Vahan RC Download Kaise Kare: अपने वाहन की RC, यहां से करें डाउनलोड

Vahan RC Download Kaise Kare: दोस्तों यदि आपने कोई गाड़ी या मोटरसाइकिल ली है और उसका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड लेना चाहते हैं और आपको दफ्तरों के द्वारा दिया नहीं जा रहा है, तो अब आपको चिंता करने का आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन तरीके से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन तरीके से डाउनलोड करना है, तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस Vahan RC Download Kaise Kare आर्टिकल को अंत तक पढ़े। जिसमें हमने आपको एक-एक बात को स्टेप बाय स्टेप तरीके से समझाया है, जिन्हें आप फॉलो करके अपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट को बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Vahan RC Download Kaise Kare
Vahan RC Download Kaise Kare

Vahan RC क्या है 

भारत सरकार के परिवहन विभाग के द्वारा हर वाहन के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया जाता है। जो यह सत्यापित करता है कि आपका वाहन आरटीओ से पंजीकृत है। इससे यह भी प्रमाणित होता है कि आपका वाहन सड़क पर चलने के लिए कानूनी रूप से Valid है।

परिवहन विभाग के द्वारा जारी किए गए पंजीकरण प्रमाण पत्र में आपको गाड़ी के मालिक का नाम, इंजन नंबर, चेसिस नंबर आदि देखने को मिल जाते हैं। इस पंजीकरण प्रमाण पत्र में आपको इंश्योरेंस और बीमा के बारे में भी जानकारी मिल जाती है।

Bihar Govt Schemes for Youth 2025

Vahan RC के प्रकार 

Vahan RC को परिवहन विभाग के द्वारा चार भागों में बांटा गया है, जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है-

1. Permanent RC

इसमें सभी वाहनों का स्थाई पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया गया जाता है।

2. Temporary RC

इसमें नए वाहनों को डीलर के द्वारा अस्थाई रूप से पंजीकरण प्रमाण पत्र दिया जाता है। जिसकी वैलिडिटी लगभग 1 महीने रखी जाती है।

3. Duplicate RC

यदि आपका पंजीकरण प्रमाण पत्र खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको एक डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। इसे ही हम डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र कहते हैं। 

4. Commercial RC

कमर्शियल पंजीकरण प्रमाण पत्र बड़ी गाड़ियां जैसे कि ट्रक, टैक्सी, ऑटो जैसी गाड़ियों का बनाया जाता है। ऐसी गाड़ियों के लिए परिवहन विभाग के द्वारा कमर्शियल पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।

Bihar Udyami Yojana 2025 Selection List

Vahan RC बनवाने की पात्रता

वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास नीचे दिए पात्रता होनी चाहिए-

  • प्राइवेट व्हीकल के लिए व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। 
  • कमर्शियल पंजीकरण प्रमाण पत्र के लिए व्यक्ति के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 
  • पंजीकरण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए व्यक्ति के पास व्हीकल खरीदने की और इंश्योरेंस के रसीद होनी चाहिए।
  • यदि आपका विकल्प 15 साल से ज्यादा का है, तो उसका पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं बनाया जाता है।

Vahan RC के लिए जरूरी दस्तावेज 

वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र 
  • वाहन का बीमा प्रमाण पत्र 
  • फिटनेस प्रमाण पत्र 
  • वाहन की बिल रसीद और रोड टैक्स रसीद
  • पते का प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी

Vahan RC Download Kaise Kare 

दोस्तों यदि आपने अपना कोई वाहन खरीदा है और उसकी RC डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई आसान प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी RC डाउनलोड कर लेना है-

  • सबसे पहले आपको अपने गूगल क्रोम पर जाकर परिवहन सेवा लिखकर सर्च कर लेना है। 
  • फिर आपको पहले नंबर पर आने वाली वेबसाइट को खोल लेना है। 
  • उसके बाद आपके सामने परिवहन सेवा की ऑफिशल वेबसाइट खुलकर आ जाती है। 
  • उसके बाद आपको लेफ्ट साइड में थ्री डॉट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने कई तरह के विकल्प खोलकर आ जाते हैं, जिसमें से आपको Vehicle Related Services के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपको अपना राज्य चुन लेना है। 
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाता है।
  • जिसमें आपको Select RTO के ऊपर क्लिक करके अपने आरटीओ को सेलेक्ट कर लेना है। 
  • उसके बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • फिर आपके सामने कुछ दिशा निर्देश आ जाते हैं, जिसमें आपको नीचे प्रोसीड के बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है। 
  • अब आपके सामने ऑनलाइन सर्विस का पेज खुलकर आ जाता है।
  • उसके बाद आपको फिर से 3 डॉट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जिसमें आपको डाउनलोड डॉक्यूमेंट के विकल्प पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपको RC Print के लिंक पर क्लिक कर देना है, उसके बाद आपके सामने सर्टिफिकेट आफ रजिस्ट्रेशन का पेज खुलकर आ जाता है। 
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर को डालकर वेरीफाई डिटेल के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है, जिसे आपको भरने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर देते हैं, तो आपका रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खुलकर आ जाता है। 
  • जिसे आपको A4 साइज पेपर पर डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लेना है। 
  • इस तरह से आप बहुत आसानी से Vahan RC Download कर सकते हैं।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Disclaimer – यह जानकारी इंटरनेट व आधिकारिक वेबसाइट आदि श्रोतों से ली जाती है, यह पूर्णतः सही व सटीक होती है, लेकिन फिर भी गलती की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। इसीलिए आपको सलाह दी जाती है, कृपया योजना या जॉब के लिए आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट को अवश्य विजिट करें। यदि आपके पास इस कंटेंट के संबध में कोई सवाल है, तो आप हमें पर ईमेल करें।

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon