Haryana Voter List 2024: सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, यहां से जाने

Haryana Voter List 2024 : जैसा कि हम सबको पता है लोकसभा चुनाव का आयोजन 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक किया जाना है। इस देश के हर एक व्यक्ति अपने मनपसंद पार्टी को मतदान करने के लिए इच्छुक रहते हैं। मतदान करने के लिए व्यक्ति के पास मतदाता पहचान पत्र होना बहुत ही अनिवार्य है। इसके बिना आपको मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतदाता पहचान पत्र भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया जाता है. हर राज्य की तरह हरियाणा की भी मतदाता सूची चुनाव आयोग के द्वारा जारी किया जाएगा।

अगर आपको हरियाणा के मतदाता सूची के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से हरियाणा की मतदाता सूची कैसे डाउनलोड करें, मतदाता पहचान पत्र आवेदन करने की प्रक्रिया, और मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के बारे में आपको अवगत कराएंगे। इस जानकारी के माध्यम से आप आसानी से इन तीनों कामों को घर बैठे ही कर सकते हैं. आपको बाहर जाने की आवश्यकता एकदम नहीं होगी।

अपना हरियाणा वोटर आईडी कैसे डाउनलोड करें?

  • व्यक्ति को अपना वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर एक नई पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको E-EPIC Download Form के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आपने पहले से अपना आईडी बनाया है तो आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
  • अगर आप पहली बार इसका उपयोग कर रहे हैं तो आपको साइन अप करना होगा जिसमें आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त करना होगा।
  • फिर इसके पश्चात आपको अपना EPIC number या वोटर आईडी नंबर दर्ज करते हुए सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • यह सब प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपकी हरियाणा की मतदाता पहचान पत्र आ जाएगी।
  • अपने मतदाता पहचान पत्र को अपने कंप्यूटर में सही से सुरक्षित कर ले।

Haryana Voter List 2024 कैसे डाउनलोड करें?

अगर कोई व्यक्ति हरियाणा का है और वह हरियाणा के मतदाता सूची में अपना नाम खोजना चाहता है तो उसको कुछ प्रक्रियाओं का ध्यानपूर्वक पालन करना होगा।

  • सबसे पहले व्यक्ति को हरियाणा के आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर मुख्य पेज खुलेगी जिसमें आपको “निर्वाचक नामावली में खोजें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “विवरण द्वारा खोजें” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना राज्य और अपने भाषा को अंकित करना होगा।
  • जैसे ही आप अपना राज्य और भाषा को अंकित करेंगे वैसे ही आपके कंप्यूटर उसे राज्य की मतदाता सूची प्रदर्शित हो जाएगी।

अपना आवेदन कैसे करें?Haryana Voter List 2024

आप अगर आपको अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना है तो आपको इसके लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए व्यक्ति को कुछ महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले व्यक्ति को आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल के लिंक पर https://voters.eci.gov.in/ क्लिक करना होगा।
  • वेबसाइट की मुख्य पेज के ऊपर में दाएं तरफ साइन अप पर क्लिक करें और पंजीकरण की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको “फॉर्म 6 भरे” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म सिक्स में पूछे गए सभी विवरण को सही-सही दर्ज करें और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
  • इन सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपको कैप्चा कोड भर के सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेंगे आपके आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

हरियाणा में मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए व्यक्ति के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना बहुत ही अनिवार्य है। इसके बिना व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने में असमर्थ रहेगा। आईए जानते हैं वह कौन-कौन सी दस्तावेज हैं जिसकी मदद से व्यक्ति आसानी से अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है।

  • व्यक्ति के पास एक अपना स्थाई पता होना चाहिए
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र

Leave a Comment