PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे, यहां से करें ऑनलाइन आवेदन

PM Awas Yojana Gramin Survey: भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और बेसहारा परिवारों को पक्का मकान देने के उद्देश्य से पीएम आवास ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत की है। जिसके अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक नए एप्लीकेशन को लांच किया है। 

अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे से जुड़ी संपूर्ण जानकारी लेना चाहते हैं, तो आप हमारे इस PM Awas Yojana Gramin Survey आर्टिकल की मदद से ले सकते हैं। जिसमें हमने आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लाभ, विशेषता, पात्रता और सर्वे की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। इन सभी बातों की जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ लेना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
PM Awas Yojana Gramin Survey
PM Awas Yojana Gramin Survey

PM Awas Yojana Gramin Survey 

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को पक्का मकान देना है, इस सर्वे से यह पता चलता है कि कौन इस योजना के लिए पात्र है अथवा नहीं। यह सर्वे ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाता है। 

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे से इस योजना में पारदर्शिता बनी रहती है और जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल पाता है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वृद्ध को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

Rail Kaushal Vikas Yojana

PM Awas Yojana Gramin Survey Highlights 

योजना का नाम PM Awas Yojana Gramin Survey 
योजना की शुरुआत कब हुई20 नवंबर 2016
योजना को शुरू कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा
योजना का मुख्य उद्देश्यदेश की ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों को पक्का मकान बनवाने के लिए आर्थिक मदद करना
योजना से लाभार्थी भारत के सभी ग्रामीण इलाके के नागरिक
योजना की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन 

PM Awas Yojana Gramin Survey के लाभ और विशेषताएं 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के प्रमुख लाभ और इसकी विशेषताओं के बारे में नीचे आपको जानकारी दी गई है-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे उन सभी परिवारों की पहचान करता है, जो अब तक कच्चे मकान में रह रहे हैं। 
  • यह सर्वे इस योजना में पारदर्शिता लाता है, और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से रोकता है। 
  • इस सर्वे में लाभार्थी की पहचान सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 और ग्राम सभा के वेरिफिकेशन के आधार पर होती है। 
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा मैदानी क्षेत्र के लिए 1.2 लाख रुपए तथा पहाड़ी क्षेत्र के लिए 1.3 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

PM Awas Yojana Gramin Survey की पात्रता

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की पात्रता के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ लेने के लिए आपके पास कच्चा घर होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले का परिवार सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 में चयनित होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला बीपीएल राशन कार्ड धारक होना चाहिए। 
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण में अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।

PM Awas Yojana Gramin Survey के लिए जरूरी दस्तावेज 

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आपके पास नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए-

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • मनरेगा जॉब कार्ड 
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • भूमि से जुड़े दस्तावेज 
  • स्वघोषणा पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Navodaya Vidyalaya Class 6th Result

PM Awas Yojana Gramin Survey कैसे करें 

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी स्टेप्स का पालन करना है-

  • पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से Awaas Plus App को इंस्टॉल कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको मोबाइल एप्लीकेशन में अपना आधार नंबर डालने के बाद आने वाले ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है। 
  • अब आपके सामने पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का आवेदन फार्म खुल कर जाता है। 
  • जिसमें आपको अपना नाम, पता, पिता का नाम, परिवार की सभी जानकारी को भर देना है। 
  • उसके बाद आपको कुछ दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
  • इस तरह से आप अपना पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे कर सकते हैं।

PM Awas Yojana Gramin Survey Form का स्टेटस कैसे चेक करें 

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के फॉर्म का स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दिए की प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम आवास योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है। 
  • उसके बाद आपके सामने Awaas Plus Survey का एक विकल्प आता है, जिस पर आपको क्लिक करके आगे बढ़ जाना है। 
  • अब आपके सामने Awaas Plus Survey Dashboard List के नीचे की ओर Awaas Plus – Power B Dashboard के लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपको Real Time Reporting के लिंक पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने एक नई पेज पर Self Survey Report का विकल्प आता है, जिस पर आपको क्लिक करके आगे बढ़ जाना है। 
  • उसके बाद आपको अपना राज्य, जिला, ब्लाक और पंचायत को सेलेक्ट कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको नीचे सबमिट के बटन पर क्लिक करके पीडीएफ को खोल लेना है। 
  • अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon