Subhadra Yojana List Name Check 2025: ओडिशा सरकार के द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनके सशक्तिकरण करने के लिए सुभद्रा योजना की शुरुआत की थी। सरकार के द्वारा इस योजना को ऐसी महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जो बेहद ही गरीब परिवार से आती है, जिनके पास खाने तक के लिए भी भोजन नहीं है।
सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार अपने राज्य की महिलाओं को 5 साल में ₹50000 की आर्थिक मदद करती है। यदि आपने इस योजना में अपना आवेदन किया है और आवेदन की सूची में अपना नाम देखना चाहती है, तो आप हमारे द्वारा लिखे गए इस Subhadra Yojana List Name Check 2025 आर्टिकल की मदद से जानकारी लेकर बहुत आसानी से सुभद्रा योजना की सूची में अपना नाम देख सकती हैं।

Subhadra Yojana 2025
सुभद्रा योजना को ओडिशा सरकार के द्वारा अपने राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए शुरू किया है। इसमें सरकार के द्वारा महिलाओं को 1 साल में दो किस्तों के तौर पर ₹10000 की राशि दी जाती है। इसमें हर किस्तों में ₹5000 की राशि दी जाती है, जो की 6 महीने के अंतराल में दी जाती है।
सुभद्रा योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपना कोई छोटा-मोटा बिजनेस भी शुरू कर सकती हैं, क्योंकि इसके अंतर्गत सरकार के द्वारा 5 सालों में ₹50000 की आर्थिक मदद दी जाती है। राज्य की जो भी महिला इस योजना का लाभ ले रही है, उन्हें दूसरे पर आश्रित रहने की आवश्यकता नहीं होती है।
Subhadra Yojana List Name Check 2025 Highlights
आर्टिकल का नाम | Subhadra Yojana List Name Check 2025 |
योजना का नाम | सुभद्रा योजना |
योजना की शुरुआत कब हुई | 17 सितंबर 2024 |
योजना को शुरू किया | ओडिशा सरकार के द्वारा |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और मजबूत बनाना। |
योजना से लाभार्थी | राज्य की बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं |
योजना की आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Subhadra Yojana 2025 के लाभ
ओडिशा की सुभद्रा योजना के अंतर्गत आपको नीचे दिए गए लाभ मिल जाते हैं-
- सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को 5 साल में ₹50000 की आर्थिक मदद दी जाती है।
- इस योजना के अंतर्गत 1 साल में दो किस्तों में ₹10000 की राशि दी जाती है।
- राज्य सरकार के द्वारा इस योजना के तहत मिलने वाली राशि हर 6 महीने मे दी जाती है।
- इस योजना का लाभ उठाकर राज्य की महिलाएं अपना कोई भी छोटा-मोटा बिजनेस या दुकान खोल सकती हैं।
Subhadra Yojana 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
ओडिशा की सुभद्रा योजना 2025 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Subhadra Yojana List Name Check 2025
ओडिशा सरकार के द्वारा शुरू की गई सुभद्रा योजना की सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना है-
- आवेदन करने वाली महिला को सबसे पहले सुभद्रा योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने के बाद आपको बेनिफिशियल लिस्ट का एक विकल्प मिल जाता है।
- जैसे ही आप बेनिफिशियल लिस्ट पर क्लिक करते हैं, तो आपके सामने एक सूची खुलकर आ जाती है।
- उसके बाद आपको अपना जिला, ब्लॉक, वार्ड को डालकर View के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने दो पीडीएफ के विकल्प मिल जाते हैं, एक में Approved List ओर दूसरे में Rejected List होती है।
- जिसमें से आपको अप्रूवल लिस्ट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने सुभद्रा योजना की सूची डाउनलोड हो जाती है।
- इस सूची में आपको अपना नाम देख लेना यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, तो आपको रिजेक्ट लिस्ट वाली सूची में भी अपना नाम चेक कर लेना है।
- उसके बाद आपको Approved Beneficiary PDF में सबसे ऊपर आपको Eligible Report लिखा दिखाई देता है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप ओडिशा की सुभद्रा योजना की सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
How to Check Subhadra Yojana List and Status
यदि आपने ओडिशा की सुभद्रा योजना में अपना आवेदन किया है और स्टेटस देखना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले आपको सुभद्रा योजना की Official Website पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Check Your Status के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपको अपना आवेदन फार्म की संख्या, मोबाइल नंबर और आधार नंबर को दर्ज कर देना है।
- अब आपको Send OTP के बटन पर क्लिक कर देना है।
- यदि आपका नाम सुभद्रा योजना की लिस्ट में है, तो आपका नाम के नीचे अप्रूवल लिखकर आ जाएगा।
- यदि आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट किया गया है, तो उसमें रिजेक्ट लिखकर आ जाएगा।
- इस तरह से आप अपने सुभद्रा योजना के आवेदन फार्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।