MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 : खिलाड़ियों को मिलेगा ₹10000 की प्रोत्साहन राशि, यहां देखें पूरी जानकारी

MP Khiladi Protsahan Yojana

MP Khiladi Protsahan Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य के खिलाड़ियों को जिला, मंडल या राज्य स्तरीय खेलों में चयनित होने पर 10000 रूपए से लेकर 50000 रूपए तक की प्रोत्साहन राशि दे रही है। इस योजना का नाम मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना है, जो अलग-अलग श्रेणियां में प्रोत्साहन राशि देकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। खेलो इंडिया तथा जीतो इंडिया अभियान की तरह ही मध्य प्रदेश सरकार की एमपी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना श्रमिक वर्ग के लोगों को खेल में अच्छे स्तर पर पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करेगी। यदि आप इस योजना में आवेदन करके प्रोत्साहन राशि प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

Table of Contents

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना क्या है?

मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा शुरू की गई मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, राज्य के श्रमिक वर्ग से संबंधित खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने वाली एक योजना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों या फिर उनके परिवारों के सदस्यों को 10000रूपए से लेकर 50000 रूपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह आर्थिक सहायता प्रोत्साहन राशि के रूप में होगी जिसका लाभ वही लोग ले सकेंगे जिन्होंने खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है।

MP Khiladi Protsahan Yojana जिला, मंडल, तथा राज्य स्तर पर अलग-अलग वित्तीय सहायता प्रदान करती है तथा प्रत्येक स्तर को दो श्रेणियां में बांटा गया है। आप इन सभी श्रेणियां के तहत मिलने वाली राशि का विवरण नीचे देख सकते हैं। ऐसा देखा क्या है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों में खेल के प्रति एक अद्भुत क्षमता होती है। यदि इस क्षमता को निखार दिया जाए तो वह खेल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि श्रमिक वर्ग से संबंधित ऐसे सभी परिवारों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करके उनके हुनर को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। कोई भी आवेदक किसी भी समय मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आवेदन करके लाभ ले सकता है।

MP Khiladi Protsahan Yojana Overview

आर्टिकल का नाम MP Khiladi Protsahan Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यश्रमिक या मजदूर वर्ग के खिलाडियों तथा उनके परिवारों को प्रोत्साहन राशी देकर खेल के प्रति प्रोत्साहित करना।
लाभार्थीमध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक या फिर उनके परिवार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://labour.mp.gov.in/

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इसके तहत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को खेल में भाग लेने के लिए मोटिवेट किया जाएगा।
  • सभी पात्र खिलाड़ी या उनके परिवार 10000रूपए से लेकर 50000 रूपएतक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • योजना के तहत जिला, मंडल तथा राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों कोलाभ दिया जाएगा।
  • जिला स्तर पर श्रेणी A के तहत चयनित खिलाड़ी को 10000 रूपए तथा श्रेणीB के तहत 5000 रुपए दिए जाएंगे।
  • मंडलयासंभागस्तरपरचयनितखिलाड़ीकोश्रेणीAकेतहत 25000 रूपए जबकिश्रेणीBमें 15000 रूपए दिएजानेकाप्रावधानहै।
  • वहीं राज्य स्तर पर यदि कोई खिलाड़ी चयनित होता है तो श्रेणी A के तहत 50000 रूपए और श्रेणी B के तहत 30000रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • यह योजना श्रमिक वर्ग के सदस्यों को अपना हुनर निखारने का अवसर प्रदान करती है।

अब सभी छात्र फ्री में कर सकेंगे JEE, NEET, AIMS की कोचिंग, जाने आवेदन प्रक्रिया

MP Khiladi Protsahan Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को अनिवार्य रूप से मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का संबंध निर्माण श्रमिक वर्ग से होना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश सरकार के भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पंजीकृत परिवार ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • सभी निर्माण श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों के पास वैद्य पहचान पत्र होना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार बेरोजगारों को हर माह दे रही है ₹1500, जाने संपूर्ण जानकारी

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • श्रमिक कार्ड
  • पंजीकरण कार्ड
  • खेल संगठन के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी द्वारा दिया गया एक प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Khiladi Protsahan Yojana में आवेदन कैसे करें?

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आपको मुख्य कार्यपालन अधिकारी या जनपद पंचायत एवं आयुक्त या मुख्य नगर पालिका अधिकारी या फिर शहरी स्थानीय निकाय के पास जाकर योजना की जानकारी लेनी है।
  • यदि आप शहरी क्षेत्र से हैं तो आपको आयुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शहरी स्थानीय निकाय में संपर्क करना होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग मुख्य कार्यपालन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
  • जानकारी लेने के बाद खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ले।
  • अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • यदि आप श्रेणी A के तहत आवेदन कर रहे हैं तो किसी मान्यता प्राप्त खेल संस्था या जिला खेल अधिकारी या फिर जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रमाण पत्र को संलग्न करना होगा।
  • इसके अलावा मांगे गए अन्य सभी दस्तावेजों को फार्म के साथ अटैच कर दें।
  • अंत में इस भरे हुए फॉर्म को इस कार्यालय में जमा कर दें।
  • इस तरह आप मध्य प्रदेश खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना में आवेदन कर पाएंगे।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon