Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana : सरकार लड़कियों की शिक्षा एवं सहायता के लिए दे रही 20,000 रुपए की धनराशि, ऐसे मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana : भारत में बेटियों की स्थिति को सुधारने और उन्हें समाज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें समय-समय पर कई योजनाएं लाती रही हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सरकार ने “मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना” की शुरुआत की है।

यह योजना खास तौर पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बेटियों के लिए है, जो समाज के पिछड़े वर्ग से आती हैं और जिन्हें उच्च शिक्षा, स्वरोजगार, और आत्मनिर्भर बनने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान हेतु सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना संचालित की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां बड़ी संख्या में लोग निर्माण और असंगठित क्षेत्रों में कार्य करते हैं। इन श्रमिकों की आय सीमित होती है, जिससे वे अपनी बेटियों की शिक्षा या विवाह संबंधी ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाते। यह योजना ऐसे ही परिवारों की मदद करने के लिए शुरू की गई है ताकि उनकी बेटियाँ भी अपने जीवन में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकें।

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana के उद्देश्य

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के उद्देश्यों को बिंदुओं के माध्यम से साझा किया गया है –

  • गरीब श्रमिक परिवारों की अविवाहित बेटियों को आर्थिक सहायता देना।
  • बेटियों को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना।
  • बेटियों के विवाह के समय आर्थिक बोझ को कम करना।
  • इस योजना के प्रभाव से समाज में बेटियों को बढ़ावा मिलेगा।

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana सहायता धनराशि

इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी लड़की को ₹20,000 की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाती है। इसका उपयोग वह अपनी उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार या विवाह में कर सकती है। यह राशि बेटियों को आत्मबल और आत्मविश्वास प्रदान करती है जिससे वे जीवन में स्वतंत्र निर्णय ले सकें।

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana का प्रभाव

इस योजना ने राज्य की हजारों बेटियों के जीवन में बदलाव लाया है। इससे बेटियाँ अब अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही हैं, कुछ स्वरोजगार शुरू कर रही हैं तो कुछ प्रशिक्षण लेकर नौकरी की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में लैंगिक समानता की भावना भी प्रबल कर रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना विशेष रूप से प्रभावशाली रही है, जहां पहले बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी। अब माता-पिता भी बेटियों को पढ़ाने और उनका भविष्य संवारने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana संबंधित पात्रता

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का होना आवश्यक है –

  • आवेदिका छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • इस योजना हेतु लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
  • लड़की के माता-पिता श्रम विभाग से पंजीकृत होने चाहिए।
  • आवेदिका ने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • लाभार्थी ने अन्य राज्य स्तरीय विवाह योजना जैसे मिनीमाता कन्या विवाह योजना का लाभ न लिया हो।

Chattisgarh Vridha Pension Yojana

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –

  • आधार कार्ड
  • श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र
  • 10वीं पास की मार्कशीट
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Noni Sashktikaran Sahayata Yojana हेतु आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना हेतु आवेदन प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है –

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी उम्मीदवार को श्रम विभाग के आफिस जाना होगा।
  • विभाग में उपस्थित अधिकारियों से योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लें।
  • इसके पश्चात योजना संबंधी आवेदन फार्म लेकर उसमें पूंजी गई समस्त जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी है।
  • इसी के साथ संबंधित दस्तावेजों को आवेदन फार्म से संलग्न करके फार्म को श्रम विभाग के दफ्तर में अधिकारियों के पास जमा कर दें।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon