Punjab Voter List 2024 : पंजाब की नई वोटर लिस्ट जारी, यहाँ से देखें वोटर लिस्ट में अपना नाम

Punjab Voter List 2024 : पंजाब सरकार द्वारा भी अपने राज्य के सभी नागरिकों की वोटर लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी गई है। अगर आप भी किसी भी चुनाव में वोटिंग करने वाले हैं तो उससे पहले वोटिंग लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इस वोटिंग लिस्ट के माध्यम से आप पंचायत, विधानसभा या लोकसभा के चुनाव में मतदान कर सकते हैं। अगर कोई भी नया वोटर मतदान सूची में जुड़ता है तो इस लिस्ट को अपडेट करके नई लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में शामिल लोग ही वोटिंग कर सकते हैं।

Punjab Voter List

अगर आप पंजाब के निवासी हैं और पंजाब वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं या इसकी पीडीएफ फाइल देखना चाहते हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी इस आर्टिकल में आपको मिलेगी। साथ ही वोटर लिस्ट क्या है? इसके उद्देश्य और लाभ क्या है? इसकी पूरी जानकारी हम आपको उपलब्ध करवाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Punjab Voter List क्यों जरुरी है

पंजाब के अंदर समय-समय पर पंचायत, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते रहते हैं। जब भी यह चुनाव आते हैं तो मतदाता को मतदान सूची की आवश्यकता पड़ती है। इस मतदाता सूची के अंदर आप अपना नाम चेक कर सकते हैं, पहले ऐसा होता था कि आपको ऑफलाइन सरकारी कार्यालय में जाकर यह मतदान सूची चेक करनी होती थी। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, ऐसे में पंजाब वोटिंग लिस्ट आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और इसे चेक कर सकते हैं।

Punjab Voter List 2024 Overview

Name of ArticlePunjab Voter List 2024
Started ByPunjab Government
BeneficiaryState Citizens
StatePunjab
Year2024
Official Websitehttps://www.ceopunjab.gov.in/

Punjab Voter List के लाभ और विशेषताएं

  • वोटर लिस्ट ऑनलाइन होने की वजह से अब आपको ऑफलाइन कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
  • वोटिंग लिस्ट ऑनलाइन होने की वजह से चुनाव में पारदर्शिता आ जाती है।
  • जब भी वोटिंग लिस्ट में कोई अपडेट आती है, आप नई वोटिंग लिस्ट आसानी से अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस प्रकार से आपका समय भी बचता है और पैसे की भी बचत होती है।
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से भ्रष्टाचार में कमी आती है और सिर्फ पात्र लोग ही वोटिंग कर पाते हैं।
  • वोटर आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसमें आपको किसी भी प्रकार का कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है।

Punjab Voter List 2024 का उद्देश्य

18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी नागरिक जो मतदान करना चाहता है, उसे वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में पंजाब सरकार द्वारा यह है पोर्टल बनाया गया है। इसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन करके अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं, साथ ही मतदाता सूची भी डाउनलोड करके उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए पंजाब ने सीईओ पंजाब पोर्टल की शुरुआत की है। जहां पर आप आसानी से अपना मतदान केंद्र और अन्य विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें, जानें डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Punjab Voter ID Card के लिए जरुरी दस्तावेज

  • वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आपके मिनिमम उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • अगर आप पंजाब में वोटर आईडी कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपका पंजाब का नागरिक होना जरूरी है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पंजाब वोटर लिस्ट 2024 में अपना नाम चेक करे

पंजाब का कोई भी नागरिक जो वोटर आईडी कार्ड की सूची या पंजाब वोटर लिस्ट की सूची को डाउनलोड या चेक करना चाहता है, उसकी पूरी स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है। उसे ध्यानपूर्वक आपको फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको सीईओ पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना है।
  • होम पेज पर आपको Electoral Roll का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलता है जहां पर आपको मतदाता सेवा पोर्टल से संबंधित कई प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है, जिसे पढ़ लेना है।
  • इसके बाद आपको कंटिन्यू के बटन पर क्लिक कर देना है, जिससे आपको नया पेज खुलेगा और बहुत सारे विकल्प वहां पर नजर आएंगे।
  • अगर आपके पास अपना एपिक नंबर है तो Search Name With EPIC No. के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलता है जहां पर आपको अपना नाम, उम्र, राज्य, जिला, निर्वाचन क्षेत्र जैसी कई प्रकार की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपको Search के बटन पर क्लिक करना है।
  • अपने अपने एपिक नंबर के माध्यम से जो जानकारी खोजी है वह आपके सामने स्क्रीन पर नजर आने लग जाती है, जिसे आप आसानी से चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Voter List की पीडीएफ फाइल कैसे डाउनलोड करे

  • सबसे पहले आपको चीफ इलेक्टरल ऑफीसर पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन कर लेना।
  • यहां पर होम पेज पर आपको Electoral Roll का विकल्प नजर आ जाएगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको Electoral Roll 2022 के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर आप एक नया पेज देख पाएंगे, जहां पर आपको पंजाब का नक्शा नजर आ रहा होगा।
  • इस नक़्शे में आपको अपने जिले पर क्लिक करना है, जिससे आपके सामने एक ब्लॉक का नक्शा खुला होगा।
  • यहां पर आपको अपने ब्लॉक पर क्लिक करना है जिसके बाद में उसे ब्लॉक से संबंधित डिटेल आपको नजर आने लगेगी।
  • यहां पर आपको अलग-अलग क्षेत्र की पीडीएफ फाइल नजर आएगी, आप जिसे डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद में एक कैप्चा कोड दर्ज करके आपको Download PDF के विकल्प पर क्लिक कर देना है, जिससे आपके क्षेत्र की वोटर लिस्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश की नई वोटर लिस्ट हो गई जारी, यहाँ से चेक करे लिस्ट में अपना नाम

BLO/ERO/DEO कैसे चेक करे

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का उपयोग करके सीईओ पंजाब की ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन करना है।
  • यहां पर आपको मेनू के विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद में लिस्ट में से आपको Know Your BLO/ERO/DEO के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर एक पॉप मैसेज आपके सामने नजर आएगा, आपको इस OK करके आगे बढ़ना है।
  • एक लॉगिन पेज आपके सामने खुल जाता है, जहां पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर आईडी नंबर आदि दर्ज करना है और Login के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके द्वारा जो भी जानकारी चाही गई है, वह स्क्रीन पर नजर आने लग जाती है।

Punjab Voter List हेल्पलाइन नंबर

हमने आज इस आर्टिकल में आपको पंजाब वोटर लिस्ट डाउनलोड करने और इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई है। अगर आपको वोटर आईडी कार्ड या वोटर लिस्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो नीचे हम आपको चीफ इलेक्टरल ऑफीसर पंजाब का एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी दे रहे हैं। उनका उपयोग करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें।

  • The Chief Electoral Officer, Punjab
  • Add: SCO 29-32, Sector 17-E, Chandigarh – 160017
  • Phone no: 0172-2704701
  • Fax: 0172-2707970
  • Email: [email protected]
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon