Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025: बिहार राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य के ऐसे नागरिकों के लिए जिनके पास कोई भी निवास स्थान नहीं है। ऐसे नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकाल कर आ रही है, क्योंकि बिहार सरकार भूमिहीन नागरिकों के रहने के लिए उपवास स्थल खरीदने में सहायता कर रही है। जिसके लिए बिहार सरकार के द्वारा वास स्थल क्रय सहायता योजना की शुरुआत कर दी गई है।
यदि आप बिहार राज्य के मूल निवासी हैं और आपके पास किसी भी तरह की जमीन नहीं है तो आप अपना घर बनवाने के लिए सरकार के द्वारा शुरू की गई वास स्थल क्रय सहायता योजना का लाभ लेकर जमीन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आपको Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसे आपको अंत तक पढ़ना है।

Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025
बिहार राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य में रहने वाले भूमि हीन नागरिकों को भूमि देने के लिए वास स्थल क्रय सहायता की शुरुआत कर दी गई है। जिसके अंतर्गत राज्य के भूमिहीन नागरिकों को ₹60000 की आर्थिक मदद दी जाएगी। जिससे वह अपनी भूमि खरीद सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क को केवल 50-50 रुपए कर दिया है। जिससे गरीब परिवारों पर ज्यादा बोझ न पड़ सके।
बिहार के नागरिक इस योजना का लाभ उठाकर जमीन खरीद कर उस पर अपना घर बनवा सकते हैं और अपने परिवार के साथ सुकून से रह सकते हैं।
PhonePe Personal Loan Apply 2025
Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 Highlights
योजना का नाम | Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2025 |
योजना को शुरू किया | बिहार राज्य सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य के भूमिहीन नागरिकों को भूमि को खरीदने में आर्थिक मदद करना |
योजना से लाभार्थी | राज्य के भूमिहीन नागरिक |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 के लाभ और विशेषताएं
बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना के प्रमुख लाभ और विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है-
- इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य सरकार भूमिहीन लोगों को ₹60000 की आर्थिक मदद भूमि खरीदने के लिए दे रही है।
- इस योजना के तहत सरकार के द्वारा स्टांप ड्यूटी और निबंधन शुल्क को केवल ₹50-₹50 कर दिया गया है।
- इस योजना की प्रक्रिया को सरकार के द्वारा बहुत ही सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।
- इस योजना की मदद से भूमिहीनों को रहने के लिए जमीन मिलेगी।
- इस मिलने वाली जमीन पर राज्य के नागरिक अपना घर भी बना सकते हैं।
Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 की पात्रता
बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 के लिए कुछ पात्रता भी सरकार के द्वारा रखी गई है-
- लाभ लेने वाला बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी के पास किसी भी तरह की जमीन नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना में सरकार के द्वारा उन सभी को पात्र माना गया है, जिन परिवारों को जल जीवन हरियाली अभियान या अन्य किसी योजना के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है।
- इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके नाम पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया है।
Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- आवेदन का आधार कार्ड या पहचान पत्र
- बिहार का मूल निवास प्रमाण पत्र
- नागरिक के पास भूमि न होने का घोषणा पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Bihar Vass Sthal Kray Sahayta Yojana 2025 Apply
बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना है। उसके बाद आप बहुत आसानी से अपना आवेदन कर सकते हैं-
- बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 में अपना आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी प्रखंड विकास पदाधिकारी या उप विकास उपयुक्त कार्यालय में जाना होता है।
- कार्यालय में जाने के बाद आपको बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- उसके बाद इस आवेदन फार्म को आपको भरने से पहले एक बार ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है।
- फिर आपको इस आवेदन फार्म में सभी जानकारी को एक-एक करके सही तरीके से भर देना है।
- उसके बाद आपको इस आवेदन फार्म के साथ भूमिहीन होने का स्वघोषणा पत्र और कुछ अन्य दस्तावेजों को लगा देना है।
- फिर इस आवेदन फॉर्म और लगाए गए दस्तावेजों को प्रखंड विकास पदाधिकारी या उप विकास उपयुक्त कार्यालय में जमा कर देना है।
- उसके बाद अधिकारियों के द्वारा आपके बिहार की वास स्थल क्रय सहायता योजना 2025 के आवेदन फार्म की समीक्षा की जाती है।
- यदि आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारी सभी सही पाई जाती है, तो आपको भूमि खरीदने के लिए ₹60000 मिल जाते हैं।