UPSSSC PET 2025 Online Form : प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू

UPSSSC PET 2025 Online Form : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसको PET परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। इससे संबंधित विभाग के द्वारा 4 मई 2025 को नोटिफिकेशन साझा कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत PET 2025 से संबंधित समस्त जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार पैट 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य में UPSSSC के द्वारा बहुत से पदों पर वैकेंसी निकाली जाती हैं, जिनमें केवल PET देने वाले अभ्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इसीलिए PET की परीक्षा देना सभी के लिए बहुत ही आवश्यक है, जिसके आधार पर ही वह UPSSSC के द्वारा निकाली गई वैकेंसी की माध्यम से नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
UPSSSC PET 2025 Online Form

UPSSSC PET 2025 Online Form Important Dates 

UPSSSC PET 2025 से संबंधित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया विभाग के द्वारा शुरू कर दी गई है, जिसकी जानकारी नीचे प्रस्तुत की गई है। जो की इस परीक्षा से संबंधित समस्त महत्वपूर्ण तिथियां हैं –

UPSSSC PET 2025Important Dates
आवेदन की प्रारंभिक तिथि 14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून 2025
संशोधन तिथि 24 जून 2025
परीक्षा तिथि

UPSSSC PET 2025 Online Form Fees

UPSSSC PET 2025 से संबंधित आनलाइन आवेदन शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है –

UPSSSC PET 2025Fees
General/OBC185
SC/ST95
PH Divyang 25

UPSSSC PET 2025 Online Form Age Limit 

UPSSSC PET 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा नीचे दिए गए आंकड़ों के अनुसार होनी चाहिए –

  • इस परीक्षा के अंतर्गत न्यूनतम 18 वर्ष आयु का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। 
  • इसी के साथ PET 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

UPSSSC PET 2025 Online Form Eligibility 

UPSSSC PET 2025 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार शैक्षिक स्तर पर केवल 10वीं पास होना चाहिए, साथ ही उम्मीदवार ने दशमी की पढ़ाई भारत सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विद्यालय से प्राप्त की होनी चाहिए। जिससे कि वह PET 2025 की परीक्षा दे सकता है।

UPSSSC PET 2025 Online Form Exam Pattern 

UPSSSC PET 2025 से संबंधित परीक्षा पैटर्न के बारे में नीचे जानकारी दी गई है –

  • PET का पेपर कुल 100 अंकों के पूर्णांक का होता है।
  • इस पेपर को हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। 
  • पेपर के अंतर्गत प्रश्न का गलत उत्तर देने के लिए 1/4 की नेगेटिव मार्किंग भी दी गई है।
  • PET की परीक्षा ऑफलाइन/ ऑनलाइन दोनों Mode में कराई जाती है।

E Shram Card Pension Rashi

UPSSSC PET 2025 Online Form Apply Process 

PET 2025 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है –

  • PET 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सर्वप्रथम उम्मीदवार को UPSSSC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट पर आपको PET 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
  • जिससे कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन ( OTR ) संबंधित प्रक्रिया खुल जाएगी।
  • इसमें उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन से संबंधित पूछीं गई समस्त जानकारी दर्ज करनी है।
  • इसी के साथ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण होने पर उम्मीदवार को आईडी एवं पासवर्ड मिल जाएगा।
  • इस आईडी एवं पासवर्ड के द्वारा उम्मीदवार को PET 2025 आवेदन फार्म से संबंधित Login कर लेना है।
  • जिसमें पुनः उम्मीदवार को पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है, साथ ही आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • इसके पश्चात अंतिम चरण में PET 2025 से संबंधित ऑनलाइन शुल्क जमा करके फाइनल सबमिट कर देना है।
  • इसके बाद आवेदन कर्ता उम्मीदवार PET 2025 से संबंधित आवेदन फार्म का फाइनल प्रिंट प्राप्त कर लें।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon