Aadhar Supervisor Certificate 2025: दोस्तों यदि आप अपना आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 बनवाना चाहते हैं तो आपको इसे बनवाने से पहले राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज सूचना प्रौद्योगिकी के द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा को पास करना होता है। जब आप इस परीक्षा को अच्छे अंकों के साथ पास कर लेते हैं, तो आपको यूआईडीएआई के द्वारा आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया जाता है।
अगर आपको आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 के बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो अब आपको टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम आपको अपने इस Aadhar Supervisor Certificate 2025 आर्टिकल में सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं। जिसे आपको अंत तक पढ़ना है और अपना सर्टिफिकेट बनवा लेना है।

Aadhar Supervisor Certificate 2025
दोस्तों जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि आधार कार्ड की मदद से सरकार के द्वारा देश के नागरिकों तक योजनाओं और अन्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। जिसके लिए आधार कार्ड में पंजीकृत या आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए ऑपरेटर और सुपरवाइजर की आवश्यकता होती है। इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज सूचना प्रौद्योगिकी के द्वारा आधार सुपरवाइजर और आधार ऑपरेटर की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।
जो भी उम्मीदवार आधार सुपरवाइजर या आधार ऑपरेटर की परीक्षा में बैठता है और अच्छे अंकों से पास होता है, तो उसे यूआईडीएआई के द्वारा एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। जिसके बाद आप नया आधार कार्ड का पंजीकरण या आधार में अपडेट कर सकते हैं।
PhonePe Personal Loan Apply 2025
Aadhar Supervisor Certificate 2025 के लाभ और विशेषताएं
आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 के लाभ और विशेषताओं के बारे में नीचे विस्तार से जानकारी दी गई है-
- आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आप अपना आधार केंद्र खोल सकते हैं।
- इस आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के माध्यम से आप सरकारी या प्राइवेट नामांकन केंद्र में सुपरवाइजर का कार्य कर सकते हैं।
- आधार सुपरवाइजर बनने के बाद आप महीने का अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
- आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट की वैलिडिटी केवल 3 साल होती है, इसे हर 3 साल में Renew करवाना होता है।
- आधार सुपरवाइजर बनने के लिए आपको Certified Competency Examination को पास करना होता है।
Aadhar Supervisor Certificate 2025 की पात्रता
आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 बनवाने के लिए आपके पास नीचे दी गई सभी योग्यताएं होनी चाहिए-
- सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
- सुपरवाइजर सर्टिफिकेट के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए।
- आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड ऑपरेटर का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले ने 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास की होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास सुपरवाइजर सर्टिफिकेट की परीक्षा में बैठने के लिए सभी दस्तावेज होने चाहिए।
Aadhar Supervisor Certificate 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 बनवाने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, तभी आप इसमें अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं-
- आवेदक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- शैक्षिक योग्यता के सभी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
Aadhar Supervisor Certificate 2025 Application Fees
यदि आप आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको इसमें आवेदन शुल्क देना होता है। इस आवेदन शुल्क में आपको ₹470.82 देना होती है।
अगर आप Re-Exam के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको ₹235.42 देना होती है। इस पेज को भुगतान आपको ऑनलाइन तरीके से यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से करना होता है।
Aadhar Supervisor Certificate 2025 Online Apply
आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट 2025 बनवाने के लिए आपका ऑनलाइन नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करके अपना आवेदन करना होता है-
- सबसे पहले आपको NSEIT की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होता है।
- उसके बाद आपको Create New User के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके सामने New User Sign Up Form खुलकर आ जाता है।
- जिसमें आपको Upload XML File को अपलोड करके शेयर कोड को भर देना है।
- ये शेयर कोड आपको आधार कार्ड की ऑफिशल वेबसाइट से मिल जाता है।
- उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरने के बाद Validate के बटन पर क्लिक करके ओटीपी को वेरीफाई कर लेना है।
- फिर आपको Declaration को पढ़ने के बाद अपनी ईमेल आईडी भरकर Show XML Content के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन कंफर्मेशन और रजिस्ट्रेशन नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाता है।
- इसमें आपको नीचे की ओर Please Click here to Login के बटन पर क्लिक कर देना है।
- उसके बाद आपके सामने Change Password का पेज खुलकर आ जाता है। जिसमें आपको पासवर्ड भरने के बाद सीक्रेट क्वेश्चन का आंसर भरकर चेंज पासवर्ड के बटन पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपको अपनी बेसिक डिटेल ओर पर्सनल डिटेल आदि को भरकर Save & Continue के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको Educational Documents and Authorization Letter को अपलोड करके कंटिन्यू कर देना है।
- इस तरह से आप बहुत आसानी से Aadhar Supervisor Certificate 2025 Online Apply कर सकते हैं।