Rojgar Mela 2025: उत्तर प्रदेश में रोजगार मेला का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। यह आयोजन अलग-अलग जिलों में हर महीने किया जाता है। अभी हाल ही में 17 फरवरी 2025 को इसका आयोजन नोएडा में किया जाने वाला है। जिसमें उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम में 5000 पदों पर महिला कंडक्टर की भर्ती का आयोजन किया जाएगा। जो भी परिवहन निगम में नौकरी करना चाहते हैं, वह इस रोजगार मिले का हिस्सा 17 फरवरी को बन सकते हैं।
अगर आपको रोजगार मेला 2025 के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको अपने इस Rojgar Mela 2025 आर्टिकल में रोजगार मेला 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। इसमें हम आपको यह भी बताने वाले हैं, कि रोजगार मेला 2025 फरवरी माह में कहां आयोजित किया जा रहा है तथा इसमें आवेदन करने की पात्रता क्या रखी गई है।

Rojgar Mela 2025
उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित किए जाने वाले रोजगार मेले में लगभग 5000 महिला कंडक्टर के पदों पर भर्ती की जाने वाली है। जिसमें महिला कंडक्टर को उनके गृह जनपद के डिपो में ही नियुक्ति दे दी जाएगी। इन पदों के अलावा भी कई तरह के पदों को भी इस रोजगार मेले में शामिल किया गया है, लेकिन सबसे बड़ी भर्ती महिला कंडक्टर के 5000 पदों की ही है।
उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले के अलावा भी मऊ जिले में 15 और 16 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन किए जाने वाला है। जिसमें बस, ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर और सुपरवाइजर आदि के पदों पर उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर दिए जाने वाले हैं। यदि आप परिवार मेला का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको सुबह 10:30 बजे रोजगार मेला के केंद्र पर पहुंच जाना है।
Rojgar Mela 2025 का आयोजन कहां-कहां किया जाने वाला है
यदि हम फरवरी माह की बात करें तो इस माह में 15 और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में तथा 17 फरवरी 2025 को नोएडा में रोजगार मिले का आयोजन किया जाने वाला है। जिसके अंतर्गत विभिन्न पदों पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने वाले हैं।
Rojgar Mela 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
यदि आप उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित किए जाने वाले फरवरी के रोजगार मेला में एक अच्छी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए-
- आवेदन करने वाली महिला यदि कंडक्टर के पद पर आवेदन करना चाहती है, तो उसने कम से कम 12वीं की परीक्षा पास की होनी चाहिए।
- महिला कंडक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए महिला के पास ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- कंडक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- यदि उम्मीदवार टेक्निकल के पदों पर नौकरी लेना चाहता है, तो उसने पॉलिटेक्निक या आईटीआई की होनी चाहिए।
- यदि उम्मीदवार कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लेना चाहता है, तो उसके पास कंप्यूटर का प्रमाण पत्र के साथ ग्रेजुएशन की परीक्षा भी पास की होनी चाहिए।
Rojgar Mela 2025 Salary
रोजगार मेले के अंतर्गत सभी पदों के लिए अलग-अलग सैलरी रखी गई है। इसमें महिला कंडक्टर के पदों की भर्ती को संविदा पर किया जाता है। जिसमें महिला को प्रति किलोमीटर के हिसाब से ₹1.27 दिए जाते हैं।
इसी तरह से अन्य पदों पर आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आपको वेतन दिया जाता है। इसमें आपका अधिकतम वेतन₹80000 से लेकर ₹85000 तक हो सकता है।
PhonePe Personal Loan Apply 2025
Rojgar Mela 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
उत्तर प्रदेश के मऊ और नोएडा जिले में लगने वाले रोजगार मेला में नौकरी पाने के लिए आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज का होना अति आवश्यक है-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कंप्यूटर का डिप्लोमा
- ट्रिपल सी का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Rojgar Mela 2025 Registration
उत्तर प्रदेश के द्वारा आयोजित किए जाने रोजगार मेला 2025 का हिस्सा बनने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- रोजगार मेला का हिस्सा बनने के लिए आपको सेवायोजन पोर्टल के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपनी सेवायोजन पोर्टल की आईडी की मदद से लॉगिन हो जाना है।
- यदि आपने सेवायोजन पोर्टल पर अपनी आईडी नहीं बनाई है, तो आपको पहले अपनी आईडी बना लेनी है।
- इसमें आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन हो जाना है।
- पोर्टल के मुख्य पेज पर जाने के बाद आपको Job Section में जाने के बाद आपको जॉब सर्च करने के लिए 4 विकल्प मिल जाते हैं।
- जिसमें से आपको रोजगार मेला नौकरी के विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ जाना है।
- फिर आपके सामने रोजगार मेला की जानकारी और वहां होने वाले पदों की भर्ती के बारे में जानकारी मिल जाती है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके से सेवायोजन पोर्टल की मदद से रोजगार मिला 2025 का हिस्सा बन सकते हैं।