
Tarbandi Yojana Online Apply: राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य में कांटेदार तारबंदी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना की शुरुआत 21 जुलाई 2017 में कृषि विभाग के द्वारा की गई थी। जिससे कि आवारा पशु किसानों की फसल को खराब ना कर सके। क्योंकि राजस्थान में आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे किसानों की फसल में बहुत ज्यादा नुकसान हो जाता है, इसी को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा तारबंदी योजना की शुरुआत की गई है।
यदि आप राजस्थान की कांटेदार तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और आपको इस योजना के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हम आपको अपने Tarbandi Yojana Online Apply आर्टिकल में कांटेदार तारबंदी योजना क्या है, इसके लाभ और विशेषता, पात्रता तथा इसमें ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।
Tarbandi Yojana Online Apply
कांटेदार तारबंदी योजना की शुरुआत 21 जुलाई 2017 को राजस्थान सरकार के द्वारा अपने राज्य के किसानों को उनकी फसल में होने वाले आवारा पशुओं के कारण नुकसान को कम करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को उनके खेतों की तारबंदी करवाने के लिए सरकार के द्वारा मदद की जाती है।
उच्च योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को अधिकतम 48000 की सब्सिडी या लागत के 60% सब्सिडी के तौर पर दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को अधिक प्राथमिकता दी जाती है।
Tarbandi Yojana Online Apply Highlights
योजना का नाम | Tarbandi Yojana Online Apply |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2017 |
योजना को शुरू किया | राजस्थान सरकार के कृषि विभाग के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाना |
योजना से लाभार्थी | राजस्थान के सभी किसान |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Tarbandi Yojana Online Apply के लाभ और विशेषताएं
राजस्थान के कांटेदार तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको नीचे दिए गए लाभ और इसके प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी है-
- इसमें लोगों सीमांत किसान को तारबंदी की कुल लागत का 60% या अधिकतम 48000 की सब्सिडी मिलती है।
- राजस्थान सरकार किसानों को तारबंदी की कुल लागत का 50% सब्सिडी या अधिकतम ₹40000 की सब्सिडी में दी जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसान अपने खेत के चारों ओर 400 मीटर तक की बाड़ लगा सकता है।
- इस योजना के तहत यदि राजस्थान के किसान सामुदायिक रूप से आवेदन करते हैं, तो उन्हें अधिकतम ₹50000 तक की सब्सिडी दी जाती है।
Tarbandi Yojana Online Apply की पात्रता
राजस्थान के तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दी गई पात्रता होनी चाहिए-
- तारबंदी योजना राजस्थान के सभी वर्ग के किसानों के लिए है।
- व्यक्तिगत किसान या किसानों के समूह के पास एक स्थान पर 1.5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
- अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में एक स्थान पर न्यूनतम 0.5 हैक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
- सामुदायिक समूह के आवेदन करने वाले 10 या अधिक किसानों के पास कम से कम 5 हेक्टेयर भूमि होनी चाहिए।
Aadhaar Card Online Correction
Tarbandi Yojana Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज
राजस्थान के खातेदार तारबंदी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड प्रमाण पत्र
- भूमि से संबंधित सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Tarbandi Yojana Online Apply
राजस्थान के कांटेदार तारबंदी योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए प्रक्रिया का अनुसरण करना है-
- राजस्थान के तारबंदी योजना में अपना आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपना पंजीकरण इनकी ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर कर लेना है।
- उसके बाद आपको Registration के पेज पर पहुंचने के बाद आपको जन आधार या गूगल में से किसी एक विकल्प को चुनकर उस पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपना नाम, घर के मुखिया का नाम और घर के अन्य सदस्यों के नाम दर्ज करने के बाद Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपना पंजीकरण पूरा करने के लिए ओटीपी को सत्यापित कर लेना है।
- उसके बाद आपको अपनी जीमेल आईडी को दर्ज करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आपको अपना पंजीकरण SSO में कर लेना है।
- उसके बाद आपको वेबसाइट के मुख्य पेज पर आ जाना है।
- मुख्य पेज पर आने के बाद आपको SSO पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के साथ कैप्चर कोड डालकर लॉगिन हो जाना है।
- उसके बाद आपको राज किसान के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको किसान में आवेदन प्रविष्टि अनुरोध के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको भामाशाह आईडी को दर्ज करके खोज के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको व्यक्ति का नाम और योजना का नाम चुनकर आगे की प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Tarbandi Yojana Online Apply कर सकते हैं।