MP Board 10th 12th Result 2025 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। अब सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब जारी होने वाला है, कैसे चेक करें और किन जरूरी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी।

MP Board 10th 12th Result 2025
मध्य प्रदेश बोर्ड ने सत्र 2024-25 की 10वीं कक्षा की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की थी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच कराई गई। दोनों ही परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हो चुकी हैं और अब उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य प्रगति पर है।
MP Board 10th 12th Result 2025 कब जारी होगा ?
उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य जोरों पर है और सूत्रों के अनुसार इस प्रक्रिया को अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मध्यप्रदेश बोर्ड के द्वारा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक कोई आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है, लेकिन तैयारी लगभग अंतिम चरण में है, जिससे यह कहा जा सकता है कि अप्रैल के अंत तक दोनों कक्षाओं का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएगा।
MP Board 10th 12th Result 2025 कहां चेक करें?
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी करेगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। रिजल्ट जारी होते ही विद्यार्थी नीचे दिए गए वेबसाइट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। जोकि मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंधित आफिशियल बेवसाइट हैं, इन्हीं पर बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट
MP Board 10th 12th Result 2025 चेक हेतु दस्तावेज
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके माध्यम से छात्र अपना रोल नंबर और माता या पिता का नाम दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं। इसलिए परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें।
MP Board 10th 12th Result 2025 कक्षा 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंधित छात्र-छात्राएं नीचे दी गई प्रक्रिया के द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले MP Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जिसमें रोल नंबर और माता-पिता का नाम दर्ज करना होगा।
- कैप्चा कोड भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
MP Board 10th 12th Result 2025 कक्षा 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड से संबंधित 12वीं का रिजल्ट नीचे दी गई प्रक्रिया के द्वारा देखा जा सकता है –
- एमपी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करें।
- “MP Board 12th Result 2025” वाले लिंक को चुनें।
- रोल नंबर और माता या पिता का नाम दर्ज करें।
- कैप्चा को भरकर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संपन्न कराईं जा चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतिम चरण में है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बोर्ड अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट चेक करने के लिए आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर और अभिभावक का नाम अपने पास रखें, ताकि समय पर रिजल्ट देखा जा सकता है।