Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding : महाराष्ट्र सरकार द्वारा लडकी बहिन योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी जाती है। लेकिन इस योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिल पा रहा है, जिनके बैंक खातों से आधार लिंक है। यदि किसी महिला का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सकती।
इसलिए, अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करना होगा। यदि आपने अभी तक अपना आधार सीडिंग नहीं कराया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। इस लेख में हम आपको आसान तरीके से आधार से बैंक खाता लिंक करने की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप लाडकी बहिन योजना का लाभ उठा सकें।

Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding
लडकी बहिन योजना आधार सीडिंग का मतलब है, अपनी बैंक खाता जानकारी को आधार कार्ड से लिंक करना। जब बैंक खाता आधार से जुड़ा होगा, तो आपको हर महीने की ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे आपके बैंक खाते में मिलेगी। यदि आपका आधार सीडिंग नहीं हुआ है, तो आप इस योजना के तहत मिलने वाली राशि से वंचित रह सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस प्रक्रिया को जल्दी से पूरा कर लें।
Ladki Bahin Aadhar Yojana Aadhar Seeding लाभ
लडकी बहिन योजना की मदद से महाराष्ट्र राज्य की विधवा, तलाकशुदा और विवाहित महिलाओं को ₹2100 की मासिक सहायता दी जाती है। यह राशि उन्हें उनके बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है, लेकिन इसके लिए बैंक खाता का आधार से लिंक होना जरूरी है।
इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने का उद्देश्य उनके जीवन स्तर को सुधारना और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है। यह योजना खासतौर पर उन महिलाओं के लिए सहायक है जो किसी न किसी कारणवश आर्थिक संकट में हैं।
Mahtari Vandana Yojana 14th Kist
Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding हेतु दस्तावेज
लडकी बहिन योजना के तहत आधार से बैंक खाता लिंक करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- लाडकी बहिन योजना पंजीकरण नंबर
Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding प्रक्रिया
आपके द्वारा आधार कार्ड को बैंक खाता से लिंक करने के लिए दो तरीके ऑनलाइन और ऑफलाइन हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन आधार सीडिंग की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे, जो सरल है –
- सबसे पहले आपको National Payments Corporation of India (NPCI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाने के बाद आपको Consumer के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Bharat Aadhar Seeding Enable का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको Request For Aadhar में जाकर Fresh Seeding का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। इसमें बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।
- सभी विवरण भरने के बाद, आपको कुछ टर्म्स और कंडीशन पढ़कर उन्हें स्वीकार करना होगा। इसके बाद Captcha कोड भरकर Proceed पर क्लिक करें।
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) भेजा जाएगा। इस OTP को भरकर Submit पर क्लिक करें।
- जब आप यह प्रक्रिया पूरी कर लेंगी, तो आपका डीबीटी एक्टिवेट हो जाएगा और आपको लडकी बहिन योजना का लाभ मिलने लगेगा।
Ladki Bahin Yojana Aadhar Seeding Check Status
अगर आपने अपना आधार बैंक खाता लिंक कर लिया है, तो आप यह चेक कर सकती हैं कि आधार सीडिंग प्रक्रिया सफल रही या नहीं। इसके लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके स्टेटस चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Bharat Aadhar Seeding Enable का लिंक दिखाई देगा। इसके बाद Aadhar Mapped Status पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद Captcha कोड भरें और Check Status पर क्लिक करें।
- आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा। इस OTP को भरने के बाद आपको DBT के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यदि आधार सीडिंग सफल हो गई है, तो आपके सामने Active का स्टेटस दिखाई देगा।
यदि आप महाराष्ट्र राज्य की महिला हैं और लडकी बहिन योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो सबसे पहले आपको अपना बैंक खाता आधार से लिंक कराना होगा। आधार सीडिंग के बाद आपको DBT के माध्यम से योजना की राशि सीधे आपके बैंक खाते में मिल सकेगी। उम्मीद है, इस लेख में दी गई जानकारी से आपको आधार सीडिंग की प्रक्रिया को समझने के पश्चात अब आप आसानी से घर बैठे आनलाइन मोबाइल से आधार सीडिंग कर सकेंगे।