Mahila Samridhi Yojana Form: भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा महिला समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य पिछड़े या गरीब महिला उद्यमी को लाभ पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा महिलाओं उद्यमी को स्वयं सहायता समूह के जरिए सूक्ष्म वित्त सहायता प्रदान की जाती है।
यदि आप Mahila Samridhi Yojana Form के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल के जारी जानकारी ले सकते हैं। इसमें हम आपको बताएंगे महिला समृद्धि योजना क्या है, इसकी पात्रता, लाभ और विशेषता तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

Mahila Samridhi Yojana Form
महिला समृद्धि योजना को भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य देश की गरीब महिलाओं को उद्यमी बनना है। इस योजना के अंतर्गत ऐसी उद्यमी महिलाओं की पहचान की जाती है जो अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए तैयार होती है।
ऐसी महिलाओं को सीधे या स्वयं सहायता समूह के रूप में व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत दो तरह की लक्षित महिलाओं को लाभ मिलता है, जो या तो स्वयं सहायता समूह या दूसरा आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग से आती है।
Mahila Samridhi Yojana Form Highlights
योजना का नाम | Mahila Samridhi Yojana Form |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2 अक्टूबर 1993 से अब तक लागू है। |
योजना को शुरू किया | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | देश की अल्पसंख्यक महिलाओं को उद्यमी बनना |
योजना से लाभार्थी | देश की ग्रामीण या पिछड़े वर्ग की उद्यमी महिला |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Mahila Samridhi Yojana Form के लाभ और विशेषताएं
भारत सरकार की महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ और इसके प्रमुख विशेषताओं के बारे में नीचे चर्चा की गई है-
- इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा महिलाओं को 1.4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जाती है।
- इस योजना का लाभ लेकर महिला कोई भी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
- भारत सरकार की महिला समृद्धि योजना के तहत मिलने वाली राशि पर आपको 4% तक की वार्षिक ब्याज दर देनी होती है।
- यदि कोई महिला पहले से अपना व्यवसाय कर रही है तो इन पैसों की मदद से वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती है।
Mahila Samridhi Yojana Form की पात्रता
भारत सरकार की महिला समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए कुछ प्रमुख विशेषताएं होनी चाहिए-
- आवेदन करने वाली उद्यमी महिला की उम्र 18 वर्ष से लेकर 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली भारतीय महिला होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला पिछड़े वर्ग या आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में होनी चाहिए।
- महिला के पूरे परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होने चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिलाओं का स्वयं सहायता समूह बना होना चाहिए।
Mahila Samridhi Yojana Form के लिए जरूरी दस्तावेज
भारत सरकार की महिला समृद्धि योजना के अंतर्गत आपका अपना आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी-
- आधार कार्ड या पहचान प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- SHG सदस्य की आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- सक्षम प्राधिकारी से आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mahila Samridhi Yojana Form Registration
भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई महिला समृद्धि योजना में अपना आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण करना है-
- सबसे पहले आपको NSFDC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको महिला समृद्धि योजना के आवेदन फार्म को सर्च करने के बाद डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको इस आवेदन फार्म का प्रिंट आउट A4 साइज पेपर पर निकलवा लेना है।
- उसके बाद इस आवेदन फार्म में आपको जो भी जानकारी दी जा रही है, उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही भरना है।
- अब आपको इस आवेदन पत्र के साथ अपना पासपोर्ट साइज फोटो को चिपक कर हस्ताक्षर कर देने हैं।
- इस आवेदन पत्र को भरते समय यह ध्यान रखें आपको जो जाति प्रमाण पत्र संख्या डालनी है, वह बिल्कुल ध्यानपूर्वक सही तरीके से भरनी है।
- उसके बाद आपको महिला समृद्धि योजना के आवेदन पत्र के साथ अपने जरूरी दस्तावेज जैसे की जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी को संलग्न कर देना है।
- इसमें आपको अपना आय प्रमाण पत्र ₹300000 तक का लगाना होता है।
- फिर आपको इस आवेदन पत्र को अपने नजदीकी इस योजना से जुड़े कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
- उसके बाद कार्यालय के अधिकारी के द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाती है।
- यदि आवेदन फार्म में दी जाने वाली जानकारी पूरी तरह से सत्यापित हो जाती है, तो आपको इस योजना के अंतर्गत कम ब्याज दरों पर लोन की राशि मिल जाती है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप Mahila Samridhi Yojana Form भर सकते हैं।