Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 : राज्य की 1 लाख 25 हजार महिलाएं बनेंगी लखपति, यहां देखें पूरी जानकारी

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 : उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने अपने राज्य की लगभग 1 लाख 25 हज़ार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक योजना को शुरू किया है जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है। यह योजना उत्तराखंड की महिलाओं को हर महीना 10000 रूपए तक कमाने के लिए सक्षम बनाकर उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करेगी।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana

यदि आप या आप से संबंधित कोई भी महिला मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। जहां आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है?

जैसा कि आप जानते हैं कि केंद्र सरकार देश की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का संचालन कर रही है। जिसमें लगभग 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य की महिलाओं के लिए वर्ष 2022 में Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana की शुरुआत की। जिसके माध्यम से उत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई 1 लाख 25 हज़ार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तराखंड में लगभग 3 लाख 70हज़ार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। सरकार इन महिलाओं को 5 लाख रूपएतक के ब्याज मुक्त लोन के साथ-साथ कई योजनाओं का लाभ देती है। अब इन्हीं 3 लाख 70 हजार महिलाओं में से 1 लाख 25 हज़ारमहिलाओं को अतिरिक्त सुविधा देकर, तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करके, प्रशिक्षण देकर, तथा प्रोडक्ट की मार्केटिंग जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से साल में 100000 रूपएतक कमाने के लिए सक्षम बनाया जाएगा। हालांकि ऐसी कई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हैं जो 1 वर्ष में 1 लाख से अधिक की आय अर्जित करती हैं ऐसी महिलाओं को इस योजना के लांचिंग के अवसर पर सम्मानित भी किया गया था।

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana 2024 Overview

आर्टिकल का नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना
वर्ष2024
उद्देश्यउत्तराखंड की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओं को लखपति बनाना।
लाभार्थीउत्तराखंड की महिलाएं। 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://lakhpatididi.gov.in/hi/

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक रूप से मजबूत करना है।
  • इस योजना में केवल उन्हीं महिलाओं को चुना जाएगा जिनकी वार्षिक आय कम है।
  • लखपति दीदी योजना के लिए चुनी गई इन महिलाओं को कई क्षेत्रों में ट्रेनिंग तथा तकनीकी ज्ञान के माध्यम से पैसे कमाने हेतु सक्षम बनाया जाएगा।
  • महिलाएं इसके अतिरिक्त 500000 तक का लोन बिना किसी ब्याज के ले सकेंगी।
  • स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र के विकास की एक अहम कड़ी है इसीलिए उनके विकास से ग्रामीण विकास को बल मिलेगा।
  • यह योजना राज्य में अतिरिक्त रोजगार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिकानिभाएगी।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए।
  • महिला अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो।
  • आवेदक महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो।

स्टेट बैंक महिलाओं को दे रहा बिना गारंटी 25 लाख का लोन, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • महिला का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

घर बैठे चेक करे पीएम विश्वकर्मा योजना का स्टेटस

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें?

यदि आप उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में आवेदन करना चाहती हैं तो आपको ऑफलाइन विकल्प को चुनना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की है, और ना ही इसके लिए कोई विस्तृत दस्तावेज जारी किया गया है। इसीलिए कोई भी महिला ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती।ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आप अपने स्वयं सहायता समूह हेड या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर इस योजना की जानकारी प्राप्त करें।
  • अब आपको यहीं से मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म प्राप्त हो जाएगा।
  • यदि आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म नहीं मिलता है तो आपको अपने ब्लॉक में संबंधित अधिकारी या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जाना होगा और वहां से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
  • अब इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • इसके बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर अपने स्वयं के हस्ताक्षर करके फार्म के साथ संलग्न कर दें।
  • अब भरे हुए फॉर्म को दस्तावेजों के साथ उसी कार्यालय में जमा कर दें जहां से यह फॉर्म लिया था।
  • आवेदन फार्म के जमा होने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपको एक रसीद दी जाएगी। इस रसीद को अपने पास रख ले।
  • अब आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और यदि आप पात्र पाए जाते हैं तो योजना का लाभ दे दिया जाएगा।

लखपति दीदी योजना की KYC

जो लोग मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में पहले से आवेदन कर चुके हैं उनके लिए एक आवश्यक सूचना यह है कि वे बैंक में जाकर अपनी e-KYC जरूर कर लें। e-KYC की प्रक्रिया से उन्हीं महिलाओं को गुजरना पड़ेगा जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है। यदि ऐसा है तो आपके खाते पर DBT की सुविधा चालू नहीं की जाएगी। जिस वजह से लखपति दीदी योजना के तहत दी जा रही सहायता राशि,ऋण राशि आदि का लाभ आपके बैंक खाते में नहीं पहुंच पाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon