Maiya Samman Yojana Physical Verification: झारखंड राज्य सरकार के द्वारा मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है, लेकिन पिछले 3 महीने की राशि सरकार के द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में नहीं डाली गई है। यदि हम इन तीन महीनों की बात करें तो इनमें जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की राशि नहीं डाली गई है, लेकिन सरकार के द्वारा आप जनवरी-फरवरी और मार्च महीने की पूरी 7500 की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
अभी हाल ही में झारखंड सरकार के द्वारा एक नया अपडेट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जो भी महिलाएं जनवरी-फरवरी और मार्च महीने के अंतर्गत 7500 की आर्थिक सहायता लेना चाहती है, उन्हें फिजिकल वेरिफिकेशन करवाना है। यदि आपको फिजिकल वेरिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आप हमारे इस Maiya Samman Yojana Physical Verification आर्टिकल से जुड़ने के बाद इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं और सरकार के द्वारा दी जाने वाली 7500 की राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकते हैं।

Maiya Samman Yojana Physical Verification
झारखंड राज्य की जिन भी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत 7500 की राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्हें जल्द से जल्द अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवा लेना है। जिसके बाद सरकार के द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 7500 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी।
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा लगभग 57 लाख महिला को लाभ दिया जा रहा है। जिनमें से अभी केवल उन्हीं महिलाओं को लाभ दिया गया है। जिन्होंने आवेदन करते समय कोई भी गलती नहीं की है और वह पूरी तरीके से पात्र पाई गई है।
Pan Card Active or Inactive Status
Maiya Samman Yojana Physical Verification Highlights
पोस्ट का नाम | Maiya Samman Yojana Physical Verification |
योजना का नाम | मंईया सम्मान योजना |
योजना को शुरू किया | झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद देना |
योजना से लाभार्थी | राज्य की सभी पात्र महिलाएं |
फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया | ऑफलाइन या ऑनलाइन तरीके से |
Maiya Samman Yojana Installment Updates
झारखंड की मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग राज्य की 57 लाख महिलाओं ने अपना पंजीकरण किया है। जिन्हें 5 किस्तों का भुगतान सफलतापूर्वक सरकार के द्वारा कर दिया गया है। सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत 5वी किस्त का भुगतान दिसंबर 2024 में किया जाना था, जबकि इसका भुगतान सरकार के द्वारा जनवरी माह में किया गया है।
अब सरकार के द्वारा 6th, 7th और 8th किस्त का भुगतान महिलाओं के बैंक खाते में 8 मार्च 2025 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से किया जा रहा है। इसके पहले चरण में लगभग 38 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 7500 की राशि भेज दी गई है, लेकिन कुछ महिला ऐसी रह गई है जिनको फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने की आवश्यकता है।
Maiya Samman Yojana Physical Verification के बाद कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत लगभग पहले चरण में 38 लाख महिलाओं ने अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवा लिया है लेकिन अब भी बहुत सारी महिला ऐसी है, जिन्होंने अपना फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं करवाया है तो ऐसी महिलाओं की राशि को सरकार के द्वारा होल्ड कर दिया गया है। जैसे-जैसे यह महिलाएं अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवाते रहेंगे वैसे-वैसे सरकार के द्वारा उनके बैंक खाते में 7500 की राशि डाल दी जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक बात करें तो अब तक लगभग इस योजना के अंतर्गत 18 लाख महिलाओं ने अपना बहुत सत्यापन या फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं कराया है, जैसे ही यह महिलाएं अपना फिजिकल वेरिफिकेशन करवा लेंगी वैसे ही इन्हें 7500 की राशि मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana Physical Verification के लिए जरूरी दस्तावेज
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत फिजिकल वेरिफिकेशन करवाने के लिए महिला के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- महिला का आधार कार्ड
- झारखंड का मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
UDID Government Card Kaise Banaye
Maiya Samman Yojana Physical Verification कैसे करें
झारखंड की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत फिजिकल वेरीफिकेशन करवाने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- सर्वप्रथम झारखंड की महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के Main Page पर महिला को आधिकारिक लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आप मंईया सम्मान योजना की वेबसाइट में लॉगिन हो जाते हैं।
- फिर आपको फिजिकल सत्यापन अपडेट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ बैंक खाते की जानकारी को भी दर्ज कर देना है।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिसे आपको वेरीफाई कर लेना है।
- जब आपका ओटीपी पूरी तरह से वेरीफाई हो जाता है, तो आपके पास फिजिकल वेरिफिकेशन होने का मैसेज आ जाता है।
- इस तरीके से आप बहुत आसानी से Maiya Samman Yojana Physical Verification करवा सकते हैं।