UP Ration Card List 2024: यूपी राशन कार्ड लिस्ट जारी, चेक करें अपना नाम

UP Ration Card List 2024: प्रत्येक राज्य सरकार अपने राज्य के गरीब वर्ग के लोगों के लिए राशन कार्ड प्रदान करती है, ताकि इन लोगों को सरकार द्वारा प्रति माह दिया जाने वाला फ्री राशन का लाभ मिल सके। हर वर्ष इस राशन कार्ड में अपात्र लोगों को हटाकर संशोधन किया जाता है।

UP Ration Card List

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में अपात्र लोगों को राशन कार्ड लिस्ट से हटाकर तथा नए लोगों को जोड़कर नई UP Ration Card List जारी की है। यदि आप इस सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UP Ration Card List 2024

सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहे फ्री राशन को लेने के लिए जिस दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है उसे राशन कार्ड कहा जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने राज्य के लोगों के लिए राशन कार्ड जारी करती है तथा हर माह नए आवेदन को स्वीकार करके तथा अवैध लोगों को हटाकर इसकी नई सूची भी जारी की जाती है।  

इसी राशन कार्ड के माध्यम से सरकार ने कोरोना काल में लोगों को फ्री में खाद्यान्न पदार्थ उपलब्ध कराये, जो योजना अभी तक चली आ रही है। इस प्रकार राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य देश में भुखमरी की समस्या को समाप्त करना तथा लोगों के लिए आवश्यक खाद्यान्न पदार्थ उपलब्ध कराना है।

UP Ration Card 2024: Overview

आर्टिकल का नाम UP Ration Card List 2024
सम्बंधित राज्यउत्तर प्रदेश
वर्ष2024
योजना का उद्देश्यराज्य के गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही कम दामों में खाद्यान्न पदार्थ जैसे गेंहू, चावल आदि उपलब्ध करना।    
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के गरीब वर्ग के नागरिक
नयी लिस्टजारी कर दी गई है।  
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटfcs.up.gov.in

यूपी राशन कार्ड के लाभ तथा विशेषताएं

  1. यह राशन कार्ड, झोपड़ी में रहने वाले लोग, भूमिहीन, श्रमिक, गरीब, छोटे किसान, रेडी-पटरी वाले लोग, आदि के लिए उनके जीवन जीने का माध्यम है।
  2. इस कार्ड के माध्यम से प्रत्येक परिवार को हर महीने 35 किलोग्राम चावल गेहूं आदि खाद्यान्न के साथ साथ अन्य चीजे उपलब्ध कराई जाती हैं।
  3. यह खाद्यान्न सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम मूल्य पर ही दिया जाएगा।
  4. उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की मदद से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकता है।

यूपी राशन कार्ड 2024 के लिए पात्रता

1.      व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।

2.     व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

3.     आवेदनकर्ता का नाम किसी अन्य राशन कार्ड में शामिल नहीं हो।

4.    आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम हो।

यूपी राशन कार्ड 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. परिवार में शामिल सदस्यों का आधार कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. बिजली का बिल
  6. बैंक खाता पासबुक
  7. मोबाइल नंबर
  8. पासपोर्ट साइज फोटो

UP Ration Card List 2024 कैसे देखें?

  • यूपी राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज आ जाएगा, जहां महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में कई लिंक दिए होंगे।
  • इनमें से राशन कार्ड की पात्रता सूची पर CLICK करें।
  • CLICK करते ही आपके सामने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जिलेवार पात्रता सूची आ जाएगी।
  • आपका संबंध जिस जिले से है उसे जिले पर CLICK करें।
  • अब आपके सामने संबंधित जिले के नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सभी ब्लॉक के लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी।
  • अब आपको अपने ब्लॉक या टाउन को चुनकर उसे पर CLICK करना है।
  • अगर आपका संबंध किसी टाउन से है तो टाउन पर CLICK करने के बाद आपके सामने दुकान दार अर्थात कोटा डीलर के नाम से लिस्ट आ जाएगी।
  • और यदि आपने किसी ब्लॉक का चयन किया है तो उस ब्लॉक से संबंधित सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट आ जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपनी ग्राम पंचायत का चयन करना है, और उसे पर CLICK करना है।
  • इतना होने के बाद जब दुकानदार के नाम की लिस्ट आ जाए तब आपको अपने दुकानदार या कोटा डीलर के सामने राशन कार्ड की संख्या पर CLICK कर देना है।
  • CLICK करते ही आपसे संबंधित यूपी राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में आप अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।
  • यदि लिस्ट ज्यादा लंबी हो तो सर्च बॉक्स में जाकर कार्ड धारक का नाम लिखकर सर्च पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आसानी से आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।  

UP Ration Card List 2024 में दूसरी तरह से नाम देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग के राशन कार्ड प्रबंधन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में कई विकल्प दिखाई देंगे।
  • इनमें से आपको राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें पर CLICK करना है।
  • क्लिक करते ही आपके एक नया पेज आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी राशन कार्ड की संख्या अर्थात राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • अंत में पात्रता सूची खोजने हेतु ओटीपी प्राप्त करें पर CLICK कर दें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करके सबमिट पर CLICK कर दें।
  • इस तरह पात्रता सूची में आप अपना नाम देख सकते हैं।

Uttar Matric Scholarship Yojana

June Ration Card List

राशन कार्ड फॉर्म डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon