Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : किसानों को मिलेगा कृषि यंत्रों की खरीदी पर 50% तक सब्सिडी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

Pardarshi Kisan Seva Yojana 2024 : उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए कई तरह की अनुदान योजनाएं तथा डायरेक्ट वित्तीय सहायता योजनाएं चला रही है। जिसके तहत किसानों के खाते में DBT के माध्यम से पैसे भेजे जाते हैं। इन सभी योजनाओं को एक प्लेटफार्म में माध्यम से देने के लिए तथा किसानों को सही समय पर आर्थिक सहायता देने के लिए सरकार ने पारदर्शी किसान सेवा योजना को शुरू किया गया है।

Pardarshi Kisan Seva Yojana

जिस पर कोई भी किसान पंजीकरण करके उनके लिए चलाई जा रही कृषि संबंधी अनुदान योजना, सब्सिडी योजना, आदि का लाभ ले सकते हैं। पारदर्शी किसान सेवा योजना को विस्तार से समझने तथा रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़े। आगे हम आपको पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है, इस योजना के लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

Pardarshi Kisan Seva Yojana उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यह योजना किसानों को सीधे तौर पर दी जाने वाली अनुदान राशि या सब्सिडी की राशि का लाभ एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से प्रदान करेगी। सरकार किसानों के लिए कई अनुदान तथा सब्सिडी योजनाएं लागू कर रही है, जैसे- सोलर पंप सब्सिडी योजना, कृषि यंत्र अनुदान योजना, प्रमाणित बीज सब्सिडी, कृषि उपकरणों पर सब्सिडी, आदि। कोई कोई भी किसान इन सभी योजनाओं में पारदर्शी किसान पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन तथा आवेदन कर सकता है।

पारदर्शी किसान सेवा योजना किसानों को आर्थिक तथा तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई है। यदि किसान खेती में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हैं तो इससे बिजली, पानी और रासायनिक उर्वरकों की बचत की जा सकती है। इसीलिए सरकार आधुनिक उपकरणों पर किसानों को अनुदान राशि प्रदान कर रही है। इस तरह पारदर्शी किसान सेवा योजना फसल की उत्पादकता में सुधार करके किसानों की आय में वृद्धि करेगी।

Pardarshi Kisan Seva Yojana Overview

आर्टिकल का नाम Pardarshi Kisan Seva Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यकिसानों को कृषि कार्य के लिए उपकरणों, बीजों तथा सोलर पंप पर अनुदान देना। 
लाभार्थीराज्य के सभी किसान।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

पारदर्शी किसान सेवा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इसके माध्यम से सभी पंजीकृत किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी तथा रासायनिक उर्वरकों पर अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  • अनुदान की यह राशि किसानों के खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।
  • इसमें किसानों की फसलों के लिए बीमा योजना का भी प्रावधान है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी किसान सेवा योजना के साथ-साथ एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जो किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा।
  • यह योजना फसल उत्पादकता की वृद्धि में सहायक साबित होगी।
  • सरकार द्वारा किसने की आयत दुगना करने का लक्ष्य भी साकार होगा।

पीएम आवास योजना से पक्का घर हेतु मिलेगा 6.5% ब्याज पर लोन, मिलेगी 1.3 लाख की सब्सिडी

पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए पात्रता

  • इसके लिए केवल उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी ही पात्र होंगे।
  • आवेदक का संबंध किसान पृष्ठभूमि से होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।
  • पंजीकरण के लिए किस की भूमिका खाता नंबर होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खतौनी की नकल
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

किसानों को कृषि उपकरण खरीद पर अब सरकार देगी 50% की सब्सिडी

Pardarshi Kisan Seva Yojana के लिए पंजीकरण कैसे करें?

  • पंजीकरण करने के लिए पारदर्शी किसान सेवा योजना के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण का एक विकल्प मिलेगा, जिस पर CLICK कर दें।
  • अब अगले पेज पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। जैसे- आपका नाम, आधार कार्ड नंबर, आपका पता, आदि।
  • इसके बाद अपने आधार से लिंक बैंक खाता के विवरण को दर्ज करके सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
  • इसके बाद सबमिट पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
  • इस तरह आपको एक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आपको वेबसाइट में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद मांगी गई अन्य जानकारी को दर्ज करें और फाइनल सबमिट पर CLICK कर दें।
  • यदि आपको पंजीकरण करने में या फिर अन्य किसी जानकारी को प्राप्त करने में कोई समस्या हो रही है तो आप शिकायत दर्ज भी कर सकते हैं।

अब सरकार दे रही है सभी बालिकाओं को 30 हजार रूपये, जाने संपूर्ण जानकारी 

पारदर्शी किसान सेवा योजना पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर मेनू में संपर्क करें के विकल्प पर CLICK कर दें।
  • अब संपर्क करें के ड्रॉप डाउन मेनू में शिकायत दर्ज करें का एक लिंक मिलेगा, जिस पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही अगले पेज पर आपको शिकायत सुझाव, तकनीकी समस्याएं या कृषक प्रश्नावली में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
  • इसके बाद अपना नाम, पता, आदि को दर्ज करके अपनी शिकायत को लिखें।
  • इसके बाद फोन नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करते हुए आप अपनी शिकायत को जिसे भेजना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करें।
  • अंत में कैप्चा कोड दर्ज करके सुरक्षित करें पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही आपकी शिकायत आपके चुने गए अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपनी समस्या से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • शिकायत दर्ज होने के कुछ ही दिनों में आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon