Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है क्योंकि झारखंड राज्य सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को 6th, 7th और 8th किस्त के रूप में 7500 की राशि दी जा रही है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 08 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर कर दी गई है।
यदि आपने भी मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अपना आवेदन किया है और इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत ₹7500 की राशि झारखंड के किन-किन जिलों की महिलाओं को दे दी गई है। यदि आप जिलेवार पेमेंट लिस्ट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise आर्टिकल की मदद से जानकारी ले सकते हैं। जिसमें हमने आपको सभी जानकारी को विस्तार पूर्वक बताया है।

Maiya Samman Yojana
मईयां सम्मान योजना को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 2024 में शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत पहले जरूरतमंद महिलाओं को ₹1000 की राशि दी जाती थी, लेकिन बाद में इस राशि को बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ झारखंड की लगभग 57 लाख महिलाओं को दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के द्वारा किसी कारण वश पिछले तीन किस्तों का भुगतान नहीं किया गया है लेकिन सरकार के द्वारा इन तीनों किस्तों का भुगतान 7500 की राशि के तौर पर कर दिया गया है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise Update
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की किस्त का भुगतान महिलाओं के बैंक खाता में भेजा जा रहा है। इस योजना के तहत 8 मार्च 2025 से लगभग 38 लाख महिलाओं के बैंक खाता में 7500 के राशि भेज दी गई है।
इसके बाद राज्य सरकार के द्वारा बाकी की बची हुई महिलाओं के बैंक खाते में 18 मार्च 2025 से 7500 की राशि भेजी जा रही है, जो महिलाएं इस योजना में पूरी तरह से पात्र पाई गई है। इस योजना के तहत झारखंड सरकार के द्वारा जिलेवार क्रम में आर्थिक सहायता को भेजा गया है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत नीचे दिए गए जिले के अनुसार महिलाओं के बैंक खातों में पैसा भेजा गया है। हमने आपको नीचे उन सभी जिलों के बारे में जानकारी दी है, जिन जिले की महिलाओं को लाभ मिल चुका है-
जिले का नाम | लाभार्थियों की संख्या |
हजारीबाग | 2,09,270 |
गिरिडीह | 3,39,482 |
पलामू | 2,58,651 |
धनबाद | 2,54,706 |
रांची | 3,14,810 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
चतरा | 1,48,625 |
बोकारो | 2,32,240 |
देवघर | 1,90,263 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
गढ़वा | 1,65,606 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
सरायकेला | 1,14,049 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
लातेहार | 1,12,072 |
सिमडेगा | 66,851 |
रामगढ़ | 93,543 |
खूंटी | 63,369 |
लोहरदगा | 69,330 |
Maiya Samman Yojana 7500 Payment किन महिलाओं को मिलेगा
मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 की राशि उन सभी महिलाओं को मिलने वाली है, जो नीचे दी गई सभी योग्यताएं लगती है-
- लाभार्थी महिला झारखंड के मूल निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 वर्ष से ज्यादा तथा 50 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला गरीबी रेखा में जीवन यापन और आर्थिक रूप से कमजोर होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के पास राशन कार्ड प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी आयकर दाता या किसी भी गवर्नमेंट जॉब में नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार में चार पहिया वाहन ट्रैक्टर के अलावा कुछ नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी की प्रक्रिया एक्टिवेट होनी चाहिए।
Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2025
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज
मईयां सम्मान योजना की ₹7500 की राशि को जिलेवार तरीके से चेक करने के लिए आपके पास आपका आधार कार्ड और मईयां सम्मान योजना का पंजीकरण नंबर होना चाहिए। जिनकी मदद से आप बहुत आसानी से मईयां सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 7500 रुपए नहीं मिले हैं तो क्या करें
यदि आपको मईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 की राशि नहीं मिली है, तो इसके लिए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप मईयां सम्मान योजना के हेल्पलाइन नंबर 18008900215 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के अंतर्गत दूसरे चरण की राशि 18 मार्च 2025 से भेजी जा रही है। इसलिए सभी महिलाओं के बैंक खाते में पैसा आने में 4 से 5 दिन का अधिक समय लग सकता है।