंट को होल्ड कर दिया जाता है।
यदि आपका पेमेंट भी होल्ड पर है तो आपको जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवा कर आवेदन स्थिति के अप्रूवल आने का इंतजार करना है, जैसे ही अप्रूवल हो जाता है तो तुरंत ही झारखंड सरकार के द्वारा आपके बैंक खाते में 7500 की राशि भेज दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Status Check
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 का पेमेंट मिला है अथवा नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 मिले हैं अथवा नहीं इसका स्टेटस चेक करने के लिए आपको इस योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको आधिकारिक लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको लॉगिन एक या लॉगिन दो के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ कैप्चर कोड को दर्ज करके लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको आवेदन की स्थिति के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने मईयां सम्मान योजना के ₹7500 का स्टेटस खुलकर आपके सामने आ जाता है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Maiya Samman Yojana 7500 Not Received Status Check कर सकते हैं।