PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : किसानों को मिलेगा हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 : केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पहले यह लक्ष्य 2022 तक का था जिसे बाद में बढ़ाकर 2025 कर दिया है। अपने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की, जिसे लोकप्रिय रूप में पीएम किसान योजना कहा जाता है। यह योजना प्रत्येक पात्र लाभार्थी को हर साल 6000 रूपए की डायरेक्ट वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

यदि आप पीएम किसान योजना के अन्य लाभों को समझना चाहते हैं तथा इसमें आवेदन करके हर साल 6000 रूपए की धनराशि प्राप्त करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को अंत तक पढ़ें। यहां आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है, इस योजना के लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के लघु तथा सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय सहायता प्रदान करने वाली एक योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत सभी किसानों को 1 साल में 2-2 हज़ार रुपए की तीन सामान किस्ते दी जाती हैं। प्रारंभ में यह योजना दो हेक्टेयर तक की भूमि वाले सभी छोटे तथा सीमांत किसानों को कवर करती थी लेकिन बाद में किसानों की आर्थिक स्थिति को समझते हुए भूमि संबंधी यह सीमा हटा दी गई। इस तरह अब सभी आर्थिक रूप से कमजोर किसान इसका योजना का लाभ ले सकते हैं।

भारत सरकार का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इस योजना को संचालित करता है। तथा इसमें खर्च होने वाली राशि का 100% केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। पीएम किसान योजना का लक्ष्य जलवायु से संबंधित असमानताओं के कारण कृषि आय में हुई कमी को पूरा करना तथा किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाना है। अब तक इस योजना के माध्यम से कुल 17 किस्तों में लगभग 1.82 लाख करोड रुपए किसानों को दिए जा चुके हैं।।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Overview

आर्टिकल का नाम PM Kisan Samman Nidhi Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यदेश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को आर्थिक सहायता देकर उनकी आय में वृद्धि करना।
लाभार्थीदेश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर किसान
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • यह योजना सभी पात्र किसानों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की राशि प्रदान करती है।
  • इसके माध्यम से सभी किसान अपनी फसल को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ इनपुट खरीद सकेंगे।
  • फसल की पैदावार में वृद्धि से किसने की आय में भी वृद्धि होगी।
  • इसका लक्ष्य 2 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • यह योजना किसानों को अपनी कुछ कृषि संबंधी जरूर को पूरा करने के लिए साहूकारों के पास जाने से रोकेगी।

अब 10वी पास बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही है 8 हजार रूपये महीने

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्रता

  • किसान को अनिवार्य रूप से भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो।
  • आवेदक का संबंध किसान परिवार से होना आवश्यक है।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • कोई भी सेवानिवृत्ति व्यक्ति जिसकी पेंशन 10000 रूपए या इससे अधिक है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा। हालांकि मल्टीटास्किंग स्टाफ या 4th ग्रुप के कर्मचारी योजना के लिए पात्र होंगे।

सरकार दे रही पशु शेड बनाने के लिए 1 लाख 60 हजार रूपये, यहां से करें आवेदन

पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड या पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जमीन संबंधी दस्तावेज जैसे- खसरा या खतौनी
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में आवेदन कैसे करें?

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको FARMERS CORNERनाम से एक सेगमेंट दिखाई देगा।
  • इसी सेगमेंट में New Farmer Registrationके विकल्प पर CLICK कर दें।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म आ जाएगा जहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित किसान Rural Farmer Registrationपर CLICK रहने दें जबकि शहरी क्षेत्र के किस   Urban Farmer Registrationपर CLICK करें।
  • सभी जानकारी को दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • इसके बाद GetOTP पर CLICK कर दें।
  • अब आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके उसका वेरिफिकेशन कर ले।
  • वेरिफिकेशन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म आ जाएगा जहां आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और जमीन संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • मांगी गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।

अपने आवेदन के स्टेटस को कैसे देखें?

यदिआपपीएमकिसानयोजनामेंआवेदनकरचुकेहैंतोआपकोएक बार अपने आवेदनकास्टेटसचेककर लेना चाहिए।स्टेटसचेककरनेकेलिएनीचेदीगईप्रक्रियाकोफॉलोकरें-

  • PMKisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर नीचे की तरफ FARMERS CORNER के सेगमेंट में स्टेटस का Status of Self Registered Farmer/ CSC Farmersका विकल्प दिखाई देगा, जिस पर CLICK कर दें।
  • CLICK करते ही अगली पेज पर आपसे आपका आधार नंबर पूछा जाएगा।
  • अपने आधार नंबर को दर्ज करके दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • अंत में सर्च पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आप अपने आवेदन का स्टेटस देख पाएंगे।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon