Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 : सरकार देगी महिलाओं को 5100 की सहायता राशि, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana 2024 : हरियाणा सरकार अपने राज्य की महिलाओं तथा लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार कई प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा की सभी श्रमिक महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सरकार इन सभी महिलाओं की निजी जरूरत को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता देगी। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। जो सभी पात्र महिलाओं को 5100 रुपए की धनराशि हर साल प्रदान करेगी।

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana

यदि आप Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana में आवेदन करके इन सभी सुविधाओं का लाभ लेना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा की प्रत्येक पंजीकृत महिला या महिला कामगारों को उनकी निजी जरूरत को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक योजना है। इसके माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला को सदस्यता के नवीनीकरण के समय साड़ी, सूट, चप्पल, किचन के बर्तन, रेनकोट, छाता, नैपकिन, आदि चीज खरीदने के लिए हर साल 5100 रूपए की धनराशि दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत महिला कामगार को 1 वर्ष की नियमित सदस्यता प्राप्त करनी अनिवार्य होगी।

हरियाणा जैसे राज्य में अभी भी जेंडर गैप काफी बना हुआ है। ऐसे में महिलाओं की स्थिति और दयनीय हो जाती है। महिलाओं को अपनी बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए भी आर्थिक तंगी का शिकार होना पड़ता है। वह साड़ी चप्पल नैपकिन जैसी अनिवार्य चीजों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहती हैं। हरियाणा के श्रम एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना महिलाओं की इसी समस्या को दूर करने का एक माध्यम है। इस योजना के तहत दी जाने वाली 5100 रुपए की यह सहायता राशि सीधे बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी।

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यहरियाणा की पंजीकृत श्रमिक महिलाओं को कुछ बुनियादी चीजे खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देना।
लाभार्थीहरियाणा की कामगार महिलाएं। 
आधिकारिक वेबसाइटhttps://saralharyana.gov.in/#

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • यह योजना हरियाणा की सभी श्रमिक महिलाओं को 5100 रूपए की डायरेक्ट वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • यह सहायता राशि अपनी सदस्यता के नवीनीकरण के उपरांत दी जाएगी।
  • इससे महिलाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और वह अपनी कुछ बेसिक जरूरत के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहेगी।
  • इन रुँप्यों के माध्यम से महिलाएं अपने लिए चप्पल, सूट, साड़ी, रेनकोट, रब मैट्ट्रेस, किचन के लिए बर्तन, आदि वस्तुएं खरीद सकती हैं।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • महिला को हरियाणा का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
  • महिला अनिवार्य रूप से श्रम विभाग में पंजीकृत होनी चाहिए।
  • पंजीकृत कामगार महिला पिछले एक वर्ष से नियमित सदस्य हो।
  • योजना काल 1 वर्ष में केवल एक बार सदस्यता को रिन्यू करते समय दिया जाएगा।

 राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिए यहां पर क्लिक करें !

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • लेबर कार्ड ए लेबर कॉपी
  • श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र  यह सदस्यता प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • महिला श्रमिक सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SARALHaryana के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर दाएं तरफ Sign in Here का एक सेगमेंट दिखाई देगा, यहां पर बिल्कुल नीचे New User Register Here पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपका नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, आपका राज्य, आदि की जानकारी ली जाएगी।
  • सभी जानकारी को ठीक से दर्ज करते हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें तथा सबमिट बटन पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आपको आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
  • अब दोबारा से Sign in Here के सेगमेंट में इसी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करते हुए कैप्चा कोड को दर्ज करें और सबमिट पर Sign in Here कर दें।
  • अपने पेज पर आपको श्रमिक पंजीकरण का विकल्प मिलेगा जिस पर CLICK कर दें।
  • इसके बाद एक आवेदन फॉर्म आ जाएगा इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • फॉर्म भर जाने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • अंत में सबमिट पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आप मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

खुद का पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए मिलेगा 40 लाख रूपये तक की सब्सिडी, यहाँ से करे आवेदन 

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना में आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

  • सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको Track Your Application लिखा दिखाई देगा जिस पर CLICK कर दें।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको डिपार्मेंट सर्विस का चयन करते हुए अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को ठीक से दर्ज करके CheckStatus पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन का स्टेटस आ जाएगा।
  • इसके अलावा आप चाहे तो मोबाइल से SMS की सहायता से भी अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज में SARAL लिखकर 9954699899 नंबर पर भेज देना है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon