Jharkhand Voter List 2024 : झारखण्ड वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करे, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया

Jharkhand Voter List 2024 : झारखंड सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को वोटर आईडी कार्ड से संबंधित सभी प्रकार की सर्विस अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी है। कोई भी नागरिक जिन्होंने अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन किया है या फिर वह चुनाव आने से पहले मतदाता सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, उन्हें अब किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सारा काम अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते है।

Jharkhand Voter List

किस प्रकार से आप झारखंड वोटर आईडी कार्ड पोर्टल का उपयोग कर पाएंगे और इससे आपको कौन-कौन से लाभ मिलेंगे, कैसे आप झारखंड वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी इस आर्टिकल में आपको दी जा रही है? संबंधित जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो आर्टिकल को पूरा पढ़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Jharkhand Voter ID List 2024

झारखंड राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिक जो अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं वह इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए वोटर आईडी कार्ड हेतु आवेदन करना होता है, जब आपका वोटर आईडी कार्ड बन जाता है तो उसे संबंधित कोई भी जानकारी आप झारखंड सीईओ पोर्टल के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

अगर आपके राज्य में चुनाव है जैसे ग्राम पंचायत, लोकसभा या विधानसभा तो आप झारखंड मतदाता सूची आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे और इस सूची में अपना नाम चेक भी कर सकते हैं। कोई भी चुनाव में मतदान करने के लिए आपका इस मतदाता सूची में नाम होना बेहद जरूरी है।

Jharkhand Voter List 2024 Overview

Name of ArticleJharkhand Voter List
Started ByCEO Jharkhand
BeneficiaryState Citizens
StateJharkhand
Year2024
Mode of ApplyOnline
Official Websitehttps://ceo.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Voter List के उद्देश्य

झारखंड सीईओ पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यहां के मतदाताओं को विभिन्न प्रकार की सर्विस ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें किसी भी कार्यालय में ऑफलाइन चक्कर नहीं लगाना पड़े। सब कुछ ऑनलाइन होने की वजह से नागरिकों का समय और पैसा दोनों बचता है। अब आप झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट का उपयोग करके घर बैठे ही अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं, वोटिंग लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Voter List के फायदे

  • ऐसे नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, वह वोटिंग करने के पात्र हैं और इसके लिए वह वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
  • चुनाव में शामिल होने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होना जरूरी है।
  • वोटर आईडी कार्ड के बिना आपका चुनाव में मतदान करना मुश्किल होता है।
  • वोटर आईडी कार्ड कई प्रकार से उपयोग किया जाता है विभिन्न प्रकार की योजनाओं में वोटर आईडी कार्ड मान्य है।
  • वोटर आईडी कार्ड आपकी पहचान का दस्तावेज है, साथ ही एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता।
  • अब आप यह सभी जानकारी अपने घर बैठे अपने मोबाइल से प्राप्त कर सकते हैं जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आती है।

झारखण्ड वोटर लिस्ट के लिए जरुरी पात्रता

  • झारखंड राज्य की स्थाई निवासी नागरिक अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
  • वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपके मिनिमम उम्र 18 वर्ष से अधिक होना जरूरी है।

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Jharkhand Voter List के जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम कैसे देखें

झारखंड राज्य के निवासी है तो आप झारखंड सीईओ पोर्टल का उपयोग करके आसानी से अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं, साथ ही वोटर लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया आपको नीचे बताई जा रही है उसे फॉलो करें।

  • सबसे पहले आपको झारखंड सीईओ पोर्टल का होम पेज अपने मोबाइल में ओपन कर लेना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको Check Your Name in E-Roll Pdf का विकल्प नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद में एक नया पेज खुल जाता है जहां पर आपको अपना रोल टाइप, जिला और पूछी गई अन्य जानकारी दर्ज करके कैप्चा कोड दर्ज करना है और ओके के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल आपके सामने खुलकर आ जाती है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं।

झारखण्ड के नागरिक Electoral Database कैसे सर्च करे

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र में सीईओ झारखंड की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना है।
  • होम पेज पर आपको Search Elector / Voter Slip का विकल्प नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक करे।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, राज्य, जिला जैसी विभिन्न प्रकार की जानकारी दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आप जो जानकारी चेक करना चाहते हैं वह स्क्रीन पर नजर आने लग जाती है।

शिकायत कैसे दर्ज करे

  • सीईओ झारखंड की वेबसाइट के माध्यम से आप कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको होम पेज पर नजर आ रहे Public Grievance के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां पर आपको सबसे पहले साइन अप की प्रक्रिया को पूरा करना है।
  • साइन अप होने के बाद में आपके लॉगिन करना है जैसे ही आप लोगों करेंगे एक शिकायत फॉर्म खुल जाता है।
  • इस शिकायत फॉर्म में आपको विभिन्न प्रकार की जानकारी दर्ज करके सबमिट करे।
  • इस प्रकार से आप इस पोर्टल के ऊपर आसानी से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट हो गई जारी, यहाँ से चेक करे लिस्ट में अपना नाम

शिकायत की स्टेटस कैसे चेक करे

  • जो भी अपने शिकायत दर्ज की है उसकी स्टेटस को चेक करने के लिए होम पेज पर आ जाना है।
  • यहां पर आपको पब्लिक ग्रीवेंस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको ट्रैक की और कंप्लेंट का विकल्प नजर आ रहा होगा उसे पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपना कंप्लेंट नंबर यहां पर दर्ज करना है और शो स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपकी शिकायत की स्थिति स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

Jharkhand Voter List Helpline Number

इस आर्टिकल में हमने आज आपको झारखंड वोटर लिस्ट से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई है। यह जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी अगर आपको वोटर आईडी कार्ड या वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना हो रहा है, तो आप झारखंड सीईओ के हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • Helpline Number / टोल फ्री नंबर: 18003311950
  • ईमेल आईडी: [email protected]
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon