UP Board Topper List 2025 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 25 अप्रैल 2025 को 12:30 पर 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके पश्चात प्रयागराज की महक जायसवाल एवं यश प्रताप सिंह ने बहुत बहाबाईयां बटोरी हैं। क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं परीक्षा के अंतर्गत महक जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं यश प्रताप सिंह ने भी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाकर सभी को गर्वांवित कर दिया है।
इसी के साथ आपको बता दें कि वर्ष 2025 का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। क्योंकि इस वर्ष दसवीं के रिजल्ट के अंतर्गत लगभग 90.11% एवं 12वीं के रिजल्ट के अंतर्गत 81.15% परीक्षार्थियों ने उत्तीर्ण किया है। इसी के साथ इस वर्ष बहुत से छात्र-छात्राओं ने टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। जिसमें से प्रयागराज की महक जायसवाल प्रथम स्थान प्राप्त करके पहले स्थान पर हैं।

UP Board Topper List 2025
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में लगभग 25,45,815 एवं 12वीं के परीक्षा में 25,98,560 अभ्यार्थी शामिल हुए हैं। जिसमें से क्रमशः 22,94,122 एवं 21,08,774 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी के साथ वर्ष 2025 के रिजल्ट में 12वीं की परीक्षा को 97.20% अंक प्राप्त करके प्रयागराज की महक जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं 97.83% अंक लाकर दसवीं के यश प्रताप सिंह ने दसवीं की परीक्षा में अपना पर्चम लहराया है।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जिसमें सबसे पहले महक जायसवाल एवं यश प्रताप सिंह का नाम है, जो कि इस वर्ष की टॉपर्स लिस्ट में शामिल हैं। इसी के साथ बहुत से ऐसे छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने अंकों के अनुसार समान रैंक हासिल की है।
UP Board Topper List 10वीं टाॅपर्स
यूपी बोर्ड से संबंधित दसवीं के टॉपर्स की लिस्ट की जानकारी नीचे साझा की गई है –
Rank | Student Name | Place | Marks |
1 | यश प्रताप सिंह | जालौन | 97.83%( 587/600) |
2 | अंशी | इटावा | 97.67%(586/600) |
3 | अभिषेक कुमार यादव | बाराबंकी | 97.57%(585/600) |
4 | रितु गर्ग | मुरादाबाद | 97.50%(584.600) |
4 | अर्पित वर्मा | सीतापुर | 97.50%(584/600) |
4 | सिमरन गुप्ता | जालौन | 97.50%(584/600) |
UP Board Topper List 12वीं टापर्स
यूपी बोर्ड से संबंधित 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट को नीचे साझा किया गया है –
Rank | Students Name | Place | Marks |
1 | महक जायसवाल | प्रयागराज | 97.20% |
2 | साक्षी | अमरोहा | 96.80% |
2 | आदर्श यादव | सुल्तानपुर | 96.80% |
3 | शिवानी सिंह | प्रयागराज | 96.50% |
3 | अनुष्का सिंह | कौशाम्बी | 96.50% |
3 | मोहिनी | इटावा | 96.50% |
4 | शिप्रा | प्रयागराज | 96.20% |
5 | प्रगति | कासगंज | 96.00% |
5 | तूबा खान | बरेली | 96.00% |
UP Board Topper List जारी हुई
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी करने के पश्चात टॉपर्स लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत 12वीं परीक्षा में महक जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल करके लड़कियों को गौरवान्वित किया है। इसी के साथ दसवीं रिजल्ट यश प्रताप सिंह के पर्चम को लहरा रहा है। इसी के साथ जिन अभ्यर्थी ने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है वह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
NEET 2025 City Intimation Slip
UP Board Topper List पासिंग आंकड़े
इस वर्ष 2025 में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड से संबंधित पासिंग आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। क्योंकि 10वीं के अंतर्गत 90.11%रिजल्ट उत्तीर्ण रहा है, वहीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट प्रतिशत 81.15% रहा है। जोकि प्रत्येक वर्ष के अनुसार काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। अभ्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन करके अच्छे अंक हासिल किए हैं। इसीलिए सभी परीक्षार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा शुभ रिजल्ट जारी किया गया है।