MP Bhulekh Portal 2024: मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे चेक करे, mpbhulekh.gov.in

MP Bhulekh Portal 2024 : मध्य प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों के लिए सभी प्रकार की सुविधा अब धीरे-धीरे डिजिटल माध्यम से उपलब्ध करवा रही है। जमीन संबंधी सभी प्रकार की सुविधाओं को अब मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में निवास करने वाला कोई भी नागरिक अपने मोबाइल या लैपटॉप कंप्यूटर का उपयोग करके खसरा, खतौनी, जमीन का ब्यौरा, जमीन के कागजात, भू नक्शा जैसी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है।

MP Bhulekh Portal

अगर आप मध्य प्रदेश के नागरिक हैं तो आज यहां पर आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। एमपी भूलेख पोर्टल क्या है, इस पोर्टल को कौन-कौन से जिले में लागू किया गया है? उसके क्या उद्देश्य और लाभ है? पूरी जानकारी आप नीचे चेक कर सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

MP Bhulekh Portal 2024 क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जमीन से जुड़ी हुई सभी प्रकार की जानकारी आप डिजिटल कर दी गई है। इसके लिए सरकार ने मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल को लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक जमीन संबंधी, सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

इस जमीन पर किसी भी प्रकार की सर्विस का उपयोग करने के लिए आपको इस पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप जमीन से जुड़े हुए सभी प्रकार के दस्तावेजों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल मध्य प्रदेश सरकार ने 4 अगस्त 2020 को लांच की थी।

MP Bhulekh Portal का उद्देश्य

ऑफलाइन माध्यम से जब जमीन से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की जानकारी किसी व्यक्ति को प्राप्त करनी होती थी तो उसके लिए उसे कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे। पटवारी या डिपार्टमेंट में कई बार बहुत सारे लोग समय पर नहीं मिलते थे, जिससे नागरिकों का बहुत ज्यादा समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। ऑफलाइन रिकॉर्ड निकलवाने के लिए कई बार नागरिकों को रिश्वत भी देनी पड़ जाती थी।

सरकार ने इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल शुरू किया है, ताकि नागरिक किसी भी प्रकार की जानकारी अपनी जमीन से संबंधित अपने मोबाइल से चेक कर सकें। उसके लिए उन्हें किसी भी व्यक्ति से मिलने की या किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। बार-बार कार्यालय में चक्कर काटने की भी आवश्यकता नहीं होती है।

मध्य प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? भू नक्शा डाउनलोड 

MP Bhulekh में कौन-कौन से जिले है

Agar Malwa (आगर मालवा)Khargone (खरगौन)
Alirajpur (अलीराजपुर)Mandla (मंडला)
Anuppur (अनूपपुर)Mandsaur (मंदसौर)
Ashok Nagar (अशोकनगर)Morena (मुरैना)
Balaghat (बालाघाट)Narsinghpur (नरसिंहपुर)
Barwani (बड़वानी)Neemuch (नीमच)
Betul (बैतूल)Niwari (निवाड़ी)
Bhind (भिण्‍ड)Panna (पन्ना)
Bhopal (भोपाल)Raisen (रायसेन)
Burhanpur (बुरहानपुर)Rajgarh (राजगढ़)
Chhatarpur (छतरपुर)Ratlam (रतलाम)
Chhindwara (छिंदवाड़ा)Rewa (रीवा)
Damoh (दमोह)Sagar (सागर)
Datia (दतिया)Satna (सतना)
Dewas (देवास)Sehore (सीहोर)
Dhar (धार)Seoni (सिवनी)
Dindori (डिंडौरी)Shahdol (शहडोल)
Guna (गुना)Shajapur (शाजापुर)
Gwalior (ग्वालियर)Sheopur (श्योपुर)
Harda (हरदा)Shivpuri (शिवपुरी)
Hoshangabad (होशंगाबाद)Sidhi (सीधी)
Indore (इंदौर)Singrouli (सिंगरौली)
Jabalpur (जबलपुर)Tikamgarh (टीकमगढ़)
Jhabua (झाबुआ)Ujjain (उज्जैन)
Katni (कटनी)Umaria (उमरिया)
Khandwa (खण्‍डवा)Vidisha (विदिशा)

MP Bhulekh Portal के लाभ

  • मध्य प्रदेश भुलेख पोर्टल का उपयोग मध्य प्रदेश राज्य का कोई भी नागरिक कर सकता है और जमीन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकता है।
  • इस पोर्टल का उपयोग जमीन से संबंधित किसी भी प्रकार के कागजातों को चेक करने के लिए और जमीन के मालिकों के बारे में इनफार्मेशन प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
  • अब आपको मध्य प्रदेश में किसी भी जमीन की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्यालय में यह पटवारी से मिलने की जरूरत नहीं है।
  • आप ऑनलाइन माध्यम से अब आसानी से अपनी जमीन के नक्शे डाउनलोड कर सकते हैं और उनके विवरण को प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के शुरू होने के बाद में अब भ्रष्टाचार पहले की तुलना में काफी कम हो जाएगा क्योंकि ऑफलाइन इस प्रकार से जांच करने पर लोगों को रिश्वत देनी पड़ जाती थी।
  • इस पोर्टल का उपयोग किसी भी जमीन की वैधता से संबंधित जानकारी पता लगाने के लिए किया जा सकता है।

केवल यहीं महिलाएं कर सकेगी तीसरे चरण हेतु आवेदन, जाने सम्पूर्ण जानकारी

MP Bhulekh Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऊपर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी प्रक्रिया आपको नीचे बताई जा रही है।

  • सबसे पहले आपको आयुक्त भू अभिलेख मध्य प्रदेश पोर्टल का ऑफिशियल होम पेज अपने सामने ओपन करना होगा।
  • यहां पर आपको Register As Public User टिपिकल पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज आपके सामने स्क्रीन पर नजर आएगी जहां पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपको नजर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में लॉगिन आईडी फर्स्ट नेम लास्ट नेम पेरेंट्स नाम आदि जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद ही आपको एड्रेस मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के माध्यम से उसे वेरीफाई करना होगा।
  • उसके बाद आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट करके प्रोसेस को पूरा कर देना है।

 बेटियों की शादी करने पर सरकार दे रही है 51000 रूपये की आर्थिक सहायता

MP Bhulekh Portal पर खसरा कैसे चेक करे?

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर जाकर आप जमीन से संबंधित खसरा संख्या भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आप नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल का ऑफिशियल होमपेज अपने मोबाइल में ओपन कर लेना है।
  • इसके बाद में आपको भू अभिलेख का विकल्प नजर आएगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • एक नए पेज पर आपको बहुत सारे दिशा निर्देश नजर आएंगे, जहां पर आपको Yes के विकल्प पर सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आपको पूछी की सभी जानकारी जैसे तहसील, जिला, गांव, भूभाग का यूनिक आईडी, यूएल पिन संख्या, भूस्वामी, आईडी आदि दर्ज करके आगे बढ़ना होगा।
  • उसके बाद आपको खसरा संख्या, प्लाट संख्या जैसी किसी विकल्प को सेलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा चाहा गया संपूर्ण विवरण आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लगेगा, जिसे आप चेक कर सकते हैं या प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

एमपी भूलेख पोर्टल पर अभिलेखागार दस्तावेज कैसे चेक करें

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल का ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना है।
  • होम पेज पर ही आपको अभिलेखागार दस्तावेज स्कैन का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • अगले पेज पर आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएगी, जहां पर जिला, तहसील, गांव, खसरा, अभिलेख जैसी जानकारी आपको दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • आपके द्वारा चाहि गई जानकारी आपके सामने आ जाएगी, जहां पर इसे चेक कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Bhulekh का उपयोग करके भूभाग नक्शा कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल का ऑफिशियल होम पेज ओपन कर लेना है।
  • होम पेज पर ही आपको भू नक्शा का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद नया पेज खुलेगा, यहां पर जिला, तहसील, गांव जैसी जानकारी दर्ज करके आपको View Details के विकल्प को सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद में आपके सामने स्क्रीन पर आपकी जमीन का नक्शा नजर आने लगेगा, जिसे आप चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon