Odisha Safal Portal: ओडिशा सरकार के द्वारा अपने राज्य के किसानों के लिए कम ब्याज दरों पर लोन की सुविधा दी जा रही है। जिसके लिए ओडिशा सरकार ने सफल पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिए सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली बहुत सारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों को दिया जाएगा।
यदि आप ओडिशा के सफल पोर्टल में अपना आवेदन करना चाहते हैं लेकिन आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आज हम आपको Odisha Safal Portal से जुड़ी जानकारी जैसे कि सफल पोर्टल क्या है, इसमें आवेदन करने की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।

Odisha Safal Portal
ओडिशा सरकार ने किसानों और उद्यमी के लिए एक साझा ऑनलाइन सफल पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की मदद से किसान या उद्यमी कृषि लोन के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। जिससे किसान और कृषि-उद्यमी 40 से अधिक बैंकों के 300 से अधिक टर्म लोन उत्पादों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
सफल पोर्टल किसानों और उद्यमी क्षेत्र में काम करने वालों को सरकारी या ग्रामीण या गैर सरकारी बैंकों से लोन दिलाता है। इसमें आप बहुत कम ब्याज दरों पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और लोन प्राप्त करके अपने कृषि से जुड़ा कोई भी कार्य कर सकते हैं।
Odisha Safal Portal Highlights
पोर्टल का नाम | Odisha Safal Portal |
पोर्टल की शुरुआत कब हुई | 2024 |
पोर्टल को शुरू किया | ओडिशा सरकार के द्वारा |
पोर्टल का मुख्य उद्देश्य | कम ब्याज दरों पर लोन की राशि देना |
पोर्टल से लाभार्थी | ओडिशा के सभी किसान और उद्यमी |
पोर्टल की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Odisha Safal Portal के लाभ और विशेषताएं
ओडिशा सफल पोर्टल के लाभ और इसकी प्रमुख विशेषताओं के बारे में आपको नीचे जानकारी दी गई है-
- किसान और कृषि उद्यमी इस पोर्टल के माध्यम से एक ही जगह से ऑनलाइन ऋण आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों या उद्यमी को बैंकों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होती है।
- इस पोर्टल पर आपको 40 से भी अधिक बैंक और 300 से भी ज्यादा लोन देने वाली संस्थाएं मिल जाती हैं।
- इस पोर्टल की मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
- इस पोर्टल की मदद से छोटे और सीमांत किसान अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए लोन ले सकते हैं।
- सफल पोर्टल ओडीशा की स्थानीय भाषा में भी उपलब्ध कराया गया है।
- सफल पोर्टल में किसानों को सीधे बैंक से लोन की स्वीकृति मिलती है।
- जब आपका आवेदन फार्म जमा हो जाता है, तो आपको बहुत कम समय में लोन की राशि दे दी जाती है।
Odisha Safal Portal की पात्रता
ओडिशा के सफल पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए पात्रताएं होनी चाहिए-
- सफल पोर्टल के अंतर्गत केवल ओडीशा के किसान या उद्यमी आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाला स्वयं सहायता समूह से भी होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास ओडिशा राज्य में कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
- सफल पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
Odisha Safal Portal के लिए जरूरी दस्तावेज
ओडिशा के सफल पोर्टल में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- स्वयं सहायता समूह के लिए प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Odisha Safal Portal Registration
ओडिशा के सफल पोर्टल में अपना पंजीकरण करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- सबसे पहले आपको सफल पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Login का विकल्प दिखाई देता है।
- उसके बाद आपको Farmer/Agri Entrepreneurs के विकल्प पर क्लिक कर देना होता है।
- उसके बाद आपके सामने एक नई पेज पर Farmer के विकल्प के ऊपर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आता है जिसमें आपको Register At Krushak Odisha के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- उसके बाद आपको अपना आधार नंबर को भरने के बाद लॉगिन के बटन पर क्लिक कर देना होता है।
- अब आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पते के बारे में सभी जानकारी को दर्ज कर देना है।
- इस आवेदन फार्म में आपको अपने लोन के बारे में भी जानकारी को दर्ज कर देना है।
- इसमें आपको अपने कुछ जरूरी दस्तावेज है, जो भी आपसे मांगे जाए उन सभी को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- फिर आपको अपने बैंक खाते की पासबुक की जानकारी को दर्ज करके पासबुक को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- जब आपके आवेदन फार्म की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाए तब अंत में आपको ओडिशा सफल पोर्टल में इसे फाइनल सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से Odisha Safal Portal Registration कर सकते हैं।