Voter Id Download Kaise Kare 2024: वोटर आईडी कैसे डाउनलोड करें? 

Voter Id Download 2024: भारत में नागरिक के लिए मतदान की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। किसी भी व्यक्ति को मतदान करने के लिए उसका नाम मतदाता सूचि में होना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक के लिए चुनाव आयोग द्वारा एक मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाता है। आप इस मतदाता पहचान पत्र के माध्यम से मतदान कर सकते है। इस वोटर आईडी कार्ड में एक यूनिक एपिक कोड दिया रहता है।

voter id download kaise kare

इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आप अपना वोटर आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा वोटर लिस्ट से संबधित अन्य जानकारियां भी देंगे इसीलिए कृपया आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वोटर आईडी बनवाने हेतु पात्रता 

यदि किसी भी व्यक्ति को अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना है, तो आपको नीचे दी गयी निम्न शर्तों को पूरा करना होगा। जिसका विवरण निम्न है –

  • वोटर आईडी आवेदक को भारत का नागरिक होना आवश्यक है। 
  • इसके अलावा आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • व्यक्ति किसी स्थान पर स्थायी रूप से रह रहा हो, इसके लिए उसका स्थायी पता होना आवश्यक है।

और अन्य शर्ट ने यह भी है कि मतदाता पहचान पत्र के आवेदन करने वाले नागरिक के ऊपर कोई भी आपराधिक केस दर्ज नहीं होना चाहिए और उसके द्वारा दिए गए सभी विवरण सही होने चाहिए। 

मतदाता पहचान पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

यदि कोई व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा रहा है, तो उसके पास कुछ दस्तावेजों का होना बहुत अनिवार्य है। विवरण निम्न है –

  • जन्मतिथि का प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

वोटर आईडी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है, तो उसको कुछ स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

  1. सबसे पहले आवेदक को मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना होगा। 
  2. पोर्टल के होम पेज के ऊपर दाएं में ‘साइन अप’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।  
  3. साइन अप पर क्लिक करने के बाद आपको अपना महत्वपूर्ण विवरण भरना होगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  5. मोबाइल नंबर पासवर्ड कैप्चा कोड और ओटीपी आप भरने के बाद लोगों के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  6. लॉगिन पेज खोलने के बाद आपको ‘सामान्य मतदाताओं के लिए नया पंजीकरण’ पर ‘फॉर्म 6 भरे’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  7. फॉर्म 6 में पूछे गए सभी विवरण को सही-सही भरे और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी अपलोड करें। 

वोटर आईडी कैसे डाउनलोड करें? – Voter Id Download 2024

  • मतदाताओं को अपना वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना होगा। 
  • पोर्टल के मुख्य पेज पर जाने के बाद आपके ऊपर में दाएं तरफ लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • के लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड भरने के बाद रिक्वेस्ट ओटीपी के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी ओटीपी को भरना होगा और सत्यापित करने के बाद लॉगिन करें के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • ‘e-EPIC डाउनलोड’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके सामने EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर सिलेक्ट करने के लिए आएगा. 
  • दोनों में से किसी एक नंबर को दर्ज करने के बाद राज्य का चयन करते हुए खोज के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • फिर उसके बाद आपको EPIC नंबर दर्ज करने के बाद आपके स्क्रीन पर पहचान पत्र का विवरण दिखने लगेगा, फिर आपको ओटीपी रिक्वेस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप ओटीपी दर्ज करके सत्यापित के लिंक पर क्लिक करेंगे आपका वोटर आईडी डाउनलोड होने लगेगा। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon