Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana 2024 : पिंक ई रिक्शा पर महिलाओं को मिल रहा 20% सब्सिडी और 70% लोन, जाने आवेदन प्रक्रिया

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana 2024 : यदि आप महाराष्ट्र के एक ऐसी महिला हैं जिनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं है और आप अपने परिवार को चलाने के लिए किसी रोजगार से जुड़ना चाहती हैं, तो आपको Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana में जरूर आवेदन करना चाहिए। क्योंकि इस योजना के माध्यम से महिलाएं ई-रिक्शा की कुल लागत का केवल 10% खर्च करके अपने लिए एक ई रिक्शा खरीद सकती हैं। जिसे वह अपनी कमाई का जरिया बन सकती हैं।

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana

शुरुआत में इस योजना को केवल 10 शहरों में शुरू किया जा रहा है बाद में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। आगे आपको महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी जिससे आप आसानी से आवेदन करके लाभ ले पायंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में पर्यावरणीय संबंधित चिंताओं को दूर करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सभी बेरोजगार महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा खरीदने पर 20% तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा की लागत का 70% पैसा बैंक से ऋण के रूप में दिया जाएगा। इस प्रकार महिला को अपनी तरफ से योजना की लागत का केवल 10% रुपए ही देने होंगे। यह योजना महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने का अवसर देकर उनको आत्मनिर्भर बनाएगी।

प्रारंभ में सरकार का लक्ष्य केवल 10 शहरों में 5000 Pink E-Rickshaw प्रदान करना है। इन 10 शहरों में नवी मुंबई, पुणे, पनवेल, छत्रपति संभाजी नगर, नासिक, मुंबई शहर,थाइन, मुंबई उपनगर, नागपुर, पिंपरी चिंचवड़ जैसे शहर शामिल हैं। इन शहरों से संबंध रखने वाली कोई भी महिला योजना के प्रथम चरण में लाभ ले सकती हैं। महिलाओं द्वारा रिक्शा चलाने का विचार कोई नया विचार नहीं है, इससे पहले लखनऊ तथा सूरत जैसे शहरों में इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है। यह न केवल महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा बल्कि महाराष्ट्र जैसे सघन राज्य में सुरक्षित परिवहन का विकल्प भी प्रदान करेगा।

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana: Overview

आर्टिकल का नाम Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana
वर्ष2024
उद्देश्यबेरोजगार महिलाओं को आय अर्जित करने का साधन प्रदान करना।
लाभार्थीमहारष्ट्र की महिलाएं।
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच की जाएगी।

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • पिंक ई-रिक्शा योजना महाराष्ट्र की महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।
  • योजना के पहले चरण में 10 प्रमुख शहरों के लिए केवल 5000 रिक्शे प्रदान किए जाएंगे।
  • किसी भी पात्र महिला को रिक्शा खरीदने के लिए कुल लागत का 10% रुपए ही खर्च करने होंगे।
  • सरकार ने योजना के तहत 20% सब्सिडी तथा 70% बैंक ऋण देने का प्रावधान किया है।
  • यह योजना महिलाओं को जीविका चलाने का एक बेहतर विकल्प प्रदान करेगी।
  • पिंक ई-रिक्शा एक पर्यावरण अनुकूल वाहन है जिससे पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने में सहायता मिलेगी।
  • यह योजना सभी महिलाओं को सुरक्षित परिवहन का भी विकल्प प्रदान करेगी।
  • महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को इस योजना की घोषणा की है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

पिंक ई-रिक्शा योजना के लिए पात्रता

  • महिला को महाराष्ट्र का निवासी होना आवश्यक है।
  • केवल बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं ही योजना के लिए पात्रहोंगी।
  • इस योजना में केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं पुरुष नहीं।

अब 10वी पास बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही है 8 हजार रूपये महीने, ऐसे करे आवेदन

Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड
  • आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बारे में सभी जानकारी योजना के ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के पश्चात दी जाएगी

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप महाराष्ट्र पिक ई रिक्शा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने अपने बजट में इस योजना की घोषणा की है। सरकार ने न तो इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट जारी की है और ना ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है।

सरकार दे रही पशु शेड बनाने के लिए 1 लाख 60 हजार रूपये, यहां से करें आवेदन

महाराष्ट्र पिंक ई-रिक्शा योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से ऐसा बताया गया था कि 1 जुलाई से इसयोजनाकोधीरे-धीरेलागूकियाजाएगा। इसीलिए कुछ जगहों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑफलाइन आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए Step को Follow कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आपको अपने ब्लॉक या नगर पंचायत के महिला एवं बाल विकास कार्यालय में संपर्क करना होगा।
  • यहां किसी अधिकारी से Maharashtra Pink E-Rickshaw Yojanaके बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
  • यदि आपके शहर में योजना को लागू कर दिया गया है तो यहीं से एक आवेदन फार्म प्राप्त हो जाएगा।
  • इस आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
  • अब सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
  • अंत में इस फॉर्म को वहीं कार्यालय में जमा कर दें।
  • फार्म की जमा होने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी, और यदि आप पात्र पाई जाती हैं तो योजना का लाभ दे दिया जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Floating Telegram Button Telegram Icon