Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2025 : पशुपालन करने वाले किसानों को मिलेगा 90% तक सब्सिडी, जाने आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2025 : यदि आप झारखंड के निवासी हैं और अपने लिए आय का कोई स्थाई स्रोत ढूंढ रहे हैं, तो आपको मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए। यह योजना प्रदेश के सभी पशुपालको तथा कृषकों को पशुपालन के लिए यूनिट की कुल लागत का 90% तक सब्सिडी दे रही है। इस प्रकार से किसान को केवल 10% पैसा ही खर्च करना पड़ेगा।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एक स्थाई बिजनेस के माध्यम से रोजगार का एक अच्छा साधन प्रदान कर रही है। यदि आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हमने इस योजना से मिल रहे अन्य लाभ तथा इसकी आवेदन प्रक्रिया को Step By Step बताया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना क्या है?

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, झारखंड के पशुपालन सेक्टर को मजबूत करने और किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों तथा पशुपालकों को दुधारू पशुओं के साथ-साथ सूकर, बकरा-बकरी, बत्तख तथा कुकुट पालन आदि का व्यवसाय शुरू करने के लिए यूनिट की कुल लागत की 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी। हालांकि यह सब्सिडी व्यक्तियों के वर्ग के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित की गई हैक जैसे- विकलांग, विधवा महिलाएं, निराश्रित,निसंतान दंपत्ति आदि के लिए 90% सब्सिडी दी जाएगी। जबकि अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को 75% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश किसान व्यवसाय के तौर पर पशुपालन को एक अच्छा विकल्प मानते हैं। लेकिन पशुपालन बिजनेस को शुरू करने के लिए पर्याप्त पैसों की व्यवस्था नहीं हो पाती। इसी समस्या को दूर करने के लिए झारखंड सरकार ने पशुपालन विभाग कल्याण विभाग तथा ग्रामीण विकास के अंतर्गत चल रही समस्त पशुधन सब्सिडी योजनाओं को एकीकृत करके Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojanaको शुरू किया है। यह योजना राज्य में दूध, मांस तथा अंडा उत्पादन में वृद्धि करके किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana
वर्ष2025
उद्देश्यकिसानों को पशुपालन के लिए सब्सिडी प्रदान करना।
लाभार्थीझारखण्ड के सभी किसान तथा पशुपालक।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://animalhusbandry.jharkhand.gov.in/hi/home-flagship-scheme/

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • कोरोना महामारी से प्रभावित ग्रामीण लोगों को रोजगार का एक बेहतर साधन प्राप्त होगा।
  • इसमें पशुपालन का व्यवसाय करने वाली व्यक्ति को यूनिट लागत का लगभग 10% से 25% रुपए ही खर्च करना पड़ेगा, शेष खर्चा सरकार अपनी तरफ से करेगी।
  • बकरी,बत्तख, कुकुट पालन,सूकर पालन के लिए 100% तक का अनुदान दिया जा सकता है।
  • राज्य की निराश्रित महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों को 90% सब्सिडी का लाभ मिलेगा। जबकि अन्य कमजोर वर्गों को 75% सब्सिडी दी जाएगी।
  • सब्सिडी का पूरा पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।
  • यह योजना किसानों को अच्छी नस्ल के पशु खरीदने के लिए प्रेरित करेगी।
  • इससे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी और किसने की आय दुगनी करने में सहायता मिलेगी।

 फ्री गैस कनेक्शन के लिए आवेदन शुरू, यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदन झारखंड का निवासी हो।
  • योजना का लाभ केवल पशुपालकों तथा किसानों को ही दिया जाएगा।
  • आवेदक को पशुपालन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
  • पशुओं की यूनिट लगाने के लिए पर्याप्त जमीन का होना आवश्यक है।
  • सभी दिव्यांग तथा निराश्रित महिलाएं विशेष रूप से योजना के लिए पत्र होगी।

किसानों को मिलेगा हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज
  • प्रशिक्षण का कोई सर्टिफिकेट (यदि हो तो)
  • विकलांगता की स्थिति में विकलांग प्रमाण पत्र
  • यदि आवेदक महिला विधवा है तो विधवा प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की कोई प्रक्रिया नहीं दी गई है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए Step को Follow करें-

  • सबसे पहले अपने नजदीकी पशुपालन कार्यालय में संपर्क करें।
  • पशुपालन कार्यालय आपको आपके क्षेत्रीय पशु चिकित्सा हॉस्पिटल या फिर ब्लॉक में मिल जाएगा।
  • पशुपालन विभाग कार्यालय में जाकर सबसे पहले मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले।
  • इसके बाद आपको एक आवेदन फार्म दिया जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें तथा आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी करके फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • अब आप यह फार्म वहीँ जमा कर दें जहां से अपने प्राप्त किया था।
  • पशुपालन विभाग द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो योजना का लाभ दे दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना PDF डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • किसी भी पशुपालन से संबंधित PDF को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको पशुपालन निदेशालय अंतर्गत योजनाएं का एक सेक्शन दिखाई देगा।
  • इसमें सभी प्रकार की पशुपालन योजनाओं का लिंक दिया होगा। आप जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उस लिंक पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही आपकी स्क्रीन पर PDF फाइल आ जाएगी।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon