UP Board Exam Center List: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी परीक्षा केंद्र की सूची बोर्ड के द्वारा पहले ही जारी कर दी गई थी। यदि आप 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं और आपने अभी तक अपना एग्जाम सेंटर नहीं देखा है।
तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप हमारे इस UP Board Exam Center List आर्टिकल की मदद से जानकारी प्राप्त करके अपने कॉलेज के अनुसार केंद्र की सूची में नाम देख सकते हैं और उस सेंटर पर जाकर अपनी परीक्षा को अच्छे तरीके से दे सकते हैं।

UP Board Exam Center List
यूपी बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक आयोजित किए जाने वाला है जो भी छात्र इसमें सम्मिलित होने वाले हैं। उन्हें अपने एडमिट कार्ड पर अपने एग्जाम सेंटर का नाम देख लेना है।
यूपी बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड से पहले ही परीक्षा केंद्रों की सूची 3 दिसंबर 2024 को उपलब्ध करा दी गई थी। यदि आपने भी अभी तक इस सूची को नहीं देखा है तो आप जल्द से जल्द उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
UP Board Exam Center List Highlights
आर्टिकल का नाम | UP Board Exam Center List |
परीक्षा का नाम | यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा |
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि | 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक |
यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट कब जारी हुई | 03 दिसंबर 2024 |
सेंटर लिस्ट देखने का तरीका | ऑनलाइन |
UP Board Exam 2025 Center List
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की सूची का आवंटन 3 दिसंबर 2024 को कर दिया है। यदि बच्चों को केंद्र को लेकर आपत्ति है तो वह 6 दिसंबर 2024 तक शाम 6:00 बजे तक अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से अपनी समस्या रख सकते हैं, क्योंकि यूपी बोर्ड के द्वारा एग्जाम सेंटर की सूची में बदलाव भी किया जाता है।
अब तक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन करने के लिए लगभग 7,864 परीक्षा केंद्रों की सूची को जारी किया है। जिसमें से आप अपने जिले के आधार पर ऑनलाइन तरीके से अपने कॉलेज के आधार पर सूची देख सकते हैं।
UP Board Exam Center List से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा राज्य भर में आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 7864 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 1017 सरकारी स्कूल, 3537 सरकारी सहायता प्राप्त और 3311 सहायता प्राप्त स्कूल शामिल किए गए हैं। जिनकी सूची आपको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
UP Board Exam Center Name
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा कराने के लिए जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है इस सूची के जिलेवार के बारे में आपको नीचे जानकारी दी गई है-
आगरा | पीलीभीत |
फिरोजाबाद | प्रभात खड़ी |
एटा | हरदोई |
मैनपुरी | सीतापुर |
हाथरस | लखनऊ |
अलीगढ़ | Kanpur Nagar |
मथुरा | रायबरेली |
बुलंदशहर | कानपुर देहात |
Kasganj | इटावा |
गाजियाबाद | Farookhabad |
गौतम बुध नगर | कन्नौज |
हापुड़ | जालौन |
बागपत | औरैया |
शामली | झांसी |
सहारनपुर | चित्रकूट |
बिजनौर | प्रतापगढ़ |
अमरोहा | बांदा |
सम्भल | फतेहपुर |
बदायूं | कौशांबी |
बाराबंकी | बलरामपुर |
सुल्तानपुर | संत कबीर नगर |
बहराइच | गोरखपुर |
अमेठी | महाराजगंज |
गोंडा | देवरिया |
कुशीनगर | गाजीपुर |
बलिया | चंदौली |
आजमगढ़ | जौनपुर |
भदोही | वंश |
मिर्जापुर | सोनभद्र |
हमने आपको 10वीं और 12वीं के एग्जाम सेंटर की सूची के बारे में जानकारी दी है इनमें से जिस भी जिले में आप रहते हैं और उसकी सूची देखना चाहते हैं, तो आप बहुत आसानी से ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
UP Board Exam Center List कैसे देखे
यदि आप उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं और आपका अपनी एग्जाम सेंटर की सूची देखनी है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपनी Centre लिस्ट देख सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र सूची 2025 जिलेवार के विकल्प को सर्च कर लेना है।
- जब आपको जिलेवार सूची का विकल्प मिल जाता है तो उस पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने सभी जिलों की सूची निकाल कर आ जाती है।
- जिसमें से आपको अपने जिले की सूची के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने एक पीडीएफ डाउनलोड होकर आ जाती है।
- अब आपको इस पीडीएफ में अपने कॉलेज का नाम और कॉलेज कोड को डालकर सर्च कर लेना है।
- फिर आपके कॉलेज का नाम और आपकी परीक्षा का केंद्र कहां पर है, वह सब खुलकर आ जाता है।
- इस तरह से बहुत आसानी से आप यूपी बोर्ड एग्जाम सेंटर की लिस्ट बहुत आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से देख सकते हैं।