Savitribai Phule Yojana Online Apply: झारखंड सरकार के द्वारा अपने राज्य की बालिकाओं की शिक्षा के बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार के द्वारा बालिकाओं को ₹40000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। इस वित्तीय सहायता का उपयोग बालिका अपनी उच्च शिक्षा पर खर्च कर सकती है।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि का संचालन झारखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया जा रहा है। सावित्री फुले किशोरी समृद्धि योजना में अपना आवेदन करने का सोच रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं तो आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए हम अपने इस Savitribai Phule Yojana Online Apply आर्टिकल में इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जिसके लिए बस आपको हमारे इस आर्टिकल में अंत तक बने रहना है।

Savitribai Phule Yojana Online Apply
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा अपने राज्य की बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य की कक्षा 8 से लेकर कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिससे राज्य की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
इस योजना के तहत कक्षा 8वीं और 9वीं में पढ़ने वाली बालिका को ₹2500 की आर्थिक सहायता तथा 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को ₹5000 की वित्तीय सहायता हर साल दी जाएगी। इस योजना का लाभ परिवार की केवल प्रथम दो बेटियों को दिया जा रहा है। इसके अलावा यदि परिवार में तीसरी बेटी जन्म लेती है, तो उन परिवार को कौन सी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
Savitribai Phule Yojana Online Apply Highlights
योजना का नाम | Savitribai Phule Yojana Online Apply |
योजना की शुरुआत कब हुई | 2025 |
योजना को शुरू किया | झारखंड की महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की गरीब परिवार की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना |
योजना से लाभार्थी | गरीब परिवार की बालिकाएं |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Savitribai Phule Yojana Online Apply के लाभ और विशेषताएं
यदि बालिका सावित्री फुले योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करती है, तो उसको नीचे दिए गए लाभ मिल जाते हैं –
- झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
- इस योजना के अंतर्गत पात्र पाई गए बालिकाओं को 6 किस्तों के रूप में 40000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।
- इस योजना में जब बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है, तो उसे ₹20000 की राशि एक साथ दी जाती है।
Savitribai Phule Yojana Online Apply Important Dates
यदि आप झारखंड की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अपना आवेदन करना चाहते हैं, तो इसमें आप अपना आवेदन 13 जुलाई 2025 से कर सकते हैं। उसके बाद अगस्त के महीने में आपके आवेदन फार्म की जांच करने के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान की जाएगी। जो भी बालिका इस योजना में पूरी तरह से पात्र पाई जाती है, उन्हें फिर लाभ दिया जाएगा।
Savitribai Phule Yojana Online Apply की पात्रता
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दी गई सभी योग्यता होनी चाहिए –
- आवेदन करने वाली बालिका झारखंड राज्य के मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बालिका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली बालिका कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा में पढ़ रही होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल प्रथम दो बालिकाओं को मिलेगा।
- आवेदन करने वाली बालिका का नाम अंत्योदय राशन कार्ड प्रमाण पत्र में होना चाहिए।
KVS Class 1 Balvatika Admission 2025
Savitribai Phule Yojana Online Apply के लिए जरूरी दस्तावेज
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में बालिका को अपना आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है –
- बालिका का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 2011 की जनगणना के अंतर्गत प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट
- बैंक खाते की जानकारी
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Savitribai Phule Yojana Online Apply
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बालिका नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकती है –
- आवेदन करने के लिए बालिका को किशोरी समृद्धि योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट के मुख्य पेज पर Login के सेक्शन में Beneficiary Login के बटन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको Register Now के विकल्प पर क्लिक करके अपने आवेदन फार्म को भर लेना है।
- फिर आपके मोबाइल नंबर पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड आ जाते हैं, जिनकी मदद से आपको वेबसाइट में लॉगिन हो जाना है।
- वेबसाइट में लॉगिन होने के बाद बालिका को अपनी अन्य जानकारी जैसे कि शैक्षिक योग्यता की जानकारी के साथ-साथ कुछ अन्य दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इस तरह से झारखंड की बालिका सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 2025 में अपना आवेदन करके वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती है।