Mahatari Vandana Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की नयी लिस्ट जारी, ऐसे देखें अपना नाम

Mahatari Vandana Yojana List 2024: छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य की आश्रित महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महतारी बंधन योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 1000/- रुपए की धनराशि प्रदान की जा रही है। जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किया था, उन सभी लाभार्थियों की लिस्ट योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

Mahatari Vandana Yojana List

यदि आप Mahatari Vandana Yojana List में अपना नाम देखना चाहती हैं तो पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Mahatari Vandana Yojana List 2024

छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से महतारी वंदन योजना के लिए 20 फरवरी 2024 तक आवेदन मांगे गए थे। इन सभी आवेदनों की जांच करने के बाद मार्च 2024 को Mahatari Vandana Yojana List 2024 जारी कर दी गई। जिसमें लगभग 70 लाख 12 हजार 800 लाभार्थी महिलाओं को शामिल किया गया है। सरकार की तरफ से इन सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि दी जाएगी। अर्थात प्रत्येक पात्र महिला को 12000 रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जिन महिलाओं का इस लिस्ट में नाम शामिल है, उनको योजना की पहली दूसरी तथा तीसरी किस्त मिल चुकी होगी। यदि अपने आवेदन किया था और फिर भी आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक करें। इससे पता चलेगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं? यदि लिस्ट में नाम शामिल होगा तो आपको जरूर योजना का लाभ दिया जाएगा। यदि आप नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करती हैं तो जरूर ही महतारी वंदन योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा।

महतारी वंदन योजना 2024: Overview

आर्टिकल का नाम Mahatari Vandana Yojana List 2024
सम्बंधित राज्यछत्तीसगढ़
वर्ष2024
योजना का उद्देश्यराज्य की आश्रित विवाहित, परित्यक्ता या विधवा श्रेणी में आने वाली महिलाओं को 12000 रुपए प्रति वर्ष आर्थिक सहायता प्रदान करना।
लाभार्थीराज्य की विवाहित, परित्यक्ता या विधवा महिलाएं।
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mahtarivandan.cgstate.gov.in/

छत्तीसगढ़ महतारी बंधन योजना के लिए पात्रता

1. आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।

2. आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 60 वर्ष की होनी चाहिए।

3. आवेदक महिला विवाहित, परित्यक्ता या विधवा श्रेणी में आनी चाहिए।

Mahatari Vandana Yojana List 2024 चेक कैसे करें?

  • महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको मेनू में कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • इन विकल्प में से आपको अंतिम सूची पर CLICK करना है।
  • CLICK करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे- आपका जिला, क्षेत्र, ब्लॉक, परियोजना, सेक्टर, आंगनबाड़ी केंद्र का नाम, आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपके क्षेत्र से संबंधित लाभार्थियों की लिस्ट अपने आप से नीचे आ जाएगी।
  • अब आप नीचे स्क्रॉल करके हितग्राहियों की जानकारी वाले सेक्शन में Mahatari Vandana Yojana List को देख सकते हैं।
  • यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है तो आपको योजना के तहत मिलने वाली राशि प्रदान कर दी जाएगी।
  • और यदि लिस्ट में नाम शामिल नहीं है तो आपको अपने आंगनबाड़ी केंद्र या ब्लॉक में संपर्क करना चाहिए

नोट- लिस्ट में नाम शामिल न होने की वजह, आवेदक का पात्रता मापदंडों को पूरा न करना हो सकता है। यदि अपने आवेदन किया है और लिस्ट में नाम शामिल नहीं है तो आप महतारी बंधन योजना की अनंतिम सूची में अपना नाम देख सकते हैं। अनंतिम सूची में नाम देखने की प्रक्रिया नीचे दी गई है।  

महतारी वंदन योजना अंतिम सूची कैसे देखें?

  • इसके लिए सबसे पहले आप योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मेनू में आपको अनंतिम सूची वाले विकल्प पर CLICK करना है।
  • ध्यान रहे की अंतिम सूची और अनंतिम सूची दोनों विकल्प पास-पास है तो आपको ध्यान से सही विकल्प चुनना है।
  • इसके बाद नए पेज पर आपको अपने जिला, क्षेत्र, आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना, आदि का नाम चुनकर नीचे स्क्रॉल करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करते ही नीचे सभी आवेदनकर्ताओं की लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में शामिल सभी लाभार्थियों का पात्रता परीक्षण होने के बाद ही उनका अंतिम सूची में शामिल किया जाता है।
  • यदि आपका नाम इस सूची में शामिल है लेकिन फाइनल लिस्ट में शामिल नहीं है तो आप योजना के लिए अपात्र ठहराए गई है।

महतारी बंधन योजना की पहली दूसरी तथा तीसरी किस्त कब जारी की गई?

20 फरवरी 2024 को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात मार्च के दूसरे सप्ताह में इस योजना की पहली किस्त जारी कर दी गई थी। वहीं अप्रैल के मध्य में इसकी दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई थी। लंबे समय से लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार था इसीलिए मई के माह में इसकी तीसरी किस्त भी जारी कर दी गई है।

तीसरी क़िस्त के लाभार्थियों का नाम Mahatari Vandana Yojana List 2024 में शामिल है। आप ऊपर दी गई प्रक्रिया के अनुसार लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं।

Mahtari Vandana Yojana 3rd Installment

Mahtari Vandana yojana Form Download

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon